facebookmetapixel
Advertisement
उठापटक भरे बाजार में कैसे करें निवेश? Kotak MF के नीलेश शाह ने बताया सही फॉर्मूलानई जीडीपी सीरीज में देश की अर्थव्यवस्था तीसरी तिमाही में 7.8% बढ़ीPM मोदी ने ‘विकसित भारत’ के लिए सहयोग बढ़ाने को रिफॉर्म चार्टर का प्रस्ताव रखाMarket This Week: IT शेयरों में गिरावट से दबाव, निफ्टी-सेंसेक्स लगातार तीसरे महीने फिसले; फरवरी में आईटी इंडेक्स 19.5% टूटारिटायरमेंट और चिल्ड्रन फंड्स बंद: 44 स्कीमों पर ताला, अब निवेशकों के पैसे का क्या होगा?AI भारतीय IT सेक्टर के लिए दोधारी तलवार, मेरे अपने पोर्टफोलियो में आईटी शेयर नहीं: Chris Woodफरवरी में सीमेंट की औसत कीमत 342 रुपये प्रति बोरी पहुंची, कुछ राज्यों में मार्च में फिर बढ़ोतरी की तैयारीTata स्टॉक पर बड़ा दांव! ब्रोकरेज बोला- 37% उछाल संभव, अब कंपनी के पक्ष में बदल रहा खेलटैरिफ, कर्ज और AI… क्या तीन तरफ से घिर गए हैं ग्लोबल बाजार? जेफरीज की रिपोर्ट ने बताई हकीकतभू-राजनीतिक तनाव में क्यों उछल जाते हैं कच्चे तेल के दाम? 50 साल का इतिहास क्या कहता है

Australia Open 2023: सिंधु की नजरें फॉर्म वापस पाने पर, प्रणय-सेन पर होगा फोकस…जानें कब और कहां देखें

Advertisement

2019 विश्व चैम्पियन सिंधू चोट से उबरने के बाद फॉर्म में नहीं है और इस साल 12 बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर टूर्नामेंटों में से सात में जल्दी बाहर हो गई ।

Last Updated- July 31, 2023 | 7:17 PM IST
BWF World Ranking: Sindhu gains two places, Srikanth slips to 20th

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधू (PV Sindhu) और किदाम्बी श्रीकांत मंगलवार से यहां शुरू हो रहे आस्ट्रेलियाई ओपन (Australia Open) के जरिये अपने खराब फॉर्म को अलविदा कहना चाहेंगे ।

सुपर 500 टूर्नामेंट के तौर पर अपग्रेड किये गए इस टूर्नामेंट के जरिये सिंधू और श्रीकांत के पास अपना खोया फॉर्म फिर हासिल करने का यह आखिरी मौका है। विश्व चैम्पियनशिप डेनमार्क के कोपेनहेगन में खेली जायेगी ।

चोट से उबरने के बाद फॉर्म में नहीं है सिंधू 

2019 विश्व चैम्पियन सिंधू चोट से उबरने के बाद फॉर्म में नहीं है और इस साल 12 बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर टूर्नामेंटों में से सात में जल्दी बाहर हो गई । इस साल सिंधू ने कोरियाई कोच पार्क ताए सांग से नाता तोड़ लिया और नये कोच मोहम्मद हफीज हाशिम के आने से पहले साइ की कोच विधि चौधरी के साथ काम कर रही थी । लगातार टूर्नामेंटों के बीच अब दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू के पास समय नहीं है ।

यहां पहले दौर में हमवतन अष्मिता चालिहा के खिलाफ खेलने से पहले उन्हें कोच के साथ अपनी रणनीति पर काम करना होगा । दोनों का सामना अंतरराष्ट्रीय सर्किट पर 2022 इंडिया ओपन में ही हुआ है जिसमें सिंधू विजयी रही थी। इसके अलावा 2019 सीनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में भी सिंधू ने चालिहा को हराया था।

श्रीकांत ने भी किया निराश 

श्रीकांत भी इस सप्ताह जीत दर्ज नहीं कर सके । उन्होंने जापान ओपन में चीनी ताइपै के चोउ तियेन चेन को हराया लेकिन भारत के ही एच एस प्रणय से हार गए । जापान के केंता निशिमोतो के खिलाफ उन्हें अपनी गलतियों पर काबू रखना होगा ।

भारत के लिये इस सत्र में प्रणय, लक्ष्य सेन और दुनिया की दूसरे नंबर की जोड़ी सात्विकसाइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आये हैं । सात्विक और चिराग ने इस सत्र में चार खिताब जीते लेकिन 21 से 27 अगस्त तक होने वाली विश्व चैम्पियनशिप की तैयारी के लिये यहां नहीं खेल रहे हैं ।

प्रणय और सेन ने भी इस सत्र में खिताब जीते हैं । प्रणय तीन क्वार्टर फाइनल में पहुंचे और मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 खिताब जीता । जापान में सेमीफाइनल में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी विक्टर एक्सेलसेन को वह हरा ही चुके थे लेकिन निर्णायक गेम में चूक हो गई । सेन ने इस सप्ताह दुनिया के नौवें नंबर के खिलाड़ी जोनाथन क्रिस्टी को कड़ी टक्कर दी। प्रणय का सामना यहां हांगकांग के ली चियुक यू से होगा जबकि कनाडा ओपन विजेता सेन चीन के लू गुआंग जू से खेलेंगे ।

भारत में ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 बैडमिंटन को लाइव कहां देखें ?

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 बैडमिंटन मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन के आधिकारिक यूट्यूब चैनल, बीडब्ल्यूएफ टीवी पर देख सकते है। इस टूर्नामेंट को भारत में किसी भी टीवी चैनल पर लाइव ब्रॉडकास्ट नहीं किया जाएगा।

(पीटीआई के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - July 31, 2023 | 7:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement