facebookmetapixel
Advertisement
कॉल और डेटा के बाद अब AI टोकन से कमाई की तैयारी में जियोसिर्फ 30 दिन का LPG स्टॉक बचा, खाड़ी में फंसे जहाजों से भारत में गैस संकट का डरगैस संकट गहराया: कतर से LNG बंद, CNG महंगी होने का खतराअब नहीं जाना पड़ेगा अलग वेबसाइट पर, इन बैंक ऐप्स से ही मिलेगी पूरी CIBIL रिपोर्टपाकिस्तान में भड़के प्रदर्शन, अमेरिका ने कराची-लाहौर से स्टाफ हटाने का दिया आदेशBusiness Loan Insurance क्यों है जरूरी? कहीं आपकी एक चूक परिवार और संपत्ति को संकट में न डाल दे!SIP Investment: ₹10,000 की मंथली एसआईपी से कितना बनेगा पैसा? 5 से 15 साल तक की पूरी कैलकुलेशन देखेंSugar Stocks: क्या आने वाली है एथेनॉल कीमतों में बढ़ोतरी? शुगर शेयरों ने लगाई दौड़दुनिया के केंद्रीय बैंक अचानक क्यों धीमे पड़ गए? जनवरी में सोना खरीद सिर्फ 5 टनखामेनेई के बाद कौन? बेटे मोजतबा को सुप्रीम लीडर बनाने की तैयारी

बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, ऑल फॉर्मेट से पहले ही है बैन

Advertisement

बांग्लादेश के सबसे महान क्रिकेटर शाकिब ने कानपुर में भारत के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था। संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के चलते सभी प्रारूपों में बैन लगा है।

Last Updated- January 19, 2025 | 8:08 PM IST
Bangladesh crickerter Shakib Al Hasan
बिजनेस स्ट्रेंडर्ड हिन्दी

बांग्लादेश के ऑलराउंडर और अवामी लीग के पूर्व सांसद शाकिब अल हसन के खिलाफ दो चेक बाउंस होने के मामले में ढाका की एक अदालत ने रविवार को गिरफ्तारी का वारंट जारी किया। पिछले साल नागरिक अशांति के कारण अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को देश छोड़कर भागने पर मजबूर होना पड़ा था जिसके बाद से शाकिब अपनी जान को खतरा होने के डर से बांग्लादेश नहीं लौटे हैं।

अदालत के एक अधिकारी ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट जियादुर रहमान ने गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुए पुलिस से 24 मार्च को आदेश के निष्पादन पर एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।’’ उन्होंने कहा कि वारंट इसलिए जारी किया गया क्योंकि एक कृषि फार्म के भी अध्यक्ष शाकिब चेक बाउंस होने से संबंधित एक मामले में पहले के आदेश के अनुसार अदालत में पेश नहीं हुए। फार्म के प्रबंध निदेशक गाजी शाहगीर हुसैन के खिलाफ भी इसी तरह का एक और वारंट जारी किया गया क्योंकि उन्होंने भी समन का जवाब नहीं दिया।

बांग्लादेश के अब तक के सबसे महान क्रिकेटर शाकिब ने पिछले साल के अंत में कानपुर में भारत के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था। वर्तमान में संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के कारण उन्हें क्रिकेट के सभी प्रारूपों में गेंदबाजी करने से प्रतिबंधित किया गया है। अब अमेरिका में रहने वाले शाकिब को सात जनवरी 2024 के चुनावों के दौरान अवामी लीग के टिकट पर सांसद के रूप में चुना गया था। शाकिब के खिलाफ इंटरनेशनल फाइनेंस इन्वेस्टमेंट एंड कॉमर्स (आईएफआईसी) बैंक ने मामला दर्ज कराया था।

BS Special: मुश्किल में है Chinese Economy…पढ़ें विस्तार से

बांग्लादेश में अस्थिरता का भारतीय कपड़ा उद्योग को हो रहा फायदा, ग्लोबल ब्रांड्स से भर-भरकर आ रहे ऑर्डर

क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे चले ‘शॉर्क टैंक’ की राह, 3 million डॉलर के फंडिंग राउंड में शामिल

 

Advertisement
First Published - January 19, 2025 | 8:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement