facebookmetapixel
Advertisement
क्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयासऑरिफ्लेम बेचेगी भारत में अपना विनिर्माण कारोबार, अकुम्स ड्रग्स की सहायक कंपनी प्योर एंड क्योर से हुआ समझौता₹9,200 करोड़ के IPO से कर्जमुक्त होगी मणिपाल हेल्थ, उत्तर भारत में विस्तार पर कंपनी का जोर: दिलीप जोसजून में लगातार दूसरे महीने क्रेडिट कार्ड खर्च ₹2 लाख करोड़ पार, HDFC Bank और SBI का दिखा दबदबाICICI Bank ने डॉलर बॉन्ड से जुटाए $1 अरब, 2017 के बाद पहला सबसे बड़ा सार्वजनिक बॉन्ड इश्यूओडिशा में बनेगा देश का पहला AI-ऑप्टिमाइज्ड डेटा सेंटर, HCLTech करेगी ₹14,257 करोड़ का निवेशबंगाल को राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था से जोड़ना होगा, केंद्र के साथ तालमेल और निवेश पर रहेगा हमारा जोर: स्वप्न दासगुप्ता

पीछे की सीट बेल्ट नहीं पहनने पर जुर्माना जल्द

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 3:53 PM IST

टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की जान लेने वाले सड़क हादसे की ओर इशारा करते हुए केंद्रीय भूतल परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज कहा कि केंद्र सरकार कार में सवार सभी यात्रियों के लिए सीट बेल्ट पहनना अनिवार्य करेगी। उन्होंने कहा कि इसका उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना भी लगेगा चाहे वे आगे बैठे हों या पीछे।
गडकरी बिज़नेस स्टैंडर्ड द्वारा नई दिल्ली में आज आयोजित कार्यक्रम ‘इंडिया@75 – पास्ट, प्रेजेंट ऐंड फ्यूचर’ में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पीछे की सीट बेल्ट पहनना अनिवार्य करने वाली अधिसूचना दो-तीन दिन में ही जारी कर दी जाएगी। मंत्री ने कहा, ‘सड़क सुरक्षा ही इकलौता क्षेत्र है, जहां भरसक कोशिश करने के बाद भी मैं कामयाब नहीं हो सका।’ हालांकि गडकरी ने यह नहीं बताया कि पीछे की सीट बेल्ट नहीं पहनने पर कितना जुर्माना लगाया जाएगा मगर उन्होंने कहा कि हर श्रेणी की कार में सभी यात्रियों के लिए एयरबैग की ही तरह सीट बेल्ट भी अनिवार्य कर दी जाएगी। सड़क दुर्घटनाओं के मामले में भारत दुनिया में बहुत आगे है। 2021 में देश में 5 लाख सड़क दुर्घटनाएं हुई थीं, जिनमें 1.5 लाख लोगों को जान गंवानी पड़ी थीं। 
गडकरी ने कहा कि राजमार्गों पर टोल से सालाना 40,000 करोड़ रुपये मिलते हैं, जिन्हें 2024 तक 1.4 लाख करोड़ रुपये कर दिया जाएगा। केंद्र 1.4 लाख किलोमीटर के मौजूदा राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क को बढ़ाकर 2 लाख किलोमीटर करने के लिए पूरे जोर से जुटा है।
 

Advertisement
First Published - September 6, 2022 | 9:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement