Skip to content
  सोमवार 27 मार्च 2023
Trending
March 27, 2023Char Dham Yatra 2023 Registration: IRCTC हेलीकॉप्टर से कराएगा केदारनाथ यात्रा, 1 अप्रैल से होगी टिकट बुकिंगMarch 27, 2023माफिया अतीक अहमद को ले जा रही उप्र पुलिस का काफिला कुछ देर के लिए मप्र के शिवपुरी जिले में रुकाMarch 27, 2023S&P ने 2023-24 के लिए भारत के जीडीपी ग्रोथ अनुमान को 6 फीसदी पर रखा बरकरारMarch 27, 2023WPL 2023: मुंबई इंडियंस के सफल होने में अहम रहा महत्वपूर्ण मौकों पर दबदबा बनाना – हरमनप्रीतMarch 27, 2023DHFL case: सुप्रीम कोर्ट ने ED की याचिका खारिज कीMarch 27, 2023देश में ‘क्वांटम कंप्यूटिंग’ आधारित पहला दूरसंचार नेटवर्क लिंक शुरू हुआ: अश्विनी वैष्णवMarch 27, 2023ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन से जुड़ी याचिका पर सुनवाई को तैयार न्यायालयMarch 27, 2023बैंक खाता धोखाधड़ी वाला घोषित करने से पहले उधारकर्ता को सुनवाई का अवसर मिले: SCMarch 27, 2023राहुल को अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ विपक्षी दलों का प्रदर्शन, कांग्रेस सांसदों ने पहने काले कपड़ेMarch 27, 2023Zomato के इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए SUN Mobility देगी बैटरी अदला-बदली की सुविधा
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  विशेष  विमान उड़ान पर 5जी के असर से चिंतित अमेरिका
विशेष

विमान उड़ान पर 5जी के असर से चिंतित अमेरिका

बीएस संवाददाता बीएस संवाददाता —November 23, 2021 11:13 PM IST
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

इस साल की शुरुआत में 81 अरब डॉलर की जोरदार स्पेक्ट्रम नीलामी के बाद अमेरिका क्रिसमस पर भौगोलिक रूप से सीमित 5जी लागू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। लेकिन जैसे-जैसे तारीख नजदीक आ रही है, यूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) विमानों की उड़ान पर 5जी व्यवधानों के संभावित घातक परिणामों के संबंध मे खतरे की घंटी बजाने लगा है। इसकी चिंताओं का अनुकंपन भारत में अनुभव किया जा सकता है, जहां अगले साल 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी होनी है।
नागरिक विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक अधिकारी ने कहा कि नियामक एफएए के बुलेटिन से अवगत है, लेकिन भारत में अभी चेतावनी देने की कोई वजह नहीं है। एफएए ने 2 नवंबर, 2021 को एक विशेष उड़ान योग्यता सूचना बुलेटिन (एसएआईबी) जारी किया था, जिसमें यह संकेत दिया गया था कि 5जी की वायु तरंगों के व्यवधान की वजह से विमान में रडार अल्टीमीटर संभावित रूप से खराब हो सकते हैं। रडार अल्टीमीटर एक महत्त्वपूर्ण उपकरण होता है, जो जमीन से किसी विमान की ऊंचाई को मापता है।
एफएए विमान के आम तौर पर 4.2 से 4.4 गीगाहट्र्ज बैंड पर काम करने वाले रडार अल्टीमीटर पर 5जी की 3.7 से 4 गीगाहट्र्ज बैंड की फ्रिक्वेंसी के घातक प्रभाव के संबंध में रेडियो टेक्निकल कमीशन फॉर एरोनॉटिक्स (आरटीसीए) के अध्ययन की ओर संकेत करता है। अमेरिका में 5जी 3.7 से 3.8 गीगाहट्र्ज बैंड में शुरू किया जाएगा। भारत में सरकार 3.2 से 3.6 गीगाहट्र्ज बैंड में 5जी शुरू करने की योजना बना रही है, जो खतरे के उस निशान के करीब है, जिसका वर्तमान में अमेरिका में परीक्षण किया जा रहा है।
आरटीसीए की रिपोर्ट इस बात की खौफनाक चेतावनी देती है कि सर्वाधिक बुनियादी परिदृश्य में भी 5जी रेडियो फ्रिक्वेंसी विमान संचालन और विमानन सुरक्षा के लिए असाधारण रूप से गंभीर नतीजों का सबब बन सकती है। वाणिज्यिक विमानों की तुलना में कम ऊंचाई पर उडऩे ढुलाई के छोटे क्षेत्रीय विमानों, व्यावसायिक जेट विमानों और हेलीकॉप्टरों पर इसका असर कहीं ज्यादा हो सकता है। आरटीसीए ने कहा है कि ‘यह जोखिम व्यापक है और इसमें अमेरिका में विमानन संचालन के लिए विस्तृत असर की गुंजाइश है, जिसमें विनाशकारी विफलताओं की संभावना भी शामिल है जिससे कई मौत भी हो सकती है।’ कम दृश्यता वाली स्थिति में विमान के उतरने में, सर्दियों के धुंध वाले दिनों में और मॉनसून की भारी बारिश के दौरान यह खतरा और भी अधिक हो सकता है।
जोखिम
आरटीसीए ने उन चार प्रकार की संभावित विफलताओं की सूची बनाई है, जो 5जी व्यवधान के कारण हो सकती हैं।
पहली : किसी विमान के उतरने या उड़ान भरने के दौरान 5जी व्यवधान दोनों रडार अल्टीमीटरों को बंद कर सकता है। यह ऑटो-लैंडिंग विकल्प को स्वचालित रूप से अलग-थलग कर देगा, जिससे पायलटों के पास जमीन से अपनी दूरी की जानकारी मिले बिना ही उतरने या हवा में चक्कर लगाने की योजना बनाने के लिए बहुत कम समय बचेगा। अगर पायलट बार-बार चक्कर लगाने के बाद भी विमान को उतारने में असमर्थ रहते हैं, तो हवाई यातायात नियंत्रण को हवाई पट्टी पर परिचालन बंद करना पड़ सकता है।
दूसरी : 5जी व्यवधान के कारण दो अल्टीमीटरों में से एक बंद हो सकता है, जबकि दूसरा अल्टीमीटर जमीन से विमान की दूरी की गलत जानकारी प्रदर्शित कर सकता है। इस मामले में अगर पायलट एकमात्र कार्यशील उपकरण पर भरोसा करते हैं और उन जानकारियों के आधार पर स्वयं विमान उतारने का फैसला करते हैं, तो यह ‘हार्ड लैंडिंग’ और सबसे बुरी स्थिति में जमीन पर कोईविनाशकारी असर की वजह बन सकता है।
तीसरी : दोनों ही अल्टीमीटर ऐसी गलत रीडिंग दिखा सकते हैं, जो एक-दूसरे से भिन्न हो। इस मामले में ऑटोपायलट इस गलत रीडिंग का इस्तेमाल कर सकता है और विमान दुर्घटनाग्रस्त हो सकता है। ऑटोपायलट किसी विसंगति को भी महसूस कर सकता है जिससे पायलट को हस्तक्षेप करना पड़ सकता है। किसी आपदा से बचने के समय भी ऐसा हो सकता है और नहीं भी। वर्ष 2009 में एम्स्टर्डम हवाई अड्डे पर टर्किश एयरलाइंस की उड़ान के साथ भी इसी तरह की एक दुर्घटना होने की सूचना है।
चौथी : 5जी व्यवधान के कारण दोनों ही उपकरण समान रीडिंग का गलत प्रदर्शन कर सकते हैं। इस मामले में न तो ऑटोपायलट और न ही पायलटों को पता होगा कि वे किसी विपत्ति में जा रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह अवधारणा ऊंचाई की गलत रीडिंग के साथ आगे चलेगी, जिससे या तो जमीन पर सीधा विनाशकारी प्रभाव होगा या फिर विमान रुक जाएगा और बाद में जमीन पर विनाशकारी प्रभाव होगा। इस उदाहरण में पायलट गलत डेटा से अनजान होंगे और हस्तक्षेप करने में असमर्थ रहेंगे।
भारत की स्थिति
भारत के मामले में, जो बैंड बिक्री के लिए उपलब्ध होगा, वह 3.2 और 3.6 गीगाहट्र्ज के बीच है। कई लोगों का मानना ​​है कि विमान संचालन को खतरे में डालने से रोकने के लिए यह पर्याप्त मार्जिन है। उद्योग के एक सूत्र ने कहा कि आपके पास लगभग 300 मेगाहट्र्ज (3.6 गीगाहट्र्ज और अमेरिका में समीक्षाधीन खतरनाक 3.9 गीगाहट्र्ज के बीच का अंतर) का गार्ड बैंड है, जो कुछ अन्य देशों की तुलना में पर्याप्त है। वैसे भी 50 प्रतिशत स्पेक्ट्रम को जानबूझकर दूरसंचार परिचालकों की पहुंच से दूर रखा जा रहा है। भारत में 5जी की शुरुआत दुनिया में सबसे कमजोर शुरुआत में शुमार होगी। इससे कोई हवाई आपदा नहीं होनी चाहिए।
तो क्या इसका मतलब यह होगा कि भारत के लोग दुनिया के सबसे धीमे 5जी नेटवर्क में से एक के लिए ज्यादा कीमत चुकाएंगे? उद्योग के एक विशेषज्ञ ने कहा ‘इस बैंड में बड़ी संख्या में उपयोगकर्ता और केवल आधा स्पेक्ट्रम उपलब्ध होने की वजह से भारत का 5जी सबसे तेज नहीं होगा। इससे कोई फर्क नहीं पडऩा चाहिए। भारतीय बाधाओं का जीवन जीने के अभ्यस्त हैं और वे उन्हें जो कुछ भी बेचा जा रहा है, वे उसी में खुश दिखते हैं।
दुनिया में कुछ ही ऐसे देश हैं, जो 3.7 गीगाहट्र्ज बैंड तक के 5जी स्पेक्ट्रम की पेशकश कर रहे हैं। इनमें अमेरिका, इटली, स्विट्जरलैंड, ब्रिटेन, स्पेन और फिनलैंड शामिल हैं।

5जीअमेरिकाअल्टीमीटरएफएएएसएआईबीडीजीसीएविमान उड़ानस्पेक्ट्रम नीलामी
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
आज का अखबार

बिज़नेस स्टैंडर्ड समृद्धि उत्तर प्रदेश : ‘निवेश के लिए शीर्ष प्रदेशों में हो रही उत्तर प्रदेश की गिनती’

March 21, 2023 11:24 PM IST
आज का अखबार

बिज़नेस स्टैंडर्ड समृद्धि उत्तर प्रदेश : दुरुस्त हैं सरकार की नीयत और नीतियां

March 21, 2023 11:22 PM IST
आज का अखबार

बिज़नेस स्टैंडर्ड समृद्धि उत्तर प्रदेश : ‘सबकी भागीदारी से ही 1 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनेगा उत्तर प्रदेश’

March 21, 2023 6:20 PM IST
उत्तर प्रदेश

बिज़नेस स्टैंडर्ड समृद्धि उत्तर प्रदेश : डिप्‍टी सीएम बृजेश पाठक बोले- उद्योगपतियों का भरोसा वापस लाने पर जोर

March 21, 2023 4:57 PM IST
अन्य समाचार

सिविल सेवा में भर्ती प्रक्रिया की अवधि कम कर परीक्षार्थियों की संख्या का आकलन करे UPSC : समिति

March 26, 2023 5:05 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

कपड़ा क्षेत्र की 18 वस्तुओं के निर्यात पर मिलेगा टैक्स छूट का लाभ

March 26, 2023 3:43 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका में तूफान की चपेट में आने से 26 लोगों की मौत

March 26, 2023 10:08 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

बेलारूस में सामरिक परमाणु हथियार तैनात करेगा रूस : पुतिन

March 26, 2023 8:57 AM IST
अन्य समाचार

उज्ज्वला योजना पर कैबिनेट के फैसले से लाभार्थियों को बहुत मदद मिलेगी: PM Modi

March 25, 2023 1:12 PM IST
अन्य

भारत में एक दिन में Covid-19 के 1590 नए मामले सामने आए

March 25, 2023 11:26 AM IST

Trending Topics


  • Stocks To Watch
  • Share Market Today
  • DHFL Case
  • Rahul Gandhi
  • Zomato
  • First Citizen-SVB Deal
  • Gold-Silver Price Today
  • Rupee vs Dollar

सबकी नजर


Char Dham Yatra 2023 Registration: IRCTC हेलीकॉप्टर से कराएगा केदारनाथ यात्रा, 1 अप्रैल से होगी टिकट बुकिंग

March 27, 2023 2:57 PM IST

माफिया अतीक अहमद को ले जा रही उप्र पुलिस का काफिला कुछ देर के लिए मप्र के शिवपुरी जिले में रुका

March 27, 2023 1:50 PM IST

S&P ने 2023-24 के लिए भारत के जीडीपी ग्रोथ अनुमान को 6 फीसदी पर रखा बरकरार

March 27, 2023 1:21 PM IST

WPL 2023: मुंबई इंडियंस के सफल होने में अहम रहा महत्वपूर्ण मौकों पर दबदबा बनाना - हरमनप्रीत

March 27, 2023 1:09 PM IST

DHFL case: सुप्रीम कोर्ट ने ED की याचिका खारिज की

March 27, 2023 12:53 PM IST

Latest News


  • Char Dham Yatra 2023 Registration: IRCTC हेलीकॉप्टर से कराएगा केदारनाथ यात्रा, 1 अप्रैल से होगी टिकट बुकिंग
    by बीएस वेब टीम
    March 27, 2023
  • माफिया अतीक अहमद को ले जा रही उप्र पुलिस का काफिला कुछ देर के लिए मप्र के शिवपुरी जिले में रुका
    by भाषा
    March 27, 2023
  • S&P ने 2023-24 के लिए भारत के जीडीपी ग्रोथ अनुमान को 6 फीसदी पर रखा बरकरार
    by भाषा
    March 27, 2023
  • WPL 2023: मुंबई इंडियंस के सफल होने में अहम रहा महत्वपूर्ण मौकों पर दबदबा बनाना – हरमनप्रीत
    by भाषा
    March 27, 2023
  • DHFL case: सुप्रीम कोर्ट ने ED की याचिका खारिज की
    by भाषा
    March 27, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
57904.56 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स57905
3770.66%
निफ्टी57905
3770%
सीएनएक्स 50014332
530.37%
रुपया-डॉलर82.24
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
EPL Ltd164.404.71
Uno Minda454.803.84
Biocon206.203.72
Glenmark Pharma.439.953.36
Lupin659.753.13
Grasim Inds1641.953.01
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
Vijaya Diagnost.423.6510.12
Netwrk.18 Media56.458.04
EPL Ltd164.905.50
Biocon207.104.23
Uno Minda454.753.56
Kalyan Jewellers120.753.56
आगे पढ़े  

# TRENDING

Stocks To WatchShare Market TodayDHFL CaseRahul GandhiZomatoFirst Citizen-SVB DealGold-Silver Price TodayRupee vs Dollar
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us