facebookmetapixel
Advertisement
उठापटक भरे बाजार में कैसे करें निवेश? Kotak MF के नीलेश शाह ने बताया सही फॉर्मूलानई जीडीपी सीरीज में देश की अर्थव्यवस्था तीसरी तिमाही में 7.8% बढ़ीPM मोदी ने ‘विकसित भारत’ के लिए सहयोग बढ़ाने को रिफॉर्म चार्टर का प्रस्ताव रखाMarket This Week: IT शेयरों में गिरावट से दबाव, निफ्टी-सेंसेक्स लगातार तीसरे महीने फिसले; फरवरी में आईटी इंडेक्स 19.5% टूटारिटायरमेंट और चिल्ड्रन फंड्स बंद: 44 स्कीमों पर ताला, अब निवेशकों के पैसे का क्या होगा?AI भारतीय IT सेक्टर के लिए दोधारी तलवार, मेरे अपने पोर्टफोलियो में आईटी शेयर नहीं: Chris Woodफरवरी में सीमेंट की औसत कीमत 342 रुपये प्रति बोरी पहुंची, कुछ राज्यों में मार्च में फिर बढ़ोतरी की तैयारीTata स्टॉक पर बड़ा दांव! ब्रोकरेज बोला- 37% उछाल संभव, अब कंपनी के पक्ष में बदल रहा खेलटैरिफ, कर्ज और AI… क्या तीन तरफ से घिर गए हैं ग्लोबल बाजार? जेफरीज की रिपोर्ट ने बताई हकीकतभू-राजनीतिक तनाव में क्यों उछल जाते हैं कच्चे तेल के दाम? 50 साल का इतिहास क्या कहता है

अमित शाह आज पेश करेंगे दिल्ली सरकार की पावर वाला बिल, NDA और I.N.D.I.A. का दिखेगा तेवर

Advertisement

Delhi Services Bill को लेकर 'INDIA' घटक की करीब सभी पार्टियां केजरीवाल सरकार का समर्थन कर सकती हैं

Last Updated- August 01, 2023 | 9:59 AM IST
Amit Shah

Delhi Services Bill: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दिल्ली सरकार के अधिकारों और सेवा से जुड़े विधेयक- ‘राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक-2023 ‘ को पेश करेंगे। गृह मंत्री द्वारा यह विधेयक लोकसभा में पेश किया जाएगा। इस विधेयक के आने के बाद, दिल्ली के उपराज्यपाल को शहर के प्रशासन को लेकर ज्यादा शक्ति देगा।

1 अगस्त को लोकसभा में होने वाले कामकाज की बिजनेस लिस्ट में इस विधेयक को शामिल किया गया है ऐसे में यह तय है कि सरकार आज यानी मंगलवार को ही यह विधेयक लेकर आ रही है।

Also Read: Foxconn ने तमिलनाडु संग किया करार, करेगी 1600 करोड़ रुपये का निवेश

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद, इस साल 19 मई को राष्ट्रपति द्वारा अध्यादेश जारी किया गया था। केंद्र सरकार इस अध्यादेश को रीप्लेस करना चाहती है और इसके चलते आज लोकसभा में Delhi Services Bill पेश करेगी। इस विधेयक को लेकर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों को जुटा लिया है। माना जा रहा है कि हाल ही में कई पार्टियों के संगठन से बने ‘INDIA’ घटक की करीब सभी पार्टियां केजरीवाल सरकार का समर्थन करेंगी। हालांकि सरकार और विपक्षी दलों के बीच एस बात को लेकर तनातनी बनी हुई है। विपक्षी दलों का कहना है कि यह विधेयक सरकार की मनमानी की ओर इशारा करता है। हालांकि, इस बिल को 25 जुलाई को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिल गई थी।

Also Read: Chandrayaan 3: भारत के चंद्र मिशन को लेकर ISRO ने दी नई जानकारी, जानें पूरी डिटेल

ऐसा माना जा रहा है कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. रेड्डी की की पार्टी वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSR Congress Party) केंद्र सरकार के पक्ष में वोट कर सकती हैष बता दिं कि पार्टी के पास लोकसभा में 22 और राज्यसभा में 9 सीटें हैं।

क्या पास हो पाएगा ये विधेयक?

बता दें कि संसद की लोकसभा में मोदी सरकार के पास बहुमत है यानी आधे से ज्यादा सांसद NDA के साथ हैं। ऐसे में लोकसभा से सरकार विधेयक को बड़ी आसानी से पास करा सकती है। मुद्दा ये है कि क्या ये विधेयक राज्यसभा से पारित हो पाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि राज्यसभा में सरकार के पास बहुमत नहीं है। लेकिन राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मोदी सरकार इस मॉनसून सेशन के दौरान ही अपनी रणनीतिक बाजी चलते हुए यह विधेयक पास करवा लेगी।

कौन पेश करेगा बिल? 

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार के कामकाज की संशोधित सूची के अनुसार, गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली अध्यादेश विधेयक पेश करेंगे, जबकि उनके डिप्टी नित्यानंद राय अध्यादेश जारी करके ‘तत्काल कानून’ लाने के कारणों पर एक बयान देंगे।

Also Read: इस साल के अंत तक और 2000 सरकारी कर्मचारियों का होगा प्रमोशन : Jitendra Singh

Advertisement
First Published - August 1, 2023 | 9:59 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement