facebookmetapixel
Advertisement
Pipe Sector: वॉल्यूम और मुनाफे में तेज ग्रोथ की उम्मीद, Astral समेत 3 पाइप शेयरों में 27% तक अपसाइडGold, Silver Price Today: सोना ₹1700 से ज्यादा टूटा, चांदी में ₹5900 की गिरावट; चेक करें आज का भावJio, Airtel, VI: रिचार्ज महंगे होने की उम्मीद, किस टेलीकॉम स्टॉक को होगा सबसे ज्यादा फायदा?Iran-Israel War: मिसाइल हमले के बाद भड़का इजराइल, ईरान के सैन्य ठिकानों पर बड़ा हमला7.7% से 6% तक आ सकती है भारत की ग्रोथ रेट! क्या मुश्किल दौर आने वाला है?Stock Market Update: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट! सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निफ्टी 23,200 के करीब; NRB Bearings ने लगाई 10% की छलांगजंतर-मंतर पर गूंजा Gen Z का गुस्सा, क्या कॉकरोच जनता पार्टी बन रही युवाओं की नई आवाज?मोदी कैबिनेट में बड़ा बदलाव तय? BJP के हालिया फैसलों ने तेज की अटकलेंदवाओं की कीमतें बढ़ेंगी या नहीं? औषधि सचिव ने दिया जवाबभारत में हाइड्रोजन क्रांति की आहट! IFC ने खोला अरबों डॉलर के निवेश का रास्ता

Delhi Exit Poll 2025: एग्जिट पोल में भाजपा को बढ़त, AAP के हाथों से सत्ता फिसलती दिख रही

Advertisement

दिल्ली की सभी 70 विधान सभा सीट के लिए बुधवार को मतदान संपन्न हुआ। मतगणना 8 फरवरी को होगी। 

Last Updated- February 05, 2025 | 10:57 PM IST
Delhi Exit Poll Results 2025

दिल्ली विधान सभा चुनाव के लिए आज मतदान के बाद आए करीब दर्जन भर एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की 26 साल से अधिक समय बाद राष्ट्रीय राजधानी की सत्ता में वापसी की संभावना जताई गई है। भाजपा ने अंतिम बार 1993 में  दिल्ली विधान सभा में बहुमत से सरकार बनाई थी। हालांकि दो सर्वेक्षणों में कहा गया है कि आम आदमी पार्टी (आप) अपनी सत्ता बरकरार रख सकती है। कांग्रेस के लिए एक बार फिर खाता खोलना भी मुश्किल हो सकता है।  

दिल्ली की सभी 70 विधान सभा सीट के लिए बुधवार को मतदान संपन्न हुआ। मतगणना 8 फरवरी को होगी।  देर शाम के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में 58 फीसदी मतदान हुआ।  2020 में 62.55 फीसदी लोगों ने अपने मता​धिकार का उपयोग किया था।

केवल मिंड ब्रिंक और वी प्रीसाइड के ए​​​ग्जिट पोल में ही आम आदमी पार्टी सत्ता में वापसी करती दिख रही है। बाकी सभी भाजपा की जीत का संभावना जता रहे हैं। पीपल्स इनसाइट, मैट्रिज, पी मार्क और चाणक्य स्ट्रैटजीज ने अपने सर्वेक्षण में कहा है कि भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का प्रदर्शन 1993 के बाद सबसे अच्छा रह सकता है। 

मैट्रिज के सर्वेक्षण के अनुसार भाजपा 39 से 35 सीट जीतकर सरकार बना सकती है। इस एजेंसी ने आप को 32 से 37 तथा कांग्रेस को शून्य से दो सीट मिलने का अनुमान जताया है। पी-मार्क के एग्जिट पोल में संभावना जताई गई है कि भाजपा 39 से 49 सीट जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बना सकती है। इस सर्वेक्षण में आप को 21 से 31 और कांग्रेस को 0-1 सीट मिलने की संभावना जताई गई है। पीपल्स इनसाइट के सर्वेक्षण में कहा गया है कि भाजपा को 40 से 44 सीट मिल सकती हैं। उसका अनुमान है कि आप को 25 से 29 तथा कांग्रेस को 0 से 2 सीट मिल सकती हैं। पीपल्स प्लस ने भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने का अनुमान जताया है। इसके अनुसार भाजपा को 51 से 60 सीट मिल सकती हैं तो आप को सिर्फ 10 से 19 सीट पर ही संतोष करना पड़ सकता है। 

पोल डायरी का अनुमान है कि भाजपा को 42 से 50 सीट मिल सकती हैं तथा आप 18 से 25 सीट के साथ सत्ता से बाहर हो सकती है। सर्वेक्षण में कांग्रेस को 0 से 2 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है। चाणक्य स्ट्रैटजीज के अनुसार भाजपा को 39 से 44 सीटें और आप को 25 से 28 सीटें मिलती दिख रही हैं। कांग्रेस को 2 से 3 सीटें मिल सकती हैं। माइंड ब्रिंक के सर्वेक्षण में आप को बहुमत मिलने की संभावना जताई गई है। उसके अनुसार आप को 44 से49 सीटें मिल सकती हैं तथा भाजपा को 21 से 25 और कांग्रेस को अधिकतम एक सीट मिलने का अनुमान है। वी प्रीसाइड ने आप को 46 से 52 मिलने की संभावना जताई है। 

Advertisement
First Published - February 5, 2025 | 10:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement