facebookmetapixel
Advertisement
दुबई रियल एस्टेट में सुस्ती के बीच FY27 में डैन्यूब की नजर 4 अरब डॉलर की परियोजनाओं परARAI ने बदला फैसला, ऑटो पीएलआई स्कीम में अब पूरे साल लागू होगी एक ही विनिमय दरबढ़ती मांग के बीच उत्पादन बढ़ाएगी टाटा मोटर्स, Sierra EV लॉन्च के बाद सप्लाई पर फोकसHUL AGM: पश्चिम एशिया युद्ध से बढ़ी कच्चे माल की लागत, पहली तिमाही में कारोबार पर पड़ा असरशांति समझौते से कम हुआ जोखिम, लेकिन कच्चे तेल की कीमतों व AI शेयरों के हाई वैल्यूएशन पर रहेगी नजर: RBIAdani Vizhinjam Port Deal: MSC की सहयोगी कंपनी खरीदेगी 49% हिस्सेदारी, करेगी 1.4 अरब डॉलर का निवेशघरेलू ऋण बाजार में बहार, शेयरों से मुंह मोड़ भारतीय सरकारी बॉन्ड में विदेशी निवेशकों ने लगाए ₹55,518 करोड़मौसम विभाग की चेतावनी: जुलाई में सामान्य से कम बरसेंगे बादल, देश के कई हिस्सों में बढ़ सकता है जल संकट!वाराणसी में ₹50,000 करोड़ का निवेश, एरोसिटी और तीन नई टाउनशिप से रियल एस्टेट में आएगी बड़ी छलांग!मंदिर अर्थव्यवस्था का चमत्कार: अकेले वाराणसी में पर्यटकों से हर साल पैदा हो रही ₹1.25 लाख करोड़ की इकोनॉमी!

फिल्म महोत्सव, शुभारंभ कौन करे!

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 2:04 AM IST

कोलकाता फिल्म महोत्सव के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब देश की तमाम हस्तियां, बॉलीवुड के सितारे और शहर के जाने-माने निर्देशकों और बुध्दिजीवियों ने इसका उद्धाटन करने से इनकार कर दिया है।


राज्य सरकार के संस्कृति विभाग ने इन लोगों से संपर्क किया था लेकिन उन्होंने अपनी व्यस्तता का हवाला देते हुए उनका आग्रह ठुकरा दिया है। 14वां कोलकाता फिल्म महोत्सव का शुभारंभ 10 नवंबर को होना है, जो 17 नवंबर तक चलेगा। इस बार के कोलकाता फिल्म महोत्सव का मुख्य विषय ‘सत्यजीत रे का पसंदीदा हॉलीवुड’ रखा गया है।

इस आठ दिवसीय फिल्म उत्सव में 62 देशों की 276 फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी। मुख्यमंत्री बुध्ददेव भट्टाचार्य ने कहा था, ‘अपने बेहतर प्रयासों के बावजूद हम लोग इस बार के फिल्म महोत्सव के उद्धाटन के लिए किसी चर्चित फिल्म कलाकार को बुलाने में असमर्थ हैं। हम लोगों ने शाहरूख खान, शबाना आजमी और नसीरुद्दीन शाह से संपर्क किया था लेकिन उन्होंने यह कहते हुए मना कर दिया कि वे उस दौरान विदेशों की यात्रा पर रहेंगे।

उसके बाद हम लोगों ने मृणाल सेन से भी संपर्क किया लेकिन उन्होंने भी महोत्सव का उद्धाटन करने से इनकार कर दिया। हालांकि उन्होंने महोत्सव में उपस्थित रहने का आश्वासन दिया है। अब हम लोग इस साल के फिल्म उत्सव के उद्धाटन में शामिल होने के लिए सौमित्र चटर्जी से अनुरोध करेंगे।’

उल्लेखनीय है कि पिछले साल कोलकाता फिल्म महोत्सव का उद्धाटन अंतरराष्ट्रीय कलाकार फर्नेंडो सोलनस द्वारा किया गया था। इस फिल्म समारोह में सत्यजीत रे की फिल्म ‘दो’ भी दिखाई जाएगी जोकि वास्तव में इस्सो नामक एक तेल कंपनी द्वारा कमीशन की गई थी। फिल्म महोत्सव की शुरूआत ‘रेड लाइक दी स्काई’ नामक फिल्म से शुरू की जाएगी।

Advertisement
First Published - November 3, 2008 | 9:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement