facebookmetapixel
Advertisement
कच्चे तेल की कीमतों में हल्की गिरावट, लेकिन टेंशन नहीं हुआ कम; एक्सपर्ट ने बताई वजहGold silver price today: सोना ₹170 टूटा, चांदी ₹1,010 रुपये फिसलीGoogle Pixel 11 Series Launched: 120x Zoom, Tensor G6 और Gemini AI से लैस; भारत में कितनी है कीमत?Paytm शेयर में 20% गिरावट के बाद अब SEBI का नोटिस, CEO-CFO से मांगा जवाब; जानें क्या है मामलाStock Market Update: सेंसेक्स 200 अंक टूटा, निफ्टी 24,350 के पास; Tata Group के ज्यादातर शेयरों में गिरावटStocks To Watch Today: UltraTech में ₹1,909 करोड़ का ब्लॉक डील! Jio Financial समेत इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजरफर्जी कॉपीराइट दावों पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मेटा से मांगा जवाबएयर इंडिया पायलट का मारिजुआना टेस्ट पॉजिटिव, पहली बार लाइसेंस रद्द नहीं होगात्योहारों से पहले रोजगार के मौके बढ़ेंगे, कंपनियां 15-20% ज्यादा अस्थायी कर्मचारी रखेंगीएआई से बदल रहा काम का तरीका, जीसीसी के 46% कर्मचारियों को नई स्किल्स की जरूरत

उत्तराखंड: मोदी ने बदला हवा का रुख!

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 8:49 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अल्मोड़ा में अपनी आखिरी रैली में उत्तराखंड के मतदाताओं से कहा था कि वे विकास प्रक्रिया के निर्बाध विकास के लिए डबल इंजन की सरकार को फिर से वोट दें। यह अपील कारगर रही और विधानसभा चुनाव के नतीजे गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में एकतरफा हो गए। इस पहाड़ी राज्य के नतीजे पश्चिम बंगाल की तरह ही थे जहां ममता बनर्जी खुद चुनाव हार गई थीं लेकिन उनकी पार्टी ने पिछले साल एक बड़ी जीत हासिल की थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मुंह की खानी पड़ी लेकिन सत्तारूढ़ दल भाजपा ने धमाकेदार वापसी की और इस तरह लगातार सत्ता में बने रहने वाली पहली पार्टी भी बन गई। हैरानी की बात यह थी कि चुनाव के नतीजे, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी जैसे सभी सत्ता विरोधी रुझानों के असर से उलट थे। चार महीने से भी कम समय में तीन मुख्यमंत्रियों को लाने के लिए भाजपा के खिलाफ  कांग्रेस पार्टी का मशहूर नारा ‘तीन तिगाड़ा, काम बिगाड़ा’ भी असरदार नहीं रहा। यह तीसरी बार था जब किसी मौजूदा मुख्यमंत्री (इस बार धामी) को विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। 2012 में भाजपा के भुवन चंद्र खंडूड़ी कोटद्वार से हार गए थे और 2017 में कांग्रेस महासचिव हरीश रावत को दो सीटों, हरिद्वार ग्रामीण और किच्छा से हार का सामना करना पड़ा।

Advertisement
First Published - March 10, 2022 | 11:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement