Skip to content
  शनिवार 25 मार्च 2023
Trending
March 25, 2023एवलॉन टेक्नोलॉजीज का आईपीओ तीन अप्रैल को खुलेगाMarch 25, 2023किफायती घरों की आपूर्ति में गिरावट का दौर जारीMarch 25, 2023पूर्व तटीय रेलवे ने रिकॉर्ड 23.23 करोड़ टन माल की ढुलाई कीMarch 25, 2023श्रीकांत वेंकटचारी होंगे रिलायंस के अगले CFOMarch 25, 2023टाटा पावर DDL बिजली चोरी मामलों के लिए 26 मार्च को लोक अदालत आयोजित करेगीMarch 25, 2023संसद में रहूं या बाहर, चाहे जेल में डाल दिया जाए, लोकतंत्र के लिए लड़ता रहूंगा: राहुल गांधीMarch 25, 2023BPCL ने दक्षिण भारत में 15 राजमार्गों पर बनाए 19 EV चार्जिंग गलियारेMarch 25, 2023Jio ने 5G नेटवर्क के लिए देश भर में 1 लाख टावर लगाएMarch 25, 2023मायावती की कांग्रेस व भाजपा को नसीहत-एक दूसरे के प्रति द्वेष से देश का नहीं होगा भलाMarch 25, 2023PM Modi ने कर्नाटक में निशुल्क सेवाएं देने वाले मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का किया उद्घाटन
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  अन्य समाचार  Urination incident: अमेरिकन एअरलाइंस के विमान में पेशाब करने की घटना, पुलिस ने मामला दर्ज किया
अन्य समाचार

Urination incident: अमेरिकन एअरलाइंस के विमान में पेशाब करने की घटना, पुलिस ने मामला दर्ज किया

भाषा भाषा —March 5, 2023 6:06 PM IST
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

न्यूयॉर्क से नई दिल्ली आ रहे अमेरिकन एअरलाइंस के विमान में नशे की हालत में एक भारतीय छात्र ने नींद में कपड़ों में ही पेशाब कर दिया जिससे एक पुरुष सह-यात्री भी गीला हो गया। दिल्ली पुलिस ने एअरलाइन से शिकायत मिलने के बाद एक मामला दर्ज किया है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एअरलाइन ने इस घटना के बारे में DGCA को एक रिपोर्ट सौंपी है।

ऐसा प्रतीत होता है कि एअरलाइन पेशेवर तरीके से इस स्थिति से निपटी और उसने सभी उचित कदम उठाए हैं। यह घटना उड़ान संख्या एए292 में हुई, जिसने शुक्रवार को रात नौ बजकर 16 मिनट पर न्यूयॉर्क से उड़ान भरी थी और शनिवार रात नौ बजकर 50 मिनट पर यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर उतरी।

अमेरिकन एअरलाइंस ने रविवार को एक बयान में कहा कि एक यात्री के दुर्व्यवहार के कारण विमान के दिल्ली पहुंचने पर कानून प्रवर्तन अधिकारी से सम्पर्क करना पड़ा। हालांकि, उसने घटना के बारे में खास जानकारी नहीं दी। दिल्ली हवाई अड्डे के पुलिस उपायुक्त देवेश कुमार महला ने रविवार को कहा कि अमेरिकन एअरलाइंस से अमेरिका में पढ़ाई कर रहे एक छात्र के खिलाफ सह-यात्री पर पेशाब करने की शिकायत मिली है। आरोपी राष्ट्रीय राजधानी में डिफेंस कॉलोनी का रहने वाला है।

उन्होंने कहा, ‘हमने भारतीय दंड संहिता की धारा 510 (नशे में एक व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक दुर्व्यवहार) और 294 (सार्वजनिक रूप से अश्लील कृत्यों के लिए सजा) तथा नागरिक उड्डयन कानून की धारा 22 और 23 के तहत एक मामला दर्ज किया है। आरोपी अपने पिता के साथ पूछताछ के लिए आया। उसे पूछताछ के बाद जाने दिया गया। उसे मामले में अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है और मामले में तफ्तीश चल रही है।’

हवाई अड्डे पर एक सूत्र ने बताया, ‘आरोपी एक अमेरिकी विश्वविद्यालय का छात्र है। वह नशे की हालत में था और उसने नींद में कपड़ों में ही पेशाब कर दिया, जिससे बगल में बैठा हुआ यात्री भी गीला हो गया। इसके बाद यात्री ने चालक दल से शिकायत की।’ उन्होंने बताया कि पीड़ित यात्री पुलिस से इस मामले की शिकायत नहीं करना चाहता था, क्योंकि आरोपी छात्र ने माफी मांग ली थी तथा शिकायत करने से उसका करियर खतरे में पड़ सकता था।

बहरहाल, एअरलाइन ने इसे गंभीरता से लिया और इस मामले की सूचना आईजीआई हवाई अड्डे पर हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) को दी। चालक दल के सदस्यों ने इस घटना के बारे में पता चलने के बाद पायलट को इसकी सूचना दी, जिसने एटीसी को मामले की जानकारी दी। एटीसी ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को इसकी सूचना दी, जिसने आरोपी यात्री को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया।

हवाई अड्डे के एक अन्य सूत्र ने कहा, ‘घटना का पता चलने के बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के साथ एअरलाइन का खुद का सुरक्षा दल हरकत में आया। विमान से उतरने के बाद आरोपी को फौरन हिरासत में ले लिया गया। पुलिस संबंधित लोगों के बयान दर्ज कर रही है।’ अमेरिकन एअरलाइंस ने एक बयान में कहा कि उड़ान 292 के जॉन एफ केनेडी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (जेएफके) से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर एक यात्री के दुव्यर्वहार के कारण स्थानीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों को आना पड़ा।

एअरलाइन ने कहा, ‘विमान रात नौ बजकर 50 मिनट पर सुरक्षित उतरा। हम अपने चालक दल के सदस्यों के आभारी हैं, जो हमारे ग्राहकों की सुरक्षा और देखभाल के लिए समर्पित हैं और उन्होंने पूरी तरह पेशेवर तरीके से परिस्थितियों को संभाला।’ नागरिक उड्डयन नियमों के अनुसार, अगर कोई यात्री अनुचित व्यवहार का दोषी पाया जाता है तो उसे किसी खास अवधि तक उड़ान भरने से प्रतिबंधित किया जा सकता है। पिछले कुछ महीनों में नशे की हालत में किसी यात्री के सह-यात्री पर पेशाब करने की यह दूसरी घटना है।

एअर इंडिया की 26 नवंबर को न्यूयॉर्क-दिल्ली उड़ान में भी ऐसी ही घटना हुई थी, जिसमें शंकर मिश्रा नामक यात्री ने नशे की हालत में एक बुजुर्ग महिला पर कथित तौर पर पेशाब कर दिया था। यह घटना मीडिया में एक खबर के जरिये करीब एक महीने बाद सामने आयी थी, जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गई और मिश्रा को गिरफ्तार किया गया। उसे करीब एक महीने जेल में रहने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया।

नागर विमानन महानिदेशालय ने नियम के अनुसार, इस घटना की 12 घंटे के भीतर सूचना न देने के लिए एअर इंडिया पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है, जबकि मिश्रा को चार महीने के लिए उड़ान भरने से प्रतिबंधित किया जा चुका है।

FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
अन्य समाचार

उज्ज्वला योजना पर कैबिनेट के फैसले से लाभार्थियों को बहुत मदद मिलेगी: PM Modi

March 25, 2023 1:12 PM IST
अन्य

भारत में एक दिन में Covid-19 के 1590 नए मामले सामने आए

March 25, 2023 11:26 AM IST
अन्य समाचार

Kitty O’Neil: 70 के दशक की खतरों से खेलने वाली स्टंट वुमेन को गूगल ने किया याद, बनाया स्पेशल डूडल

March 24, 2023 11:13 AM IST
अन्य

UAPA के तहत साल 2022, 2023 के दौरान 23 व्यक्तियों को आतंकवादी घोषित किया गया: सरकार

March 22, 2023 2:49 PM IST
आपका पैसा

वित्त विधेयक 2023 में संशोधन से टैक्सपेयर्स को मिली राहत, सात लाख रुपये से ऊपर केवल अतिरिक्त आय पर ही देना होगा टैक्स

March 24, 2023 6:47 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

World TB Day 2023: WHO ने टीबी के खात्मे के लिए सरकारी और सामाजिक स्तर पर सहयोग का आह्वान किया

March 24, 2023 4:54 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका ने फिर किया सीरिया में हवाई हमला, कम से कम चार ईरानी लड़ाकों की मौत: रिपोर्ट

March 24, 2023 4:21 PM IST
अन्य समाचार

Kitty O’Neil: 70 के दशक की खतरों से खेलने वाली स्टंट वुमेन को गूगल ने किया याद, बनाया स्पेशल डूडल

March 24, 2023 11:13 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

World Bank president नॉमिनी अजय बंगा दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए

March 24, 2023 10:08 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

अजय बंगा भारत में, मोदी से मिलेंगे

March 24, 2023 9:53 AM IST

Trending Topics


  • Stocks To Watch
  • Share Market Today
  • Hindenburg | Jack Dorsey
  • DDMA | Mock Drill on Earthquake
  • Narendra Modi
  • Google Doodle
  • Corona Update
  • Rupee vs Dollar

सबकी नजर


एवलॉन टेक्नोलॉजीज का आईपीओ तीन अप्रैल को खुलेगा

March 25, 2023 4:59 PM IST

किफायती घरों की आपूर्ति में गिरावट का दौर जारी

March 25, 2023 4:26 PM IST

पूर्व तटीय रेलवे ने रिकॉर्ड 23.23 करोड़ टन माल की ढुलाई की

March 25, 2023 4:20 PM IST

श्रीकांत वेंकटचारी होंगे रिलायंस के अगले CFO

March 25, 2023 4:09 PM IST

टाटा पावर DDL बिजली चोरी मामलों के लिए 26 मार्च को लोक अदालत आयोजित करेगी

March 25, 2023 3:37 PM IST

Latest News


  • एवलॉन टेक्नोलॉजीज का आईपीओ तीन अप्रैल को खुलेगा
    by भाषा
    March 25, 2023
  • किफायती घरों की आपूर्ति में गिरावट का दौर जारी
    by भाषा
    March 25, 2023
  • पूर्व तटीय रेलवे ने रिकॉर्ड 23.23 करोड़ टन माल की ढुलाई की
    by भाषा
    March 25, 2023
  • श्रीकांत वेंकटचारी होंगे रिलायंस के अगले CFO
    by भाषा
    March 25, 2023
  • टाटा पावर DDL बिजली चोरी मामलों के लिए 26 मार्च को लोक अदालत आयोजित करेगी
    by भाषा
    March 25, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
57527.10 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स57527
-3980.69%
निफ्टी57527
-3980%
सीएनएक्स 50014279
-1250.87%
रुपया-डॉलर82.24
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
ITI97.8411.19
Cyient1001.556.36
Minda Corp210.854.93
Adani Green1030.004.84
GE Shipping Co623.903.94
Zydus Wellness1531.353.89
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
ITI98.2012.04
Cyient1001.206.05
Adani Green1029.354.78
GE Shipping Co624.453.87
Adani Transmissi1124.553.70
Zydus Wellness1524.553.64
आगे पढ़े  

# TRENDING

Stocks To WatchShare Market TodayHindenburg | Jack DorseyDDMA | Mock Drill on EarthquakeNarendra ModiGoogle DoodleCorona UpdateRupee vs Dollar
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us