facebookmetapixel
Advertisement
जुलाई में SBI Life की रफ्तार तेज, HDFC Life पिछड़ी; आगे कैसी रहेगी बीमा कंपनियों की चाल?Crude Oil Price: कच्चे तेल में तेजी, WTI 82.18 डॉलर तो ब्रेंट 87.76 डॉलर परStock Market Today: बाजार खुलेगा गिरावट के साथ? GIFT Nifty लाल निशान में, Iran-US तनाव और कच्चे तेल ने बढ़ाई चिंताStocks To Watch Today: BEL से Lupin तक 10 शेयरों में बड़ा अपडेट, कहीं मिला ऑर्डर तो कहीं जुटेगा पैसा; आज बाजार में किस स्टॉक पर रहेगी नजर?1601 नंबर से आएगी अधिकृत कॉल, TRAI ने ठगी रोकने के लिए बढ़ाया दायरानरसिम्हा राव-मनमोहन से वाजपेयी-मोदी तक: एनके सिंह ने बताया कैसे बदला भारत की आर्थिक स्थिरता का सफरझारखंड में भर्ती परीक्षाओं की कथित धांधली पर बवाल, छात्रों पर पुलिस का लाठीचार्जGen Z तक पहुंच बढ़ाने की तैयारी में RSS, विशाखापत्तनम में होगी अहम बैठकBP India 2030 तक तेल-गैस क्षेत्र में करेगी $4 अरब का निवेश, ‘समुद्र मंथन’ योजना से कंपनी को बड़ी उम्मीदेंBrand Canvas 2026 का ग्रैंड फिनाले 11 अगस्त को बेंगलूरु में, 10 टीमें करेंगी मुकाबला

उप्र: 16 अगस्त से स्कूल खुलेंगे

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 2:11 AM IST

उत्तर प्रदेश सरकार ने माध्यमिक कक्षाओं के साथ ही उच्च शिक्षा की पढ़ाई शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। छोटे बच्चों के स्कूल अभी नहीं खुलेंगे और इनकी ऑनलाइन कक्षाएं ही चलेंगी। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा और बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी ने बैठक में यह फैसला लिया है। कक्षा एक से आठ तक के स्कूल अभी नहीं खुलेंगे जबकि कक्षा 9 से 12 तक के स्कूल को 16 अगस्त से संचालित किया जाएगा। हालांकि इन स्कूलों में भी कुल क्षमता के आधे बच्चे ही एक बार में पढ़ाई के लिए बुलाए जा सकेंगे। अधिकारियों के मुताबिक स्नातक व परास्नातक की कक्षाएं भी 16 अगस्त से शुरू होगी।   
रात 8 बजे तक खुलेंगी दुकानें
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि जिन जिलों में कोविड-19 संक्रमण दर कम है वहां पर दुकानों को रात 8 बजे तक खोलने के लिए उनकी सरकार सोमवार को आदेश जारी करेगी। उन्होंने कहा कि ‘पहले चरण में’ मुंबई की लोकल ट्रेनों में समाज के हर तबके को यात्रा की अनुमति देना कठिन होगा क्योंकि पाबंदियों में धीरे-धीरे ढील दी जा रही है। उन्होंने उन इलाकों के लोगों से सहयोग की अपील की जहां अधिक मामलों के कारण पाबंदियों में ढील संभव नहीं है। उन्होंने कहा, ‘जहां तक ढील दिए जाने का संबंध है तो राज्य सरकार आज आदेश जारी कर रही है कि (जहां संक्रमण दर कम है) दुकानें 8 बजे रात तक खोलने की अनुमति दी जाए।’ भाषा

Advertisement
First Published - August 2, 2021 | 11:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement