facebookmetapixel
Advertisement
8 साल से प्रोडक्शन टारगेट चूक रही ONGC, फिर भी कुछ ब्रोकरेज को दिख रहा 53% तक का रिटर्नJuniper Green Energy IPO Listing: IPO निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले! 9% प्रीमियम पर हुई लिस्टिंगGold silver price today: भू राजनीतिक तनाव कम होने से सोना ₹1.50 लाख के करीब पहुंचा, चांदी भी चमकीPNB दे रहा FCNR(B) FD पर 6.6% तक ब्याज; जानें SBI, HDFC, ICICI समेत किस बैंक में कितना मिलेगा रिटर्नAirtel के शेयर को आगे क्या दौड़ाएगा? टैरिफ बढ़ोतरी से लेकर डेटा सेंटर तक 5 बड़े ट्रिगरUTI के दौर से SIP तक, कैसे बदल गया म्युचुअल फंड?पश्चिमी मानक भारत पर न थोपें, छोटी कारों का बाजार खत्म नहीं हुआ: आर. सी. भार्गवHDFC Bank पर उठे सवालों के बीच चेयरमैन ने क्या कहा?शेयर बाजार में नया गणित! Closing Auction से क्यों बदल रहे हैं Sensex-Nifty के क्लोजिंग आंकड़े1,000 KM तक की है रेंज, अब दूसरे देश खरीदना चाहते हैं भारत का ‘काल’

यूपी सरकार को कॉरपोरेट जगत से मिल रहा सहयोग

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 7:47 AM IST

कोरोना महामारी से निपटने में उत्तर प्रदेश सरकार को कॉरपोरेट जगत से भरपूर सहयोग मिला है। उत्तर प्रदेश में सक्रिय एचसीएल टेक्नोलोजीज के 22 करोड़ रुपये सहित देश के कई अन्य कॉरपोरेट घरानों से उत्तर प्रदेश सरकार को पीपीई किट, टेस्टिंग किट और अन्य रूप में 40 करोड़ रुपये की मदद दी गई है।

उत्तर प्रदेश में लघु उद्यम, खादी ग्रामोद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल के मुताबिक कोरोना महामारी से लडऩे के लिए प्रदेश सरकार को एचसीएल ने एक लाख पीपीई किट के रुप में 20 करोड़ और वीटीएम, टेस्ट किट के तौर पर दो करोड़ रुपये की सहायता पहुंचाई है। इसके अलावा खादी बोर्ड ने 1.35 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद भी दी है। सॉफ्टवेयर क्षेत्र की दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने दो करोड़ रुपये लागत की चार आरटी पीसीआर मशीनें उपलब्ध कराई हैं जो कोरोना की जांच में खासी मददगार हैं। इसके अलावा माइक्रोसॉफ्ट ने चार करोड़ रुपये की लागत से चार आरएनए एक्सट्रैक्शन मशीनें भी मुहैय्या कराई हैं।

कारपोरेट जगत की प्रमुख कंपनी सैमसंग ने कोरोना से लडऩे के लिए दो करोड़ रुपये और एशियन पेंट्स ने भी दो करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता उत्तर प्रदेश सरकार को दी है। रेडिको खेतान ने 25 लाख रुपये का सैनिटाइजर प्रदेश सरकार को दिया है। वहीं फैब इंडिया और नेटफ्लिक्स ने 50-60 हजार पीपीई किट कोरोना से जंग लड़ रहे स्वास्थ्य कर्मियों के लिए दिए हैं।
गौरतलब है कि प्रदेश सरकार का खादी ग्रामोद्योग विभाग व एमएसएमई विभाग कोरोना महामारी से लडऩे में खास तौर से सक्रिय है। दोनो ही विभागों की ओर से आम जनता से लिए बड़े पैमाने पर मास्क तैयार कर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। एमएसएमई सेक्टर में बीते दिनों में बड़े पैमाने पर घर वापस लौटे प्रवासी मजदूरों को रोजगार दिया गया है। प्रदेश सरकार की योजना 90 लाख एमएसएमई मे हर एक में कम से कम एक नया रोजगार पैदा करने की है।

Advertisement
First Published - June 30, 2020 | 1:06 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement