facebookmetapixel
Advertisement
राम मंदिर दान हेराफेरी मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, UP सरकार की SIT से मांगी स्थिति रिपोर्टधारावी पुनर्विकास में आई तेजी, म्हाडा और BMC ने जमीन के लिए पट्टा रद्द करने के नोटिस किए जारीसाइबर खतरों से निपटने के लिए सर्ट-इन का ‘AI वॉर रूम’ शुरू, विदेशी AI मॉडलों की कमियों पर रखेगा नजरदूसरी छमाही में FDI और FPI फ्लो बढ़ने की उम्मीद, भारत को लेकर वैश्विक निवेशकों का भरोसा मजबूत: सिटीमहिला कारोबारियों से ही बढ़ेगा महिला रोजगार, सांख्यिकी विभाग के नए सर्वे में सामने आया सीधा कनेक्शनEditorial: ई-कॉमर्स नियमों की ‘खिचड़ी’ से निवेशक परेशान, नई और आसान रिटेल नीति की जरूरतजून में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.38% हुई, नई CPI सीरीज में पहली बार RBI के लक्ष्य से ऊपरHCL Tech Q1 Results: मुनाफा 20% उछलकर ₹4,624 करोड़ पर, ₹12 डिविडेंड का भी ऐलानबैंक कर्ज के साथ सीपी बाजार में भी तेजी, पहली तिमाही में कंपनियों ने जुटाए ₹5.37 लाख करोड़ ₹1 लाख करोड़ का कल्याणी पारिवारिक विवाद अब मध्यस्थता से सुलझेगा, सुप्रीम कोर्ट ने दिया निर्देश

पंजाब में यूनाइटेड स्प्रिट पेश करेगी स्कॉच और वोदका

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:26 PM IST

शराब उद्योग के लिए पंजाब के आकर्षक बाजार के तौर पर उभरने के साथ ही यूनाइटेड स्प्रिट लिमिटेड (यूएसएल) ने राज्य के मदिरा कारोबार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की योजना बनाई है। इसके तहत कंपनी ब्लैंडेड स्कॉच और प्रीमियम वोदका लाँच करेगी।
यूएसएल के संभागीय उपाध्यक्ष (बिक्री) दिलीप गर्ग ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि कंपनी अगले कुछ सप्ताह के दौरान पंजाब के बाजार में व्हाइट एंड मैके ब्लैंडेड स्कॉच को पेश करने जा रही है। इसके बाद अप्रैल में कंपनी प्रीमियक वोदका की पेशकश करेगी। वोदका की कीमत 220 रुपये प्रति बोतल के करीब होगी।
दिलीप ने कहा देश के बाकी हिस्सों के मुकाबले कंपनी की कुल बिक्री में पंजाब की हिस्सेदारी 2.3 प्रतिशत है। इस हिस्सेदारी को और बढ़ाने की योजना बनाई गई है। इस समय यूएसएल पंजाब में विभिन्न ब्रांडों की 17 लाख बोतलों की बिक्री हर साल करती है जबकि देश के बाकी हिस्सों में यह आंकड़ा 7.4 करोड़ का है। पंजाब ने बीते दिनों पंजाब में मैक डावेल्स न. 1 व्हिस्की को नए पैक में लांच किया है। दिलीप ने कहा कि कंपनी पंजाब के व्हिस्की बाजार में प्रति माह 75,000 बोतलें बेच रही है। उन्होंने कहा कि रुझानों के मुताबिक युवा और मध्य वर्ग बियर के मुकाबले व्हिस्की को अधिक पसंद कर रहा है।

Advertisement
First Published - March 3, 2008 | 9:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement