facebookmetapixel
Advertisement
जुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफकमर्शियल LPG सिलेंडर ₹200 से ज्यादा सस्ता, दिल्ली-कोलकाता में घटे दाम; होटल-रेस्तरां को बड़ी राहतब्लूमबर्ग ग्लोबल एग्रीगेट इंडेक्स में भारत के सरकारी बॉन्ड की एंट्री फिर टली, निवेशकों की बढ़ी चिंतागिफ्ट सिटी में ग्लोबल शेयरों की ट्रेडिंग हुई दोगुनी, पहली तिमाही में ₹1.93 अरब डॉलर पहुंचा ट्रेड

रमन के लिए हुए नमन

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 8:04 AM IST

छत्तीसगढ़ को फतह करने में भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर सफलता पाई है।


लेकिन अनुमान लगाइए कि इस जीत से सबसे ज्यादा खुशी किसे मिली होगी? अगर स्थानीय अखबारों में छपे विज्ञापनों पर यकीन किया जाए तो सबसे ज्यादा खुशी उद्योग जगत को हुई है।

इन विज्ञापनों में छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के एक बार फिर से सत्तासीन होने पर उद्योग जगत ने खुशी जाहिर की है और राज्य की जनता को रमन सिंह सरकार को दोबारा चुनने पर बधाई संदेश भी दिया है।

छत्तीसगढ़ की 90 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा ने 50 सीटों पर कब्जा जमा कर एक बार फिर अपनी जीत सुनिश्चित कर ली जबकि कांग्रेस को 38 सीटों पर संतोष करना पडा और मायावती की बहुजन समाज पार्टी को मात्र 2 सीटें मिली।

चुनाव परिणामआने केबाद राज्य में भाजपा के मुख्य कार्यालय में जश्न का माहौल था। भाजपा के अलावा एक और तबका इस जीत का जश्न मनाने की तैयारी कर रहा था। जी हां, अखबारों में बधाई संदेश छपवाने को लेकर जोर से शोर से तैयारियां चल रही थी।

इस बाबत एक उद्योगपति ने कहा कि भाजपा की जीत से हम बहुत उत्साहित हैं और अखबारों में छपे ये विज्ञापन हमारी शुरुआती खुशी को जाहिर करते हैं। अपनी खुशी का कारण बताते हुए इस उद्योगपति ने कहा कि आखिर सरकार और उद्योग जगत को साथ मिलकर काम करना है।

इसी बाबत एक दूसरे उद्योगपति ने बताया कि हम पर विज्ञापन देने का बहुत अधिक दबाव था। हमें यह भी बता दिया गया कि किस अखबार में विज्ञापन जाने हैं। हालांकि यह दबाव किस ओर से आया था, उद्योगपति ने इस बारे में कुछ भी कहने से मना कर दिया।

Advertisement
First Published - December 9, 2008 | 9:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement