facebookmetapixel
Advertisement
अल नीनो और एथनॉल की बढ़ती मांग से चीनी उद्योग पर संकट, उत्पादन और निर्यात दोनों पर दबावEditorial: तेल की कीमतें घटीं, अब विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ाने पर जोररुपये की कमजोरी की जड़ें कहीं गहरी, सिर्फ तेल और पश्चिम एशिया संकट नहीं जिम्मेदारसफर के अनुभव: अमेरिका यात्रा और भारत को लेकर निकले निष्कर्षतेल कीमतों का सबसे बुरा दौर बीत चुका, भाव 80-90 डॉलर के दायरे में रहने की उम्मीद: जिम बर्कहार्डGold-Silver Price: डॉलर की तेजी और ब्याज दरें बढ़ने की उम्मीद से सोने-चांदी में आई गिरावटसेबी का बड़ा प्रस्ताव: वित्तीय कंपनियों को मिलेगी सेलेब्रिटी एंडोर्समेंट की अनुमति, विज्ञापन नियम होंगे आसानAI कंपनियों के लिए जोखिम ढांचा और नया कानून लाएगी सरकार, संसद में इस साल पेश हो सकता है विधेयकStock Market: आईटी-मेटल शेयरों की बिकवाली से बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 893 अंक टूटाब्याज दरों में गिरावट से CD जारी करने में तेजी, जून में बैंकों ने जुटाए ₹1 लाख करोड़

निशाने पर थी कारोबार की नब्ज

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 9:48 PM IST


दिल्ली पुलिस ने आज कहा कि इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) की योजना नेहरू प्लेस सहित दिल्ली के प्रमुख व्यावसायिक केंद्रों में आतंकी हमले कर दहशत फैलाने की थी।

दिल्ली तथा देश के अन्य हिस्सों में सिलसिलेवार बम धमाकों मे शामिल होने के आरोप में आज जामिया नगर से तीन और संदिग्ध आतंकवादियों की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस ने यह खुलासा किया।

नेहरू प्लेस कंप्यूटर उपकरणों का प्रमुख बाजार है और वह इंडियन मुजाहिदीन का प्रमुख निशाना था। पुलिस ने अन्य प्रमुख निशानों का खुलासा नहीं किया है। हालांकि पुलिस ने बताया कि आतंकी 20 स्थानों पर बम विस्फोट करना चाहते थे।

नेहरुप्लेस में साफ्टवेयर, हार्डवेयर और इलेक्ट्रानिक सामान की काफी खरीद-फरोख्त होती है। आंकड़ों के मुताबिक इस बाजार का सालाना कारोबार 300 खरब रुपये से ज्यादा का है।

इसके अलावा यहां बड़ी संख्या में रिटेल स्टोर और मॉल भी है। प्रमुख व्यावसायिक केन्द्र होने के कारण इस इलाके में भारी संख्या में लोगों की आवाजाही बनी रहती है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) एच जी एस धालीवाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘ उनका मुख्य उद्देश्य भीड़भाड़ वाले स्थानों को निशाना बनाना था ताकि धमाके का अधिकतम असर हो। उनकी आम धारणा थी कि लगातार कुछ न कुछ होना चाहिए और उनकी गतिविधियों में विराम नहीं होना चाहिए।’

इससे पहले, आज सुबह जिया-उर-रहमान, शाकिर निसार और मोहम्मद शकील को जामिया नगर इलाके से गिरफ्तार किया गया। यह वही इलाका है जहां शुक्रवार को पुलिस मुठभेड़ में मुख्य साजिशकर्ता आतिफ समेत दो आतंकवादी मारे गए थे।

Advertisement
First Published - September 21, 2008 | 9:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement