facebookmetapixel
Advertisement
भारत-फ्रांस आर्थिक रिश्तों को नई गति देने 4 दिवसीय दौरे पर रवाना हुईं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणशांति समझौते के बावजूद होर्मुज स्ट्रेट में सामान्य नहीं हुई जहाजों की आवाजाही, पूरी बहाली में लग सकते हैं तीन महीनेखामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने के लिए ईरान का कांग्रेस नेताओं को निमंत्रण‘विजय’ मंत्र के साथ सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने संभाली कमान, कहा- भारतीय सेना हर चुनौती के लिए तैयाररंगमंच के आकाश से टूटा सितारा: विजया मेहता नहीं रहीं, कला जगत में शोक की लहर Editorial: कच्चा तेल सस्ता, लेकिन वैश्विक वित्तीय जोखिम अब भी भारत के लिए चुनौतीम्युचुअल फंड बनाम विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों पर बहस और जमीनी हकीकतश्रम आय को नहीं, तो पूंजीगत लाभ को भी विशेष कर रियायत क्यों?सेबी का शिकंजा: पंप-एंड-डंप स्कीम में 222 इकाइयों पर प्रतिबंध, ₹47.7 करोड़ का जुर्मानामई के उच्चस्तर के बाद जून में घटा कैश मार्केट में टर्नओवर, F&O कारोबार में बढ़त बरकरार

किशाउ परियोजना में टिहरी जल विद्युत निगम की रुचि

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 9:45 AM IST

टिहरी जलविद्युत विकास निगम (टीएचडीसी) ने 600 मेगावॉट बिजली उत्पादन क्षमता वाली किशाउ पनबिजली परियोजना के निर्माण में गहरी रुचि दिखाई है।


किशाउ पनबिजली परियोजना पिछले दो दशकों से अधर में लटकी हुई है। टीएचडीसी 2400 मेगावॉट क्षमता वाले टिहरी बांध का विकास भी कर रही है।

किशाउ परियोजना को अपने नाम करने के लिए टीएचडीसी पिछले दो महीने से लगातार राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क में है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘हम लोग किशाउ परियोजना को सार्वजनिक उपक्रम (पीएसयू) के माध्यम से विकसित करना चाहते हैं।’ इस बाबत शीघ्र ही निर्णय लिया जाएगा। इस बहुउद्देशीय परियोजना के लिए उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सरकार ने एक समझौता किया है।

किशाउ परियोजना को टोंस नदी पर विकसित किया जाएगा। इस परियोजना की अनुमानित लागत 6,000 करोड़ रुपये है और बांध की ऊंचाई 236 मीटर होगी।

Advertisement
First Published - December 17, 2008 | 8:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement