facebookmetapixel
Advertisement
भारतीय ब्लैक टाइगर झींगे ने की रिकॉर्ड वापसी, 5 साल में 4 गुना बढ़ा निर्यात; कमाई ₹4,974 करोड़ के पारमुंबई में बारिश का कहर: 13 की मौत, ₹1,000 करोड़ से ज्यादा का आर्थिक नुकसान, जनजीवन अस्त-व्यस्तऑफिस मार्केट में रिकॉर्ड तेजी: दूसरी तिमाही में 2.46 करोड़ वर्ग फुट की सबसे अधिक लीजिंगजून में हुई गाड़ियों की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री, 22% की भारी बढ़त के साथ बिके 25 लाख वाहनभारतीय कंपनियां AI सेक्टर में विलय-अधिग्रहण पर सतर्क हैं: आलोक शाहBEML का मेगा प्लान: R&D खर्च 150% बढ़ाया, विनिर्माण के साथ अब टेक्नोलॉजी कंपनी बनने की तैयारीइफ्को-टोक्यो की तर्ज पर देश में जल्द बनेगी सहकारी जीवन बीमा कंपनी, अमित शाह ने किया ऐलानसिटीमॉल का दांव: तेज डिलिवरी नहीं, कम कीमत से जीतेगा भारत का अगला ई-कॉमर्स बाजार16वें वित्त आयोग ने खत्म की पुरानी परंपरा, राज्यों का अलग GSDP अनुमान नहीं किया जारी; प्रदेश सरकारों की बढ़ी टेंशन‘भुला दिए जाने के अधिकार’ पर नई बहस: क्या AI भी सीखी हुई निजी जानकारी भूल सकता है?

महाराष्ट्र : एमपीएससी परीक्षा टलने से छात्र नाराज

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 7:07 AM IST

कोरोना संकट के कारण 14 मार्च को होने वाली महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) की परीक्षा स्थगित कर दी गई है। गत वर्ष से महाराष्ट्र में स्‍कूल, कॉलेज और अन्‍य परीक्षाएं नहीं हो पाई हैं। महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग की परीक्षा भी इस वजह से नही हुई थी। छात्रों ने आगामी 14 मार्च को निर्धारित एमपीएससी परीक्षा देने की पूरी तैयारी की हुई थी। परीक्षा के तीन दिन ही बाकी थे। महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग मंडल ने एक परिपत्र जारी करते हुए कहा है कि राज्य में कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है इसलिए यह परीक्षा बाद में होंगी।

प्रतियोगिता परीक्षा का केंद्र पुणे में है। यहां परीक्षा की तैयारी के लिए अलग-अलग जिलों से छात्र आते हैं। आज दोपहर पुणे, नागपुर और औरंगाबाद में हजारों छात्र परीक्षा स्‍थगित किए जाने के विरोध में सड़कों पर उतर आए और पूर्व निर्धारित 14 मार्च काे परीक्षा कराए जाने की मांग की। उनका कहना है कि हम गरीब परिवारों से हैं। मां-बाप खेती करके हमें यहां पढ़ाने के लिए भेजते हैं। हमारा हर महीने का खर्चा 9,000 से 10,000 रुपये हो जाता है। पिछले पांच साल से हम परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। सरकारी अधिकारी बनने का यही मौका है। अगर उम्र निकल गई, तो फिर हम परीक्षा नहीं दे पाएंगे।

भाजपा विधायक गोपीचंद पडालकर ने कहा कि एक लाख छात्रों ने एमपीएससी परीक्षा के लिए तैयारी की है। उनका हर महीने करीब दस हजार रुपये खर्च होता है। 14 मार्च को परीक्षा नहीं कराए जाने से छात्रों में नाराजगी है।
 

 

Advertisement
First Published - March 12, 2021 | 12:49 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement