facebookmetapixel
Advertisement
बैंकएश्योरेंस पर निर्भरता घटाने को एजेंसी नेटवर्क मजबूत कर रहीं निजी जीवन बीमा कंपनियांबैटरी अपशिष्ट नियमों से बढ़ी मुश्किलें, पैनासोनिक एनर्जी भारत में बंद कर सकती है प्लांटभारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में लंबित मुद्दों पर नहीं बनी सहमति, अंतरिम समझौते पर भी इंतजारRBI गवर्नर के बयान से बॉन्ड बाजार को राहत, 10 साल की यील्ड तीन महीने के निचले स्तर परसरकार विनिवेश अभियान करेगी तेज, LIC समेत PSU में हिस्सेदारी बेचकर ₹80,000 करोड़ जुटाने की तैयारीAI और स्टार्टअप निवेश बने Info Edge की नई ताकत, भर्ती कारोबार की सुस्ती बनी चुनौतीम्युचुअल फंड आधारित PMS का बढ़ा आकर्षण, AUM 1 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंचाSIP रिटर्न में सुधार और अमेरिका-ईरान सुलह से म्युचुअल फंड्स में खुदरा निवेश में इजाफा होने के आसारFPIs की वापसी की उम्मीद कम, महंगे वैल्यूएशन और वैश्विक अवसरों से भारत पर दबावRBI के भरोसे से बैंकिंग शेयरों में तेजी; सेंसेक्स 791 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,022 पर बंद 

सिंगल यूज प्लास्टिक निर्माताओं पर सख्ती

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 5:38 PM IST

दिल्ली में अब तक सिंगल यूज प्लास्टिक बेचने वालों पर सख्ती हो रही थी। अब इसे बनाने वालों के खिलाफ भी सख्ती होने लगी है। दिल्ली के औद्योगिक क्षेत्रों में सिंगल यूज प्लास्टिक बनाने वाले कारखानों में छापेमारी/जांच शुरू हो गई है। जो उद्योग प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पादों के निर्माण करते पाए जाएंगे, उनसे जुर्माना वसूला जाएगा। कारखाना मालिक को सजा भी हो सकती है।
दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक औद्योगिक क्षेत्रों में प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पाद बनाने वालों को जागरूक किया जा रहा था। आज से सिंगल यूज प्लास्टिक उत्पादों को प्रतिबंधित करने के कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत कारखाना बंद करने के नोटिस जारी किए जाएंगे। साथ ही उल्लंघनकर्ता के खिलाफ एक लाख रुपये जुर्माना और 5 साल की जेल या दोनों कार्रवाई की जा सकती है।
सरकार ने प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पादों के खिलाफ कार्रवाई के लिए 48 टीमें बनाई हैं और एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। जिसकी निगरानी दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) करेगी। डीपीसीसी के एक अधिकारी ने आज की गई कार्रवाई के सवाल पर कहा कि अभी टीमें कार्रवाई कर रही है। ये आंकडें देर शाम या सुबह तक पता चल पाएंगे। 
दिल्ली में बवाना और नरेला औद्योगिक क्षेत्रों में सबसे ज्यादा प्लास्टिक इकाइयां हैं। बवाना चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के चेयरमैन प्रकाश चंद जैन ने बताया कि बवाना और नरेला में 400 से 500 प्लास्टिक इकाइयां हैं। 1 जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक उत्पाद प्रतिबंधित होने के बाद अब तक उद्यमियों को चेताया जा रहा था लेकिन आज से कारखानों में छापेमारी/ जांच शुरू हो गई है। सुबह से 15—20 उद्यमियों ने छापेमारी की सूचना दी है। एक उद्यमी ने बताया कि काफी कोशिश के बावजूद अब भी स्टॉक बचा हुआ है।

Advertisement
First Published - July 11, 2022 | 11:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement