facebookmetapixel
Advertisement
Dividend Stocks: शेयर बाजार में 10 से 14 अगस्त तक डिविडेंड की बारिश, 90 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफाE20 विवाद के बीच सरकारी तेल कंपनियों का दावा: ईंधन पूरी तरह सुरक्षित, ना घट रही माइलेज ना हो रहा नुकसानरूसी तेल खरीदने पर 100% टैरिफ, अमेरिकी सीनेट में पास हुआ विधेयक; भारत-चीन को खतराविधानसभा उपचुनावों में 17 सालों से सत्ता पक्ष का रहा है दबदबा, 53% सीटों पर हासिल की जीतबिहार में शराबबंदी से नहीं थमा महिलाओं के खिलाफ अपराध, पर राज्य में बढ़ा अवैध शराब का कारोबारभारतीय मीडिया उद्योग में तीन गुना बढ़ने की क्षमता, नियमों के शिकंजे से मिले आजादी: सुभाष चंद्राफाइनेंशियल सेक्टर में AI को अपनाने के साथ सुरक्षा भी बढ़ानी होगी, नुकसान का न करें इंतजार: CEA नागेश्वरन‘एक पर हमला, सब पर हमला’: पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने मक्का समझौते पर किए हस्ताक्षर‘NTA की लापरवाही और सुरक्षा खामियों से लीक हुआ प्रश्नपत्र’, नीट UG 2026 को लेकर CBI ने किया खुलासाविदेशी निवेश को मिलेगा सहारा, नए BIT मॉडल पर जल्द फैसला करेगी सरकार; खाका तैयार

कर्नाटक में स्टांप शुल्क कटौती का होगा सीमित असर

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 7:17 AM IST

महाराष्ट्र के बाद कर्नाटक ने स्टांप शुल्क 5 प्रतिशत से घटाकर 3 प्रतिशत कर दिया है। यह कटौती 35 लाख से 45 लाख रुपये के बीच के मकानों पर की गई है। उद्योग जगत का कहना है कि मझोले क्षेत्र में आवास की कीमत बढ़ गई है और इसमें 50 लाख रुपये से एक करोड़ रुपये तक के फ्लैट शामिल हो गए हैं। ऐसे में सरकार के इस कदम का महाराष्ट्र की तुलना में सीमित असर होगा, जहां हर बजट के मकानों पर स्टांप शुल्क कम किया गया है। ब्रिगेड, शोभा, पूर्वांकरा जैसे सूचीबद्ध डेवलपरों ने मांग की है कि हर बजट के मकानों पर स्टांप शुल्क में कटौती की जानी चाहिए।
पिछले साल सरकार ने 20 लाख रुपये से कम दाम के मकानों पर स्टांप शुल्क 5 प्रतिशत से घटाकर 3 प्रतिशत कर दिया था। ब्रिगेड इंटरप्राइजेज के सीईओ राजेंद्र जोशी ने कहा, ‘स्टांप सुल्क का लाभ वित्त वर्ष 2021-22 के लिए दिया गया है। हमें यह ध्यान में रखने की जरूरत है कि इसके लिए योजना बनाने व लागू करने के लिए पर्याप्त समय की जरूरत होती है। अगर यह लाभ 3 से 5 साल के लिए की दिया गया होता तो निश्चित रूप से लाभ की संभावना थी। हम सरकार से अनुरोध करते हैं कि वह 1 करोड़ रुपये से नीचे के मकान तक इस लाभ का विस्तार करे।’

Advertisement
First Published - March 9, 2021 | 12:15 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement