facebookmetapixel
Advertisement
बैंक ऑफ बड़ौदा में बड़ी सेंधमारी: 1TB डेटा डार्क वेब पर हुआ लीक, जांच में जुटी एजेंसियांHDFC Bank के बोर्ड ने अपने ही अधिकारियों पर की कार्रवाई, MD-CFO पर लगाया 1-1 लाख रुपये का जुर्मानासुप्रीम कोर्ट की दो टूक: शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार मौलिक, आंदोलन के नाम पर पुलिस ज्यादती जायज नहींटाटा पावर का मुनाफा 11% बढ़ा, 2030 तक ट्रांसमिशन में ₹40,000 करोड़ निवेश की तैयारी में कंपनीCoal India Q1 Results: पहली तिमाही में मुनाफा लगभग स्थिर, पर आय में 8.4% की बढ़ोतरीआइकिया इंडिया साल 2030 तक चार गुना राजस्व करने की तैयारी में, 30 स्टोर खोलने का भी लक्ष्यविपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में पेश हुआ एंटी-पेपर लीक बिल, सजा और जुर्माने को बनाया गया और कठोरजल्द आ सकते हैं 10 और 20 रुपये के नए प्लास्टिक बैंक नोट, सरकार ने RBI को दी मंजूरीलोढ़ा डेवलपर्स डेटा सेंटर की जमीन बेचकर करेगी ₹10,000 करोड़ की कमाई, अगले 3-4 साल में बिक्री का लक्ष्यIndian Hotels Q1 Results: मजबूत घरेलू मांग के दम पर चमकी इंडियन होटल्स, राजस्व-मुनाफे में शानदार उछाल

दिल्ली में अगले वर्ष होगा शॉपिंग फेस्टिवल

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 5:45 PM IST

दिल्ली सरकार अर्थव्यवस्था और रोजगार को बढावा देने के लिए अगले साल दिल्ली शॉपिंग फेस्टिवल आयोजित करने जा रही है  जिसमें उत्पादों की कीमतों पर छूट मिलेगी। कारोबारियों को इस छूट को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार उन्हें राज्य जीएसटी के एक हिस्से को रिफंड करेगी। फेस्टिवल में मनोरंजन के कार्यक्रमों के साथ ही एक स्पेशल फूड  वाक्स (वॉक ) होगा। सरकार ने बजट में दिल्ली शापिंग फेस्टिवल व दिल्ली होलसेल फेस्टिवल के लिए 250 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। 
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में अगले साल 28 जनवरी से 26 फरवरी तक "दिल्ली शॉपिंग फेस्टिवल" मनाया जाएगा। यह देश का सबसे बड़ा शॉपिंग फेस्टिवल होगा। दिल्ली के सभी बाजारों, सभी दुकानें और सभी मॉल्स को सजाया जाएगा। फेस्टिवल के दौरान सभी बाजारों व दुकानों में उत्पादों के ऊपर भारी छूट होगी। केजरीवाल ने कहा कि फेस्टिवल में अध्यात्मिक, गेमिंग खासकर कंप्यूटर गेम, तकनीक और स्वास्थ्य को लेकर प्रदर्शन लगाई जाएंगी। इस एक महीने के अंदर मनोरंजन के 200 से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही विशेष उदघाटन व समापन कार्यक्रम होगा। जिसमें हजारों लोग शामिल होंगे। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली अपने खाने के लिए मशहूर है। दिल्ली में हर किस्म का खाना मिलता है। इसलिए इस फेस्टिवल के अंदर खाने के ऊपर स्पेशल फूड वाक्स होगा। जिसमें दिल्ली और बाहर के सभी नामी-गिरामी रेस्टोरेंट और होटल उद्यमी भाग लेंगे। लोगों को दिल्ली बुलाने के लिए सरकार होटल, ट्रैवल एजेंट्स और एयरलाइंस के साथ बातचीत कर रही है। ताकि इस दौरान लोगों को दिल्ली के लिए विशेष पैकेज ऑफर किए जा सकें। फेस्टिवल के लिए दिल्ली को पांच जोन में बांटा जाएगा।
यूएसपी, ब्रांड जागरूकता, खरीदारी की शैलियों, दुकानों की संख्या, जीएसटी संग्रह, स्थान, फुटफॉल, कनेक्टिविटी और सफाई के आधार पर सरकार इस फेस्टिवल को मनाने के लिए सभी इलाकों में 15 प्रतिष्ठित बाजारों और 10 मॉल को चुनेगी। फेस्टिवल से पहले शहर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। जिसके तहत स्ट्रीट आर्ट में सुस्त कलाओं की शैलियों का उपयोग करते हुए दिल्ली की संस्कृति को प्रदर्शित किया जाएगा। पर्यावरण के अनुकूल प्रतिष्ठान और चुनिंदा पार्कों, स्मारकों, फ्लाईओवरों, इमारतों, मेट्रो और रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डे, आईएसबीटी, स्कूलों, कॉलेजों में रोशनी आदि व्यवस्था की जाएगी।

Advertisement
First Published - July 7, 2022 | 1:06 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement