facebookmetapixel
Silver के बाद अब Copper की बारी? कमोडिटी मार्केट की अगली बड़ी कहानीAI विश्व शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे स्पेन के 80 विश्वविद्यालयों के रेक्टरभारत–कनाडा सहयोग को नई रफ्तार, शिक्षा और व्यापार पर बढ़ा फोकसIndia-EU trade deal: सीमित समझौते से नहीं मिल सकता पूरा लाभनागर विमानन मंत्री नायडू बोले: भारत अब उभरती नहीं, वैश्विक आर्थिक शक्ति हैजल्द लागू होगा DPDP ऐक्ट, बड़ी कंपनियों के लिए समय-सीमा घटाने की तैयारीनिर्यातकों की बजट में शुल्क ढांचे को ठीक करने की मांगबजट में सीमा शुल्क एसवीबी खत्म करने की मांगऑटो, ग्रीन एनर्जी से लॉजिस्टिक्स तक, दावोस में CM मोहन यादव ने बताया एमपी का पूरा प्लानमध्य भारत को समुद्र से जोड़ने वाला बड़ा प्लान सामने आया

रूसी सैनिकों ने दक्षिण ओसेशिया के पास एक जॉर्जियाई नागरिक की गोली मारकर की हत्या

जॉर्जिया के अधिकारियों ने इस घटना को ‘‘सबसे जघन्य कृत्य’’ बताया

Last Updated- November 08, 2023 | 10:37 AM IST
dead
Representative Image

जॉर्जिया के अलग हुए प्रांत दक्षिण ओसेशिया में तैनात रूसी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा के पास एक जॉर्जियाई नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी।

जॉर्जिया के अधिकारियों ने इस घटना को ‘‘सबसे जघन्य कृत्य’’ बताया। यह मुठभेड़ 2008 के रूसी-जॉर्जियाई युद्ध के बाद क्षेत्र में जारी तनाव को दर्शाती है, जो मॉस्को द्वारा दक्षिण ओसेशिया और एक अन्य जॉर्जियाई प्रांत अबकाजिया को स्वतंत्र राज्यों के रूप में मान्यता देने तथा वहां अपनी सैन्य उपस्थिति बढ़ाने के साथ समाप्त हुआ।

दुनिया के अधिकांश देश दोनों अलग हुए क्षेत्रों को जॉर्जिया का हिस्सा मानते हैं, जो कि पूर्व सोवियत गणराज्य का हिस्सा था।

जॉर्जिया के प्रधानमंत्री इराकली गैरीबाश्विली ने एक बयान में कहा कि एक रूसी सैनिक ने सोमवार को किर्बली गांव के पास एक जॉर्जियाई नागरिक को अवैध रूप से हिरासत में लेने की कोशिश करते हुए उसकी हत्या कर दी।

उन्होंने कहा, ‘‘यह घटना मौजूदा गंभीर सुरक्षा स्थिति की पुष्टि करती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सभी संबंधित तंत्रों को सक्रिय कर दिया गया है और अंतरराष्ट्रीय भागीदारों को सूचित कर दिया गया है।’’

रूसी अधिकारियों या दक्षिण ओसेशिया में अलगाववादी अधिकारियों की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई।

First Published - November 8, 2023 | 10:37 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट