facebookmetapixel
वेनेजुएला संकट: भारत के व्यापार व तेल आयात पर भू-राजनीतिक उथल-पुथल से फिलहाल कोई असर नहींसोमनाथ मंदिर: 1026 से 2026 तक 1000 वर्षों की अटूट आस्था और गौरव की गाथाT20 World Cup: भारत क्रिकेट खेलने नहीं आएगी बांग्लादेश की टीम, ICC से बाहर मैच कराने की मांगसमान अवसर का मैदान: VI को मिलने वाली मदद सिर्फ उसी तक सीमित नहीं होनी चाहिए1985–95 क्यों आज भी भारत का सबसे निर्णायक दशक माना जाता हैमनरेगा भ्रष्टाचार का पर्याय बना, विकसित भारत-जी राम-जी मजदूरों के लिए बेहतर: शिवराज सिंह चौहानLNG मार्केट 2025 में उम्मीदों से रहा पीछे! चीन ने भरी उड़ान पर भारत में खुदरा बाजार अब भी सुस्त क्यों?उत्पाद शुल्क बढ़ते ही ITC पर ब्रोकरेज का हमला, शेयर डाउनग्रेड और कमाई अनुमान में भारी कटौतीमझोले और भारी वाहनों की बिक्री में लौटी रफ्तार, वर्षों की मंदी के बाद M&HCV सेक्टर में तेजीदक्षिण भारत के आसमान में नई उड़ान: अल हिंद से लेकर एयर केरल तक कई नई एयरलाइंस कतार में

आगरा: पेंटालून और विशाल पर मंदी का कहर

Last Updated- December 08, 2022 | 5:01 AM IST

वैश्विक आर्थिक मंदी के ज्वार-भाटे ने आखिरकार आगरा के संगठित खुदरा क्षेत्रों को डुबोना शुरू कर दिया है।


एक ओर जहां पेंटालून रिटेल (इंडिया) लिमिटेड के डिस्काउंट स्टोर बिग बाजार ने कंपनी के ही डिस्काउंट परिधान स्टोर का लूट मार्ट के साथ विलय कर लिया है, वहीं विशाल रिटेल लिमिटेड ने शहर के तीन डिपार्टमेंटल स्टोर में से एक को घाटे का हवाला देते हुए बंद कर दिया है।

स्टोर के कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें अप्रत्यक्ष रूप से स्टोर के बंद होने की चेतावनी दी जा रही थी। पिछले कुछ महीनों में फतेहाबाद रोड स्थित स्टोर से कई कर्मचारियों को निकाला जा रहा था, जिसके बाद वहां कर्मचारियों की संख्या 120 से घट कर 63 रह गई थी। 

स्टोर प्रबंधन ने यहां के स्टोर में ताजा स्टॉक भेजना बंद कर दिया था। कर्मचारी दावा कर रहे हैं कि स्टोर घाटे में नहीं चल रहा था। कर्मचारियों ने नौकरी जाने के विरोध में  सोमवार को आगरा के अतिरिक्त श्रम आयुक्त से मुलाकात की।

कंपनी के  अधिकारियों ने हालांकि स्टोर को पूरी तरह से बंद किए जाने की बात नहीं  मानी है। कंपनी के अधिकारियों ने कहा था कि कंपनी को घाटे का सामना करना पड़ रहा है इसलिए स्टोर के पुनर्गठन के लिए अस्थायी रूप से इसे बंद किया जा रहा है।

हालांकि कंपनी के अधिकारियों ने स्टोर को दोबारा शुरू करने की तारीख नहीं बताई है।

First Published - November 24, 2008 | 9:18 PM IST

संबंधित पोस्ट