facebookmetapixel
Nifty पर बड़ा दबाव, एक्सपर्ट ने Gold ETF को खरीदने की दी सलाह, चेक करें टारगेटStocks to Buy: चार्ट दे रहे हैं साफ संकेत, ये 3 शेयर बना सकते हैं मुनाफा, चेक करें टारगेट और स्टॉप लॉसदिसंबर में बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर 4 महीने की ऊंचाई पर, महंगाई भी बढ़ीBudget 2026: बीमा उद्योग ने कर लाभ और प्रीमियम सीमा बढ़ाने की मांग की, सुरक्षा और स्वास्थ्य पॉलिसियों पर फोकसभारत में बागवानी फसलें अनाज को पछाड़ रही, फल व सब्जियों की खेती में तेजीअमेरिकी सीनेटर ने व्यापार वार्ता में तेजी लाने का आह्वान किया और दाल आयात पर जोर दियाभारत है निवेश के लिए अमेरिका के बाद सबसे पसंदीदा ठिकाना, विदेशी और घरेलू CEO आर्थिक वृद्धि में आशावादीफिक्की का तिमाही विनिर्माण सूचकांक उच्चतम स्तर पर, 91% फर्मों ने उत्पादन वृद्धि या स्थिरता की उम्मीद जताईसेंट्रल रजिस्ट्री पर केंद्र को मिलेगा नियंत्रण! सरफेसी ऐक्ट 2002 में संशोधनों पर विचार कर रही सरकारभारत में निवेश का भरोसा बढ़ा, महाराष्ट्र और आंध्र में बड़ी कंपनियों ने किए करोड़ों के समझौते

मंदी ने छीन ली मनोरंजन की हंसी-खुशी

Last Updated- December 10, 2022 | 9:21 PM IST

मंदी का चूना उत्तर प्रदेश में मनोरंजन के कारोबार को भी लगा है। पिछले साल से शुरु हुई मंदी ने प्रदेश में खुल रहे नए मल्टीपलेक्सों की बाढ़ पर रोक लगा दी है।
साथ ही एकल सिनेमा हॉल भी लगातार बंदी का शिकार हो रहे हैं। बीते साल में उत्तर प्रदेश में तीन दर्जन से ज्यादा सिनेमा हॉल बंद हो चुके हैं। वहीं इसी अवधि में केवल तीन नए मल्टीप्लेक्स ही खुल पाए हैं। राजधानी लखनऊ में पिछले साल एक भी मल्टीप्लेक्स नहीं खुला है।
इतना ही नहीं राजधानी में आए दिन होने वाले फैशन शो की गिनती भी लगातार घटती जा रही है। स्पॉन्सरशिप नहीं मिलने या कम होने के कारण प्रदेश में होने वाली सौंदर्य  प्रतियोगिताओं पर भी असर पड़ा है।
राजधानी लखनऊ में ही कई इस तरह की प्रतियोगिताएं बंद हो गयी हैं। मनोरंजन कर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि फिल्मों का कारोबार घटने के कारण ही पिछले साल नए मल्टीप्लेक्सों की तादाद न के बराबर रही है। नोएडा, मेरठ और गोरखपुर में केवल एक-एक मल्टीप्लेक्स खुला है जबकि राजधानी लखनऊ में एक मल्टीप्लेक्स करीब-करीब पूरा होने को है।
साल 2008-09 में प्रदेश भर में 42 एकल सिनेमा हॉल बंद हो चुके हैं। इनमें से तीन तो राजधानी में ही हैं। अधिकारियों के अनुसार आज से 10 साल पहले प्रदेश में 1,009 सिनेमा हॉल थे जिनकी तादाद अब घटकर 679 रह गयी है। बीते पांच साल में बलरामपुर जिले में खुलने वाला टीटू सिनेमा हॉल इकलौता एकल हॉल है।
अधिकारियों का कहना है कि मल्टीप्लेक्सों में किराया ज्यादा है जिसके चलते दर्शक उस तरफ कम रुख कर रहे हैं। मल्टीप्लेक्सों की निर्माण लागत भी एकल सिनेमा के मुकाबले काफी अधिक होती है जिसके मुकाबले सरकार से मिलने वाली कर छूट नाकाफी होती है।

First Published - March 25, 2009 | 1:55 PM IST

संबंधित पोस्ट