Skip to content
  सोमवार 30 जनवरी 2023
Trending
January 30, 2023Adani को 5 लाख करोड़ रुपये की चपतJanuary 30, 2023भारत, चीन के दम पर बढ़ेगी दुनियाJanuary 30, 2023यात्रा से परेJanuary 30, 2023आ​खिर कौन सी बातें सामने आएं बजट मेंJanuary 30, 2023पीछा नहीं छोड़ रहा हिंडनबर्ग हादसाJanuary 30, 2023Maharashtra: चीनी उत्पादन कम होने से प्रभावित होगा निर्यात कोटाJanuary 30, 2023शिंदे और फडणवीस का जलगांव दौरा रद्द, योगी की दहाड़ से राजनीति गरमJanuary 30, 2023Delhi Pollution: अब हर घंटे पता चलेगा कहां, किस वजह से प्रदूषणJanuary 30, 2023Tech Mahindra Q3 Results: IT कंपनी का मुनाफा 5 फीसदी घटा, लेकिन आय 20 फीसदी बढ़ीJanuary 30, 2023Adani Group से संबंधित गतिविधियों पर रखी जा रही नजर: PNB
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  अन्य समाचार  संसद हमले के शहीदों को राज्यसभा ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
अन्य समाचार

संसद हमले के शहीदों को राज्यसभा ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

भाषा भाषा —December 13, 2022 10:06 AM IST0
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail
संसद हमले के शहीदों को राज्यसभा ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
PTI / नयी दिल्ली  December 13, 2022

13 दिसंबर (भाषा) राज्यसभा ने मंगलवार को 2001 के संसद हमले के शहीदों की वीरता और बहादुरी को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

उच्च सदन के सदस्यों ने इस हमले में जान गंवाने वालों के सम्मान में कुछ देर मौन भी रखा।

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही उपसभापति हरिवंश ने कहा कि 13 दिसंबर को स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे खराब दिन के रूप में हमेशा याद किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 21 साल पहले 2001 में आतंकवादियों ने लोकतंत्र के इस मंदिर पर हमला कर दिया था लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने वीरता और बहादुरी का परिचय देते हुए संसद की रक्षा की और हमारे देश की आत्मा पर हमला करने के आतंकवादियों के दुस्साहसिक प्रयास को विफल कर दिया।

इस हमले में दिल्ली पुलिस के पांच जवान, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की एक महिला कर्मी, संसद की सुरक्षा से जुड़े दो कर्मचारी और एक माली शहीद हो गए थे। एक पत्रकार भी इस हमले का शिकार हुआ था। हमला करने वाले सभी पांचों आतंकवादियों को भी मौके पर ही ढेर कर दिया गया था।

उपसभापति ने कहा, ‘‘तब से इस दिन, हम न केवल इस कायरतापूर्ण कृत्य में शहीद हुए लोगों के प्रति अपनी गहरी सहानुभूति व्यक्त करते हैं, बल्कि आतंकवाद के सभी रूपों की अपनी स्पष्ट निंदा को भी दोहराते हैं।’’

उन्होंने कहा कि आतंकवाद हर जगह सभी लोगों के लिए खतरा है और वह शांति एवं सुरक्षा को कमजोर करता है।

उन्होंने कहा कि आतंकवाद के सभी कृत्य आपराधिक, अमानवीय और अनुचित हैं और आतंकवाद पर देश के अंतरराष्ट्रीय रुख में यह आह्वान भी किया गया है कि इसे बुरे या अच्छे के रूप में वर्गीकृत करने पर रोक लगनी चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि वैश्विक आतंकवाद सूचकांक 2020 के अनुसार देश वैश्विक स्तर पर आतंकवाद से आठवां सबसे अधिक प्रभावित देश बना हुआ है, लेकिन आतंकवाद कतई ना बर्दाश्त करने की नीति के पालन से देश में आतंकवादी हमलों में कमी आई है।’’

हरिवंश ने यह भी कहा, ‘‘आतंकवाद का साया अभी भी मानवता को परेशान करता है और पिछले कुछ वर्षों में आतंकवादी खतरों ने एक घातक चरित्र ग्रहण कर लिया है, जिससे दुनिया भर के देशों के लिए इस खतरे से निपटना मुश्किल हो गया है।’’

उन्होंने कहा कि इंटरनेट और सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को कट्टरपंथी बनाना, आतंकवाद का वित्तपोषण और मादक पदार्थों एवं हथियारों की तस्करी कुछ ऐसे गंभीर आतंकवादी खतरे हैं, जिनका आज देश सामना कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत इससे अछूता नहीं है। भारत लंबे समय से आतंक का शिकार रहा है। सदस्यों के रूप में आतंकवाद विरोधी विधायी ढांचे को मजबूत करने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका है। जन प्रतिनिधि के रूप में आप समाज के कमजोर और संवेदनशील समूहों के मुद्दों और हितों को स्पष्ट कर सकते हैं जो कट्टरता से ग्रस्त हैं और विश्वास-निर्माण उपायों के माध्यम से उन्हें संलग्न कर सकते हैं।

उपसभापति ने सदस्यों से सभी प्रकार के आतंकवाद के खिलाफ सामूहिक रूप से लड़ने और देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए खुद को फिर से समर्पित करने का भी आग्रह किया।

भाषा ब्रजेन्द्र

ब्रजेन्द्र अविनाश

NATIONAL
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
अन्य

मध्यप्रदेश के मुरैना में हुआ बड़ा हादसा, वायुसेना के दो विमान हुए दुर्घटनाग्रस्त

January 28, 2023 12:49 PM IST0
अन्य

भारत में Covid-19 के एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1,842 हुई

January 28, 2023 11:15 AM IST0
अन्य

सोशल मीडिया कंपनियों के खिलाफ शिकायतों पर गौर करने के लिए जीएसी अधिसूचित

January 28, 2023 9:12 AM IST0
अन्य समाचार

आज का इतिहास | आज के ही दिन मदर टेरेसा को मिला था ‘भारत रत्न’ सम्मान

January 25, 2023 12:32 PM IST0
आज का अखबार

Section 54-54 GB: निवेश की मियाद बढ़ी पर मुश्किल अब भी

January 29, 2023 11:17 PM IST0
आज का अखबार

अमेरिका में दर कटौती की आस में चमका सोना

January 29, 2023 11:16 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

आटे के बाद पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल भी महंगा, एक झटके में 35 रुपये लीटर बढ़ी कीमतें

January 29, 2023 6:28 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

Netherlands बना भारत का तीसरा सबसे बड़ा एक्सपोर्ट डेस्टिनेशन, इन देशों को छोड़ा पीछे

January 29, 2023 2:33 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

तीन साल में दूसरी बार दिवालिया हुई ब्रिटेन की यह कंपनी

January 28, 2023 7:30 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

Pakistan: IMF ने पाकिस्तान के बजट अनुमान में 2,000 अरब रुपये का उल्लंघन पाया

January 28, 2023 4:53 PM IST0

Trending Topics


  • Stocks to Watch Today
  • Adani Ports
  • Gold Rate Today
  • Share Market Update
  • Mahatma Gandhi Death Anniversary
  • Budget 2023 Updates
  • Adani Group
  • Rupee vs Dollar
  • Union Budget 2023

सबकी नजर


Adani को 5 लाख करोड़ रुपये की चपत

January 30, 2023 11:10 PM IST

भारत, चीन के दम पर बढ़ेगी दुनिया

January 30, 2023 11:05 PM IST

यात्रा से परे

January 30, 2023 10:48 PM IST

आ​खिर कौन सी बातें सामने आएं बजट में

January 30, 2023 10:37 PM IST

पीछा नहीं छोड़ रहा हिंडनबर्ग हादसा

January 30, 2023 10:26 PM IST

Latest News


  • Adani को 5 लाख करोड़ रुपये की चपत
    by बीएस संवाददाता
    January 30, 2023
  • भारत, चीन के दम पर बढ़ेगी दुनिया
    by असित रंजन मिश्र
    January 30, 2023
  • यात्रा से परे
    by बीएस संपादकीय
    January 30, 2023
  • आ​खिर कौन सी बातें सामने आएं बजट में
    by नितिन देसाई
    January 30, 2023
  • पीछा नहीं छोड़ रहा हिंडनबर्ग हादसा
    by देवांशु दत्ता
    January 30, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
59500.41 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स59500
1700.29%
निफ्टी59500
1700%
सीएनएक्स 50014854
-210.14%
रुपया-डॉलर81.49
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
Aegis Logistics373.2511.53
Intellect Design432.057.84
Indus Towers146.857.15
Mahindra CIE385.606.95
FSN E-Commerce133.756.15
Easy Trip Plann.52.056.01
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
Aegis Logistics373.6011.92
Intellect Design431.507.53
Indus Towers146.957.26
Mahindra CIE385.006.75
FSN E-Commerce133.856.31
Vodafone Idea6.806.25
आगे पढ़े  

# TRENDING

Stocks to Watch TodayAdani PortsGold Rate TodayShare Market UpdateMahatma Gandhi Death AnniversaryBudget 2023 UpdatesAdani GroupRupee vs DollarUnion Budget 2023
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us