facebookmetapixel
Advertisement
फ्लिपकार्ट मिनट्स की गॉरमे सेगमेंट में एंट्री, प्राइवेट लेबल ‘Pykd’ के साथ बेचेगी प्रीमियम सामान1200% का मोटा डिविडेंड! NBFC सेक्टर की कंपनी ने निवेशकों पर लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट 12 अगस्तझारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर नहीं बनी बात, 15वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलनडीपफेक और AI कंटेंट पर Meta की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने ‘इंटरमीडियरी’ स्टेटस पर उठाए सवालRetirement Planning: पहली सैलरी आए तभी से शुरू कर दें बुढ़ापे की तैयारी, बाद में भारी पड़ सकती है अनदेखीDividend Stocks: शेयर बाजार में 10 से 14 अगस्त तक डिविडेंड की बारिश, 90 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफाE20 विवाद के बीच सरकारी तेल कंपनियों का दावा: ईंधन पूरी तरह सुरक्षित, ना घट रही माइलेज ना हो रहा नुकसानरूसी तेल खरीदने पर 100% टैरिफ, अमेरिकी सीनेट में पास हुआ विधेयक; भारत-चीन को खतराविधानसभा उपचुनावों में 17 सालों से सत्ता पक्ष का रहा है दबदबा, 53% सीटों पर हासिल की जीतबिहार में शराबबंदी से नहीं थमा महिलाओं के खिलाफ अपराध, पर राज्य में बढ़ा अवैध शराब का कारोबार

रेलवे प्लेटफॉर्म टिकट पांच गुना महंगा

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 7:06 AM IST

मध्य रेलवे ने कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर गर्मी के मौसम में प्लेटफॉर्म पर भीड़भाड़ रोकने के लिये महाराष्ट्र के नागपुर और भुसावाल संभागों में कुछ प्रमुख स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट के दामों मे वृद्धि की है। मुंबई में प्लेटफॉर्म टिकटों के दाम पहले ही बढ़ा दिए गए हैं। रेलवे ने प्रमुख रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म टिकटों के दाम पांच गुना तक बढ़ाए गए हैं। जो प्लेटफॉर्म टिकट अब तक 10 रुपये का मिलता था, अब उसके लिए 50 रुपये चुकाने होंगे। रेलवे ने कोरोना महामारी के फैलने से रोकने के नाम पर प्लेटफॉर्म टिकटों की कीमत बढ़ाई है।
रेलवे प्लेटफॉर्म टिकटों के दाम में लगातार बढ़ोत्तरी कर रही है। मध्य रेलवे द्वारा 10 मार्च को लिए गए निर्णय के अनुसार भुसावाल संभागों में नासिक रोड, जलगांव, भुसावाल, बडनेरा, मडगांव, शेगांव, अकोला, अमरावती और खंडवा स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत अब 50 रुपये होगी। नागपुर स्टेशन पर अब प्लेटफॉर्म टिकट 50 रुपये का होगा जबकि नागपुर संभाग के बेतूल, चंद्रपुर, बल्हारशाह और वर्धा स्टेशनों पर 30 रुपये में प्लेटफॉर्म टिकट मिलेगा। इससे पहले इन स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट के दाम 10 रुपये होते थे।
मध्य रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने कहा कि प्लेटफॉर्म टिकट के दाम बढ़ाने का सिलसिला वर्षों से चल रहा है और भीड़ को नियंत्रित करने के लिये कभी-कभार कुछ समय के लिए ऐसा किया जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसा अकसर त्योहारी मौसम और मेलों आदि के दौरान किया जाता है और फिर धीरे-धीरे दाम घटा दिए जाते हैं। इस बार कोविड-19 महामारी से उपजे हालात से निपटने के लिये ऐसा किया गया है। जनहित में यह फैसला लिया गया है। प्लेटफॉर्म टिकटों में वृद्धि का यह फैसला भुसावाल संभाग में 10 जून और नागपुर संभाग में आठ जून तक लागू करेगा।
मुंबई और आसपास इलाकों प्लेटफॉर्म टिकटों के दाम पहले ही बढ़ा दिए गए हैं। गौरतलब है कि रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मध्य रेलवे ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर गर्मी के मौसम में प्लेटफॉर्म पर अधिक भीड़ से बचने के लिए मुंबई मेट्रोपोलिटन क्षेत्र (एमएमआर) के कुछ महत्वपूर्ण स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत बढ़ा दिए गए है। मध्य रेलवे (सीआर) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार के मुताबिक मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, दादर और लोकमान्य तिलक टर्मिनस तथा पास के ठाणे, कल्याण, पनवेल और भिवंडी में अब प्लेटफॉर्म टिकट 10 रुपये के बजाय 50 रुपये किए गए हैं। नई दर 24 फरवरी से प्रभाव में आ गई और यह इस साल 15 जून तक प्रभावी रहेगी। उन्होंने कहा कि गर्मियों में यात्रा के दौरान भीड़-भाड़ से बचने के लिए यह कदम उठाने का फैसला किया गया है।

Advertisement
First Published - March 13, 2021 | 12:36 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement