facebookmetapixel
Advertisement
₹57,000 करोड़ के बाजार पर असर! बिहार के नए कानून से हिले स्मॉल फाइनेंस बैंकों के शेयरपेट्रोल से 43% सस्ती CNG का फायदा किसे? महानगर गैस या IGL… ब्रोकरेज के टारगेट जान लेंGaudium IVF IPO की बाजार में सकारात्मक शुरुआत, 5% प्रीमियम के साथ ₹83 पर लिस्ट हुए शेयरGold Silver Price Today: एमसीएक्स पर सोना ₹1.60 लाख और चांदी 2.66 लाख रुपये के करीब, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजीडिजिटल युग का असर? भारतीय युवाओं की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा दबावहवाई यात्रियों को बड़ी राहत, 48 घंटे तक फ्री कैंसलेशन; रिफंड की समयसीमा भी तयभारत-इजरायल ने 16 समझौतों पर किए हस्ताक्षर, AI-रक्षा समेत कई क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाईसोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कंटेंट की जिम्मेदारी लें: अश्विनी वैष्णवअमेरिकी आयात का भारत के पशु आहार बाजार पर असर अभी नहीं: रविंदर बलैनE20 petrol: 1 अप्रैल से बड़ा बदलाव! अब मिलेगा E20 पेट्रोल- जानिए नियम

Quarterly Results: केमिकल बनाने वाली कंपनी का मुनाफा पहुंचा ₹103 करोड़, निवेशकों के लिए किया डिविडेंड का ऐलान

Advertisement

कंपनी ने अपनी CPVC रेजिन और एपिक्लोरोहाइड्रिन (ECH) की उत्पादन क्षमता को दोगुना करने की योजना बनाई है।

Last Updated- January 27, 2025 | 6:58 PM IST
Epigral Ltd

केमिकल बनाने वाली दिग्गज कंपनी एपिग्रल लिमिटेड ने दिसंबर तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी का शुद्ध मुनाफा दोगुने से भी ज्यादा बढ़कर ₹103.63 करोड़ हो गया है। पिछले साल इसी तिमाही में यह सिर्फ ₹49.08 करोड़ था। इस तिमाही में कंपनी की कुल आय 37% बढ़कर ₹649.10 करोड़ हो गई, जो पिछले साल ₹473.98 करोड़ थी। हालांकि, खर्चे भी बढ़कर ₹495.57 करोड़ हो गए, लेकिन इसका असर कंपनी के मुनाफे पर नहीं पड़ा।

डिविडेंड की सौगात

बेहतरीन नतीजों के साथ कंपनी ने अपने निवेशकों को ₹2.5 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। डिविडेंड पाने के लिए 7 फरवरी 2025 को रिकॉर्ड डेट तय किया गया है। एपिग्रल के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मौलिक पटेल का कहना है, “हमारी बिक्री में 15% की बढ़ोतरी हुई है, खासतौर पर डेरिवेटिव्स और हाई-वैल्यू प्रोडक्ट्स की वजह से। इस साल अब तक राजस्व में 37% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।” उन्होंने यह भी बताया कि कमजोर मांग के बावजूद, कंपनी की विविधीकरण रणनीति ने उसे मजबूती से बढ़ने में मदद की है।

ALSO READ: Dividend announcement: सरकारी कंपनी ने कर दिया 56% डिविडेंड का ऐलान, जानें रिकॉर्ड डेट और अन्य डिटेल्स

नई योजनाएं और शेयरों में उछाल

कंपनी ने अपनी CPVC रेजिन और एपिक्लोरोहाइड्रिन (ECH) की उत्पादन क्षमता को दोगुना करने की योजना बनाई है। इसके चलते निवेशकों का भरोसा और बढ़ा है। बीएसई पर कंपनी के शेयरों में 5.57% का उछाल देखने को मिला और ये ₹1,780 प्रति शेयर पर पहुंच गए।

Advertisement
First Published - January 27, 2025 | 6:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement