facebookmetapixel
Advertisement
Stocks To Watch Today: Flipkart की फूड डिलीवरी एंट्री, Swiggy का बड़ा फैसला, Hindalco का मेगा निवेश… आज किन शेयरों पर रहेगी नजर?Infosys Q1 Results: अनिश्चित वैश्विक माहौल से इन्फोसिस ने घटाया ग्रोथ आउटलुक, मुनाफा 12.2% बढ़ासुधारों में देरी से अधर में लटक जाएगा हमारे युवाओं का भविष्य: मोंटेक सिंह आहलुवालिया1991 के आर्थिक सुधारों के 35 साल: उपलब्धियां बड़ी, लेकिन अधूरे एजेंडे अब भी भारत के सामनेफूड डिलिवरी बाजार में उतरेगी फ्लिपकार्ट, अगस्त-सितंबर में ONDC के जरिए होगी शुरुआतसरकार ने ई-कॉमर्स FDI नियमों में दी बड़ी राहत, निर्यात के लिए इन्वेंटरी मॉडल को मंजूरीInfosys में नेतृत्व परिवर्तन: आशिष कुमार दास होंगे नए सीईओ, 1 अप्रैल 2027 से संभालेंगे कमानतेल में तेजी से महंगाई बढ़ने की आशंका, सोना 2 फीसदी टूटाहूती हमलों से तेल बाजार में उथल-पुथल, ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचाकच्चे तेल में उछाल से शेयर बाजार की बिगड़ी चाल, सेंसेक्स 364 अंक टूटा

हावड़ा के कायाकल्प की तैयारी

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 10:41 PM IST

इंग्लैंण्ड स्थित सलाहकार फर्म मौट मैक्डोनाल्ड्स (एमएमडी) हावड़ा के कायाकल्प के लिए अवधारणा योजना रिपोर्ट को तैयार करने के अंतिम चरण में है।


प्रस्तावित योजना पश्चिम बंगाल सरकार और इंग्लैण्ड की एजेंसी अंतरराष्ट्रीय विकास विभाग का संयुक्त उद्यम है। रिपोर्ट के अक्टूबर से पहले तैयार होने की उम्मीद है और इसके बाद इसे डीएफआईडी के सामने पेश किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय शहरी और क्षेत्रीय योजना के टीम लीडर माईकेल मोल्ड्स ने बताया कि डीएफआईडी के सामने विस्तृत रणनीति तैयार की जाएगी और अक्टूबर से पहले अंतिम रिपोर्ट को पेश कर दिया जाएगा।


सहालकार फर्म ने शहर के विकास के लिए तीन मुख्य क्षेत्रों को चुना है। इन क्षेत्रों के दायरे में खेल और सेहत, जैवप्रौद्योगिकी और फर्मासियुटिकल्स तथा स्वास्थ्य, शिक्षा और आतिथ्य-सत्कार से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। मोल्ड्स ने बताया कि ये तीन परियोजनाएं और नदी के किनारे की विकास योजना का क्षेत्र के कायाकल्प में महत्वपूर्ण स्थान होगा। एक समय में हावड़ा में बड़ी संख्या में इंजीनियरिंग इकाइयां थी।


शुरुआत में क्षेत्र की पुरानी समस्याओं को हल करने पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस शहर में एशिया के कुछ सर्वाधिक बड़ी झुग्गी-झोपड़ियां हैं और यहां बड़ी संख्या में लोगों के पास रोजगार नहीं है। सड़कों पर भीड़-भाड़ के अलावा हावड़ा में पर्याप्त ढांचागत सुविधा भी एक बड़ी समस्या है। उन्होंने कहा कि नदी के किराने वाले इलाकों को महानगरीय रेल और बस यातायात प्रणाली से जोड़ने की संभावनाएं भी टटोली जा रहीं हैं। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा एक विशेष उद्देश्यीय कोष का गठन किया जाएगा और परियोजना का विकास सार्वजनिक निजी भागीदारी के जरिए किया जाएगा।


डीएफआईडी ने पिछले साल हावड़ा के आर्थिक कायाकल्प योजना के लिए इस ब्रिटिश फर्म से सलाह लेना शुरू किया था। वित्तीय सलाह के लिए एसबीआई कैप्स उप-सलाहकार की भूमिका अदा कर रहा है। हावड़ा परियोजना के अलावा एमएमडी राज्य में दो अन्य परियोजनाओं पर भी काम कर रही है।


मोल्ड्स ने कहा कि ‘हम राज्य में घाटे में चल रहे सार्वजनिक उपक्रमों के पुनरुद्धार और दामोदर घाटी निगम की पर्यटन विकास परियोजना के लिए सलाह सेवा मुहैया करा रहे हैं।’ उन्होंने उद्योग संघ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यह बात कही।

Advertisement
First Published - April 20, 2008 | 10:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement