facebookmetapixel
Advertisement
AI पर सख्त नियमों की तैयारी! सेफ हार्बर से लेकर डेटा अधिकार तक बड़े बदलाव पर विचारट्रंप का ऐलान! अगस्त 2028 से जेनेरिक दवाओं के आयात पर 100% टैरिफ, भारत के निर्यात को लग सकता है झटकाDBT योजनाओं का दूसरा पहलू! रिसर्च ने बताए फायदे, लेकिन लाभार्थियों की छंटनी ने बढ़ाई चिंताStock Market Update: सेंसेक्स 400 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,100 के नीचे; टैरिफ के डर से Pharma Index 1% टूटाअब जमीन बनेगी डिजिटल टोकन! महाराष्ट्र ला रहा है देश का पहला ब्लॉकचेन लैंड कानूनHavells के नतीजों में बड़ा ट्विस्ट! बिक्री बढ़ी, लेकिन घट गया मुनाफा; जानें क्यों बढ़ी निवेशकों की चिंताअब Hybrid Funds में मिलेगा ज्यादा संतुलन? SEBI के नए नियम के बाद लॉन्च होंगी नई स्कीमेंबड़ी कंपनियों की मनमानी पर लगेगी लगाम? CCI को संसद की सख्त सलाह, MSME और स्टार्टअप्स को मिलेगी सुरक्षाकैंसर इलाज में Lupin की नई रणनीति! 2 ऑन्कोलॉजी प्रोग्राम हुए अलग, Kaveri Therapeutics जुटाएगी फंडStocks To Watch Today: आज किन शेयरों पर रखें नजर? Maruti ने बढ़ाए दाम, PC Jeweller ने चुकाया कर्ज, JSW Energy का बड़ा दांव

पीसीओ पर जमा होगा फोन बिल

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:29 PM IST

बीएसएनएल टेलीफोन के उपभोक्ताओं के लिए एक अच्छी खबर है कि वह टेलीफोन के बिल अपने घर के पास स्थित बीएसएनएल के पीसीओ पर भी जमा कर सकते है। यही नहीं इन पीसीओ पर टेलीफोन संबंधित छोटी-मोटी समस्याओं की शिकायते भी दर्ज कराई जा सकतीं हैं।



कानपुर के दूरसंचार विभाग के महाप्रबंधक (जीएम) टी एन शुक्ला ने आज एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि शहर में करीब 7,000 बीएसएनएल पीसीओ हैं जिन्हें ‘बीएसएनएल शापी’ में बदल दिया गया है। इन शापी में आप बीएसएनएल मोबाईल और बेसिक टेलीफोन के बिल चेक के माध्यम से जमा कर सकते है।


 इसके साथ ही टेलीफोन के प्रीपेड और टेरिफ कार्ड भी खरीद सकते हैं।
उन्होंने बताया कि अभी तक शहर के 7000 पीसीओ में से 40 को बीएसएनएल शापी के रूप में परिवर्तित किया जा चुका है तथा शेष को शीघ्र ही शापी में बदल दिया जाएगा।


शुक्ला ने बताया कि इन शापी के माध्यम से टेलीफोन बिल भी उनके इलाकों में बंटवाने की व्यवस्था पर भी विचार किया जा रहा है, क्योंकि अधिकतर उपभोक्ता समय पर बिल न मिलने की बात की शिकायत करते है।

Advertisement
First Published - March 7, 2008 | 10:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement