facebookmetapixel
Advertisement
भारत-जापान का रक्षा सहयोग बढ़ेगा, समुद्री सुरक्षा से लेकर जहाजों के विकास तक साथमुफ्त कोचिंग से छोटे शहरों के छात्रों को फायदा, सरकारी नौकरियों में बढ़ सकती है प्रतिस्पर्धाउदारीकरण के 35 साल: आईटी से लेकर खुदरा क्षेत्र में कोलकाता की बदली तस्वीर, मगर आ​र्थिक चुनौतियां बनी रहींAI ने छोटे कारोबारों के लिए विज्ञापन आसान बनाया, 75% ने ग्रोथ में मदद मानीब्रिक्स सम्मेलन से पहले भारत-बांग्लादेश संबंधों पर संशय, पीएम रहमान के दौरे की संभावना कमझारखंड में सरकारी नियुक्तियां रद्द करने पर रोक, 15 सितंबर तक सरकार से जवाबसेंसेक्स में हेरफेर का खेल: कॉपटॉल और मानसी ने कैसे रचा पूरा जाल?रुपये में निर्यात भुगतान पर अब मिलेंगे FTP के प्रोत्साहन, सरकार ने बदले नियमसुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, नई औद्योगिक संबंध संहिता में ‘उद्योग’ की अलग व्याख्यामेटा के AI कंटेंट मॉडरेशन पर सरकार की चिंता, पोस्ट हटाने से पहले मानव समीक्षा पर जोर

गुजरात के पेट्रोल पंप मालिक नाराज

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 2:18 AM IST

गुजरात के ईंधन पंप मालिकों ने 12 अगस्त से हर गुरुवार को एक घंटे के लिए कंप्रेस्ड नैचुरल गैस (सीएनजी) की बिक्री रोकने की धमकी दी है। डीलरों ने कहा है कि वे हर गुरुवार को तेल कंपनियों से पेट्रोल व डीजल की खरीद भी बंद कर देंगे।
यह धमकी इसलिए आई है, क्योंकि सरकार ने 2017 के बाद से पेट्रोल, डीजल और सीएनजी पर डीलरों के मुनाफे में कोई बदलाव नहीं किया है।
फेडरेशन आफ गुजरात पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन (एफजीपीडीए) की ओर से लिखे गए पत्र के मुताबिक, ‘गुजरात के सभी डीलरों ने एकमत से प्रस्ताव पारित किया है कि हर गुरुवार को एमएस-एसएसडी (पेट्रोल व डीजल) की खरीद नहीं होगी और हर गुरुवार को 1 बजे से 2 बजे तक एक घंटे के लिए सीएनजी की बिक्री नहीं होगी। इसे 12 अगस्त से तब तक के लिए लागू किया जाएगा, जब तक कि इन 3 उत्पादों पर डीलरों के कमीशन में बढ़ोतरी की घोषणा नहीं की जाती है।’
पत्र में कहा गया है कि एफजीपीडीए ने 23 जुलाई को यह फैसला किया है, जिसमें गुजरात के सभी जिलों केडीलरों ने हिस्सा लिया।
फेडरेशन आप गुजरात पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंदभाई ठाकेर ने बिजनेस स्टैंडर्ड से कहा, ‘इस फैसले से पेट्रोल व डीजल के ग्राहकों के ऊपर कोई असर नहीं पड़ेगा।
पेट्रोल पंप इनकी बिक्री यथावत रखेंगे। पंप के मालिक हर गुरुवार को ईंधन डिपो से इसकी खरीद नहीं करेंगे, जिसकी बिक्री तेल विपणन कंपनियां करती हैं। लेकिन सीएनजी ग्राहकों के लिए हर गुरुवार को एक घंटे के लिए बंदी रहेगी।’
पेट्रोल पंप मालिक कमीशन में नियमित बदलाव की मांग लंबे समय से कर रहे हैं। इस समय डीलरों को पेट्रोल पर 3.82 रुपये प्रति लीटर, डीजल पर 2.60 रुपये प्रति लीटर कमीशन मिलता है। सीएनजी के विक्रय मूल्य पर डीलरों को 3 प्रतिशत मुनाफा मिलता है, जो गुजरात में करीब 55 रुपये किलो है। 

Advertisement
First Published - July 29, 2021 | 12:20 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement