facebookmetapixel
Advertisement
‘एक पर हमला, सब पर हमला’: पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने मक्का समझौते पर किए हस्ताक्षर‘NTA की लापरवाही और सुरक्षा खामियों से लीक हुआ प्रश्नपत्र’, नीट UG 2026 को लेकर CBI ने किया खुलासाविदेशी निवेश को मिलेगा सहारा, नए BIT मॉडल पर जल्द फैसला करेगी सरकार; खाका तैयारअमेरिका में जन्म से नागरिकता पाना होगा मुश्किल, ट्रंप ने जारी किए दो नए आदेशडीपफेक और AI कंटेंट पर सरकार ने बढ़ाई सख्ती, मेटा से मांगी सुधार की रिपोर्टFCRA संशोधन विधेयक पर अगले सप्ताह संसद में घमासान के आसार, सरकार ने आलोचना की खारिजRBI के नए ड्राफ्ट नियमों से NBFC पर बढ़ा दबाव, बजाज फाइनैंस समेत कई कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावटEditorial: डिजिटल पेमेंट को टिकाऊ बनाना है तो जीरो MDR पर नए सिरे से सोचना जरूरीशेयर बाजार में Authorized Persons के नियम होंगे कड़े, Brokers की Compliance जिम्मेदारी भी बढ़ेगीचार महीने की बिकवाली के बाद FPI की वापसी, भारतीय बाजार में Consumer और IT शेयरों पर फोकस

मप्र में चीनी पटाखों के इस्तेमाल पर दंड

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 9:40 PM IST

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्त्व वाली भारतीय जनता पार्टी सरकार ने विदेशी पटाखों पर रोक लगा दी है। इसके बावजूद यदि कोई कारोबारी ऐसा करता पाया गया तो उसका लाइसेंस रद्द किया जा सकता है। सरकार के इस कदम के निशाने पर चीन से आने वाले पटाखे हैं। इस विषय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कहा कि दीपावली के त्योहार के समय प्रदेश में चीन में निर्मित पटाखों की बिक्री और उनका इस्तेमाल प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद यदि कोई ऐसा करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की संबंधित धारा लगाकर कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश सरकार ने दुकानों की जांच के लिए एक टीम तैयार की है जो अलग-अलग दुकानों पर विदेशी और अमानक पटाखों की जांच का काम करेगी। पटाखा कारोबारियों का कहना है कि सरकार के इस कदम से उनके कारोबार पर बहुत अधिक असर पडऩे की आशंका नहीं है। पटाखा कारोबारी मोहम्मद नासिर ने बताया कि इस वर्ष चीन से पटाखे आए ही नहीं हैं। पिछले साल के बचे हुए पटाखे जरूर बेचे जा सकते थे लेकिन सरकार के निर्देश के बाद इसकी भी कोई संभावना नहीं है। चौहान ने प्रदेश की जनता से यह अपील भी की है कि आत्मनिर्भर भारत अभियान को ध्यान में रखते हुए स्थानीय उत्पादों मसलन कुंभकारों द्वारा बनाए गए दिये खरीदे जाएं ताकि उन्हें रोजगार मिल सके।
 

Advertisement
First Published - November 5, 2020 | 1:17 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement