facebookmetapixel
Artemis 2 Mission: 1972 के बाद पहली बार फरवरी में अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा के चारों ओर चक्कर लगाएंगेBMC Election 2026: जीत के बाद भाजपा के सामने शहर का नए सिरे से विकास और निवेश की चुनौती‘स्वामित्व योजना’ के तहत 3 लाख से अधिक गांवों का ड्रोन से हुआ सर्वे, 1.5 लाख गांवों में कार्ड भी वितरितनिजी इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने में केरल देश में अव्वल, चारपहिया सेगमेंट में भी बढ़तBudget 2026 से पहले नॉमिनल GDP ग्रोथ को रफ्तार, 10.5 फीसदी तक रहने का अनुमानअब एक ही मासिक स्टेटमेंट में दिखेगा फाइनेंस का पूरा हिसाब-किताब, SEBI-RBI करने जा रही बड़ी पहलJIO की लिस्टिंग और रिटेल कारोबार की तेज रफ्तार से रिलायंस की ग्रोथ को मिलेगा नया बूस्टस्मॉलकैप फंडों ने माइक्रोकैप शेयरों से बनाई दूरी, निवेश 2 फीसदी पर सिमटा; वेंचुरा की स्टडी में खुलासाCII सर्वे: उद्योगों का भरोसा पांच तिमाही के उच्च स्तर पर, मांग और निवेश को मिला बलविश्व आर्थिक मंच की 56वीं वार्षिक बैठक में चमकेगी भारत की विकास गाथा, दुनिया देखेगी ग्रोथ इंजन का दम

मुंबई में स्‍थानीय रेल सेवा बहाल होने से यात्री खुश

Last Updated- December 12, 2022 | 8:51 AM IST

लॉकडाउन के कारण पिछले आठ महीने से आम लोगों के लिए बंद पड़ी लोकल रेल सेवा आज से दोबारा शुरू हो गई है। लोकल ट्रेन सेवा आम लोगों के लिए बहाल होने से आमजन काफी खुश हैं।
देश में लॉकडाउन के समय से मुंबई में आम लोगों के लिए ट्रेन बंद थी। आवश्यक सेवा में जुटे कर्मियों के लिए ही रेल चालू थी, लेकिन अब सामान्य जनता के लिए भी 1 फरवरी से रेल सेवा बहाल कर दी गई है। दफ्तर के भीड़भाड़ वाले समय को छोड़कर कम भीड़ वाले वक्‍त  में समान्य लोग सवेरे 7 बजे से पहले और दोपहर 12 बजे से शाम 4 तक तथा रात को 9 बजे के बाद से यात्रा कर सकते हैं। जबकि दफ्तर जाने वाले लोग सुबह 7 से 12 बजे और शाम 4 से रात 9 बजे तक यात्रा कर सकते हैं।
मुंबई की जीवन रेखा कही जाने वाली रेल सेवा शुरू करने के निर्णय से सामान्य जनता बहुत खुश है। मुंबई के विरार से लेकर चर्चगेट पश्चिम रेल, कल्याण से छत्रपति शिवाजी टर्मिनल मध्य रेल और पनवेल से छत्रपति शिवाजी टर्मिनल तक हार्बर रेलवे लाइन पर दफ्तरों में काम करने वाले लाखों यात्रा करते हैं। सेवा बहाल होने के पहले ही दिन सभी स्टेशन पर लोगों की कतारें लगी हुई थीं। दादर, विरार, पनवेल स्टेशन पर ज्यादा लंबी कतारें थीं। हार्बर लाइन के खारघर स्टेशन में 31 जनवरी के मुकाबले सोमवार को दोगुना टिकट वितरण हुआ। 31 जनवरी को तकरीबन 1,850 टिकट वितरण हुआ था। और 1 फरवरी को करीब 3,900 टिकट वितरण हुआ।
मध्य रेल के उपनगरीय समिति के सलाहकार मनोहर शेलार ने कहा कि आम जनता के लिए दोपहर 12 से शाम 4  बजे तक ट्रेन चालू करने का निर्णय अच्छा है। हमारी मांग  है कि शुक्रवार रात 9 बजे से सोमवार सवेरे 7 बजे तक आम आदमी के लिए ट्रेन खुलनी चाहिए। इस अवधि में दफ्तर कर्मियों की छूटी रहती है। हमने इसके लिए पत्र लिखा है। कई वर्षों से हमारी दूसरी मांग यह रही है कि ट्रेन में होने वाली भीड़ कम करने के लिए दफ्तर का समय बदलना चाहिए जिसमें बैंक का समय सवेरे 9 बजे, सरकारी नौकरी करने वालों का समय 10.30 बजे और निजी दफ्तरों में काम करने वालों का समय 12 बजे तक होना चाहिए। इसमे डेढ़ घंटे का समय मिलता है। इससे भीड़ कम होगी। और बाकी जगहों पर ट्रैफिक कम होगा।

 

First Published - February 3, 2021 | 11:13 PM IST

संबंधित पोस्ट