facebookmetapixel
Stock Market: सेंसेक्स-निफ्टी में लगातार तीसरे दिन गिरावट, वजह क्या है?राज्यों का विकास पर खर्च सच या दिखावा? CAG ने खोली बड़ी पोल2026 में शेयर बाजार के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद, ABSL AMC का 10-12% रिटर्न का अनुमाननिवेश के 3 बड़े मिथ टूटे: न शेयर हमेशा बेहतर, न सोना सबसे सुरक्षित, न डायवर्सिफिकेशन नुकसानदेहजोमैटो और ब्लिंकिट की पैरेट कंपनी Eternal पर GST की मार, ₹3.7 करोड़ का डिमांड नोटिस मिलासरकार ने जारी किया पहला अग्रिम अनुमान, FY26 में भारत की अर्थव्यवस्था 7.4% की दर से बढ़ेगीDefence Stocks Rally: Budget 2026 से पहले डिफेंस शेयरों में हलचल, ये 5 स्टॉक्स दे सकते हैं 12% तक रिटर्नTyre Stock: 3-6 महीने में बनेगा अच्छा मुनाफा! ब्रोकरेज की सलाह- खरीदें, ₹4140 दिया टारगेटकमाई अच्छी फिर भी पैसा गायब? जानें 6 आसान मनी मैनेजमेंट टिप्सSmall-Cap Funds: 2025 में कराया बड़ा नुकसान, क्या 2026 में लौटेगी तेजी? एक्सपर्ट्स ने बताई निवेश की सही स्ट्रैटेजी

Parliament Security Breach : पुलिस ने लोकसभा में कूदने वाले दूसरे व्यक्ति की पहचान की

दिल्ली के पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने बुधवार को सुरक्षा चूक के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए संसद भवन परिसर का दौरा किया।

Last Updated- December 13, 2023 | 4:56 PM IST
Winter session of Parliament
Winter session of Parliament

पुलिस ने लोकसभा में कूदने वाले दूसरे व्यक्ति की भी पहचान कर ली है। अधिकारियों के अनुसार उसकी पहचान मनोरंजन नामक व्यक्ति के रूप में की गई है। इससे पहले, एक अन्य व्यक्ति की पहचान उसके विजिटर पास से सागर शर्मा के रूप में हुई। दोनों दर्शक दीर्घा से सदन के अंदर कूद गए थे।

दिल्ली के पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने बुधवार को सुरक्षा चूक के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए संसद भवन परिसर का दौरा किया। इस बीच, एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया गया जब वे संसद भवन परिसर के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

उनकी पहचान हरियाणा के हिसार की नीलम (42) और महाराष्ट्र के लातूर के अमोल शिंदे (25) के रूप में हुई है।

इस घटना के बाद आज के लिए वैध आगंतुक पास रखने वाले लोगों को स्वागत क्षेत्र से वापस भेज दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि अब तक दर्शकों या आंगुतकों पर “प्रतिबंध” लगाने का कोई लिखित निर्देश नहीं आया है। आमतौर पर, दर्शकों के पास दो घंटे के लिए जारी किए जाते हैं। इससे पहले, दिन में कई सांसदों की पत्नियों ने नए संसद भवन का दौरा किया था।

यह भी पढ़ें : Parliament Winter Session: संसद की सुरक्षा में लापरवाही! लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दो लोग कूदे, सदन के अंदर धुआं-धुआं

लोकसभा अपने स्तर पर कर रही है जांच – ओम बिरला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया कि लोकसभा अपने स्तर पर जांच कर रही है तथा इस बारे में दिल्ली पुलिस को भी निर्देश दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रारंभिक जांच से इस बात का पता चला है कि जो धुआं सदन में फैलाया गया था, वह साधारण था।

उन्होंने कहा कि यह सनसनी फैलाने के लिए किया गया था और इसे लेकर चिंता की कोई बात नहीं है। बिरला ने यह भी कहा कि सदन में कूदने वाले दोनों लोगों को पकड़ कर उनके पास से सारी सामग्री जब्त कर ली गई है, साथ ही संसद भवन के बाहर प्रदर्शन कर रहे दो और लोगों को भी पकड़ा गया है सदन में शून्यकाल के दौरान दोपहर करीब एक बजे दर्शक दीर्घा से दो व्यक्ति सदन में कूदे। इनमें से एक व्यक्ति एक मेज से अगली मेज पर तेजी से कूदते हुए आगे की ओर भाग रहा था।

सुरक्षाकर्मियों और कुछ सांसदों ने उसे घेर लिया। बाद में दोनों को पकड़ लिया गया। तब सदन का संचालन कर रहे पीठासीन सभापति राजेंद्र अग्रवाल ने कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

First Published - December 13, 2023 | 4:55 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट