facebookmetapixel
Advertisement
पेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीरचार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तारफ्रंट-रनिंग मामले में ऐक्सिस MF के पूर्व डीलर वीरेश जोशी पर 7 साल का प्रतिबंध, 3 करोड़ का जुर्माना भीरसायन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 3,030 करोड़ रुपये की ‘भव्य-रसायन’ योजना मंजूरCBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ाबिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का शिकंजा, GitHub से कोड हटाने का दिया निर्देश

ओएनजीसी करेगी 3570 करोड़ निवेश

Advertisement
Last Updated- December 06, 2022 | 9:02 PM IST

ओएनजीसी ने देश भर में अपने फील्डों में तेल और गैस के उत्पादन को बढ़ाने के लिए 3570.6 करोड़ रुपये के निवेश करने की घोषणा की है।


यहीं नही ओएनजीसी ने नवीकरणीय ऊर्जा का उत्पादन बढ़ाने के लिए 169 करोड़ रुपये का निवेश करने का निर्णय भी लिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि तेल फील्डों में उत्पादन अब कम होता जा रहा है। क्योंकि देश में अभी भी तेल का उत्पादन उन्हीं फील्डों से किया जा रहा है जो आज से 25 साल पहले खोजी गई थी।


ओएनजीसी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) आर एस शर्मा ने बोर्ड की 178वीं बैठक में कहा कि ओएनजीसी का आरक्षित पुनर्स्थापना अनुपात (आरआरआर) लगातार चौथे साल में 1 से ज्यादा रहा है। इससे ओएनजीसी के अच्छे कारोबार के संकेत साफ तौर पर पता चलते है। ओएनजीसी ने अपने घरेलू आपरेशन के तहत अप्रैल 2008 में लगभग 7 नए तेल रिजर्व क्षेत्रों का पता लगाया है।


बोर्ड ने राजस्थान स्थित केयर्सं कंपनी द्वारा संचालित तेल ब्लॉक के अतिरिक्त सभी तेल ब्लॉकों में तेल के उत्पादन में सुधार के लिए 3570.6 करोड़ रुपये का निवेश करने का मन बनाया है। इस योजना में हीरा पुननिर्माण योजना के सुधार और विकास के लिए 475 करोड़ रुपये का निवेश करने का निर्णय लिया गया है। ओएनजीसी ने नीलम पुननिर्माण परियोजना में उत्पादन की बढोतरी और हाई सल्फर क्रूड की प्रोसेस के लिए 305 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बनाई है।


इसके अलावा ओएनजीसी अरब सागर में स्थित मुंबई हाई में बुनियादी ढांचे को विकसित करने, पानी के  इंजेक्ट क्रिया को मजबूत करने के लिए 333.8 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। यहीं नहीं कंपनी राजस्थान में मंगला, ऐश्वर्या, राजेश्वरी और सरस्वती(मार्स) नाम की चार परियोजनाओं में 1804 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इन परियोजनाओं में केयर्स की 70 फीसदी की हिस्सेदारी है।

Advertisement
First Published - May 4, 2008 | 10:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement