facebookmetapixel
Advertisement
सरकार लाई नया Tax Amendment Bill, गिफ्ट सिटी, विदेशी निवेश कोष और डेटा सेंटर को मिलेंगी टैक्स में छूटManufacturing PMI जुलाई में पांच साल के निचले स्तर पर, कमजोर मांग और बिक्री से सुस्त पड़ा विनिर्माण क्षेत्रFCNR(B) जमा बढ़ने से बैंकों की CD पर निर्भरता घटी, जुलाई में 95 हजार करोड़ रुपये जुटाएकांग्रेस ने मुझे रोका नहीं होता तो मैं भारत का मूल सुधारक होता, 1991 के बजट भाषण में मेरे बजट के कई अंश: यशवंत सिन्हासड़क हादसे रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम, नए दोपहिया और चारपहिया वाहनों में V2V सिस्टम होगा जरूरीटैक्स दबाव के बाद आईटीसी में सुधार के संकेत, शेयर 4% चढ़कर पहुंचा ₹292.50छात्र प्रदर्शन मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना रुख किया साफ, गंभीर अपराध छोड़ बाकी छात्रों को मिलेगी राहतउपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, दतिया भी नहीं जीत सकी BJPअल-नीनो और कमजोर मॉनसून के बीच पानी पर बढ़ी सियासत, कावेरी से महानदी तक फिर गरमाए राज्यों के विवादक्लोजिंग ऑक्शन से बाजार हैरान, सेंसेक्स 544 अंक चढ़ा तो निफ्टी में 391 अंकों की बढ़त

मल्टीप्लेक्सों में अब सस्ते टिकट

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 8:38 PM IST

बाजारी उतार चढ़ाव को देखते हुए मल्टीप्लेक्स भी अपने टिकटों की कीमतों में 20 फीसदी तक की कमी करने जा रहे हैं।
मल्टीप्लेक्स प्रंबधनों का मानना है कि अच्छी फिल्में न आने से जहां दर्शक फिल्म देखने में कोई दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। वहीं मंदी के चलते उपभोक्ता भी अपनी जेब पर अतिरिक्त भार डालने में कोताही बरत रहे हैं।
मल्टीप्लेक्स के अनुसार कीमतें घटाने का उद्देश्य मल्टीप्लेक्सों में दर्शकों की संख्या बढ़ाना है। टिकटों की कीमतों के घटने से मल्टीप्लेक्सों का राजस्व भी सीधे तौर पर प्रभावित होगा। क्योंकि ज्यादातर मल्टीप्लेक्सों में 70 फीसदी राजस्व की उगाही टिकटों की बिक्री से होती है। जबकि 20 फीसदी खाने-पीने के पदार्थो और बाकी ऑन व ऑफ स्क्रीन विज्ञापनों से।
मल्टीप्लेक्स प्रंबधन इस बात को भी स्वीकार कर रहा है कि मंदी के चलते उपभोक्ता फिल्मों और अन्य मनोरंजन साधनों के ऊपर खर्च करने से बच रहा है। ऐसे में कई मल्टीप्लेक्सों ने उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ाने के लिए नए प्रयोग करने भी शुरु कर दिए हैं। इनमें टिकटों की कीमतों में छूट देने से लेकर फ्री पॉपकार्न, ऑनलाइन टिकट बुकिंग जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं।
फन मल्टीप्लेक्स के सीओओ विशाल कपूर बताते है कि ‘हमने लखनऊ, अहमदाबाद, ग्वालियर और दूसरे शहरों में दर्शकों की कम संख्या को देखते हुए कीमतों में 12 से 18 फीसदी की कमी करने की योजना बनाई है।

Advertisement
First Published - March 20, 2009 | 11:40 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement