facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफ

वेतन के लिए ‘नक्सली धमकी’

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 10:05 AM IST

भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड (सेल) के भिलाई संयंत्र के कर्मचारियों को कुछ ‘नक्सली’ शुभचिंतक मिल गए हैं जिन्होंने कर्मचारियों के वेतन में विसंगतियों को दूर करने के लिए प्रबंधन को धमकी दी है।


खबर है कि संयंत्र के कुछ अज्ञात कर्मचारियों ने नक्सलियों के नाम पर सेल के शीर्ष अधिकारियों को धमकी दी है कि अगर प्रबंधन उनके वेतन में जारी विसंगतियों को दूर नहीं कर सका तो उन्हें इसके गंभीर नतीजे भुगतने पड़ेंगे।

भिलाई इस्पात संयंत्र के औद्योगिक संबंध विभाग को शुक्रवार को संयंत्र में हाथ से लिए तीन पोस्टर मिले हैं।

इन पोस्टर को देखकर लगता है कि जैसे इन्हें नक्सलियों ने संयंत्र में चिपकाया हो। पोस्टर के अंत में लाल सलाम लिखा है जो नक्सल विद्रोहियों का मुख्य नारा है।

औद्योगिक संबंध विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि पत्र नीली स्याही से लिखा गया है और इसमें सेल के शीर्ष चार अधिकारियों को धमकी दी गई है कि यदि वेतन में जारी विसंगतियों को जल्द से जल्द दूर नहीं किया गया तो इसके खतरनाक नतीजे सामने आएंगे।

उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में लगता है कि कंपनी के किसी कर्मचारी ने ही नक्सलियों के नाम से पोस्टर बनाकर चिपकाया है। पत्र में यह आरोप भी लगाया गया है कि सेल के अधिकारी कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। यह पत्र किसी भी नक्सल संगठन के लेटरहेड पर नहीं लिखा गया है।

अधिकारियों के मुताबिक संयोगवश यह पत्र ऐसे समय में आया है जब कर्मचारियों के वेतन में विसंगतियों पर विचार करने के लिए गठित एक उच्च स्तरीय समिति की बैठक को टाल दिया गया है। यह बैठक नई दिल्ली में होनी थी लेकिन अब इसे एक महीने के लिए टाल दिया गया है।

भिलाई संयंत्र के अधिकारियों का मानना है कि पोस्टर का नक्सलियों से कोई संबंध नहीं है। औद्योगिक संबंध विभाग ने पोस्टर को जब्त कर आगे की जांच के लिए केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को सौंप दिया है।

सीआईएसएफ के कमांडेंट जरनैल सिंह ने बताया कि ‘सीआईएसएफ ने मामले की जांच के लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखा है।’ उन्होंने बताया कि इस बात की जांच भी की जा रही है कि कहीं यह किसी कर्मचारी की शरारत तो नहीं थी।

Advertisement
First Published - December 19, 2008 | 9:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement