facebookmetapixel
Advertisement
इस हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार का हाल? RBI के फैसले, क्रूड ऑयल व SBI-एयरटेल के नतीजों पर टिकी नजरेंMCap: टॉप 10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप ₹2.51 लाख करोड़ बढ़ा, बजाज फाइनेंस रही सबसे आगेशेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की धमाकेदार वापसी, 4 महीने की बिकवाली के बाद जुलाई में लगाए ₹20,200 करोड़दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जानें आपके इलाके का कैसा रहेगा हाल8th Pay Commission की तैयारी तेज, कर्मचारियों से सुझाव लेने कई राज्यों का करेगा दौरा; जानें पूरा प्लान5 महीने बाद खत्म होगा अमेरिका-ईरान युद्ध? ट्रंप बोले: शांति समझौते के पैरामीटर्स तय, हमले पर लगाई रोकपश्चिम एशिया में तनाव चरम पर, ईरान बोला: अमेरिका ने और हमला किया तो खाड़ी देशों के तेल ठिकाने होंगे राखHDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ान

‘ममता’मय हुआ नंदीग्राम

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 8:59 PM IST

तृणमूल कांग्रेस ने नंदीग्राम विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सत्तारूढ़ वाम मोर्चा को बुरी तरह मात दी। यह क्षेत्र औद्योगिक परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण के खिलाफ जनांदोलन का केंद्र बनने से चर्चा में आया था।


नंदीग्राम उपचुनाव में पार्टी की जीत को लोकतंत्र की जीत बताते हुए तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा कि यह जीत पश्चिम बंगाल में बदलाव ला सकती है। उपचुनाव के नतीजे पर टिप्पणी करते हुए ममता ने कहा, ‘यह जनता और नंदीग्राम में लोकतंत्र की जीत है। इस जीत को कम करके नहीं आंका जा सकता। यह भविष्य में रास्ता दिखा सकता है।’

नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार फिरोजा बीबी ने वाम मोर्चा समर्थित माकपा उम्मीदवार परमानंद भारती को 39,000 से अधिक मतों से पराजित किया।

इससे पहले, तृणमूल कांग्रेस ने नंदीग्राम और पूर्वी मिदनापुर जिले में मई 2008 में हुए पंचायत चुनाव में जीत हासिल की थी।

तृणमूल ने भूमि उच्छेद प्रतिरोध कमेटी की सदस्य फिरोजा बीबी को अपना उम्मीदवार बनाया था। फिरोजा बीबी का पुत्र मार्च 2007 में नंदीग्राम में औद्योगिक परियोजना के लिए किए गए भूमि अधिग्रहण के खिलाफ चल रहे आंदोलन के दौरान पुलिस की गोलीबारी में मारा गया था।

Advertisement
First Published - January 9, 2009 | 8:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement