facebookmetapixel
Advertisement
थोक जमा नियमों में आरबीआई का बदलाव, सभी ग्राहकों को मिलेगी समान ब्याज दर की जानकारी15 साल में मजबूत हुई ग्रामीण अर्थव्यवस्था, मौसम का असर पहले से कम: आरबीआई डिप्टी गवर्नरब्रांड वैल्यू में शाहरुख खान नंबर-1, विराट कोहली को पीछे छोड़ हासिल किया पहला स्थानवीजा की बेंगलूरु में बड़ी छंटनी, 1,400 कर्मचारियों की गई नौकरी; एआई पर बढ़ते फोकस का असरई-कॉमर्स निर्यात के लिए विदेशी कंपनियों को बनानी होगी अलग यूनिट एक्सचेंजों पर बंद भाव में बड़ा अंतर ट्रेडरों के लिए कमाई का मौका, आर्बिट्राज ट्रेडिंग में आई तेजीटाटा संस फिलहाल अपर लेयर एनबीएफसी में रहेगी, सीआईसी लाइसेंस पर फैसला बाकीRBI MPC Meet: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, ग्रोथ अनुमान बढ़ाया, महंगाई आउटलुक घटायाडिजिटल रुपये की बढ़ी रफ्तार, सीबीडीसी और यूएलआई का दायरा लगातार बढ़ा: आरबीआईUPI पर MDR लागू होगा या नहीं? RBI गवर्नर बोले- अभी चर्चा करना जल्दबाजी

उत्तर प्रदेश में बहुमंजिली आवासीय योजना को मिली हरी झंडी

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 1:48 AM IST

मंदी से बेपरवाह उत्तर प्रदेश के विकास प्राधिकरण और आवास विकास परिषद ने इस साल भारी भरकम आवासीय योजनाओं की घोषणा की है।


लखनऊ विकास प्राधिकरण ने जहां राजधानी के सबसे पॉश इलाके गोमतीनगर में बहुमंजिले आवास बनाने की घोषणा की है वहीं आवास विकास परिषद ने उत्तर प्रदेश के 60 जिलों में कांशीराम आवास योजना के तहत एक लाख से ज्यादा मकान बनाने के शुरुआत कर दी है।

लखनऊ में बनने वाले बहुमंजिले आवास 17 लाख से लेकर 25 लाख रुपये तक की कीमत पर मिलेंगे जबकि कांशीराम आवास योजना के मकानों की कीमत केवल 1.75 लाख रुपये रखी गई है। राजधानी लखनऊ के अलावा कानपुर और इलाहाबाद के विकास प्राधिकरणों ने भी अपनी आवासीय योजनाओं की घोषणा की है।

लखनऊ विकास प्रधिकरण ने अपने पुराने नेहरु इनक्लेव के बचे हुए मकानों की भी आवंटन की प्रक्रिया शुरू की है। एक दशक पुराने यह आवास सेना से विवाद के चलते काफी समय से खाली पड़े थे। बाद में विवाद के सलटने के बाद इन मकानों को आवंटियों को दिया गया था। अब भी इस योजना में कई भवन खाली पड़े हैं।

दूसरी ओर आवास विकास इस समय कई विकास प्रधिकरणों के साथ कांशीराम आवास योजना के मकानों के निर्माण के लेकर व्यस्त है। इन आवासों के लिए आवास विकास ने काफी जमीन के अधिग्रहण भी किया है।

आवास विकास परिषद ने अब तक 31902 हेक्टेयर जमीन के अधिग्रहण किया है जिसमें से 22909 हेक्टेयर जमीन के इस्तेमाल हो चुका है। कांशीराम के जन्मदिन के मौके पर मायावती ने नमूने के तौर पर आवास परिषद के बनाए गए नमूने के 10 आवासों का लोकापर्ण किया था।

Advertisement
First Published - October 30, 2008 | 9:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement