facebookmetapixel
Advertisement
Caliber Mining IPO Listing: 18% प्रीमियम पर कैलिबर माइनिंग की बाजार में एंट्री, निवेशकों को हर लॉट पर ₹2800 का फायदामहंगा क्रूड, फिर भी Reliance की होगी तगड़ी कमाई? ब्रोकरेज ने दिया 22% अपसाइड का टारगेटAirtel का बड़ा दांव! London Stock Exchange पर लिस्ट होगी Airtel Money, खुलेंगे वैश्विक निवेश के नए रास्तेसिगरेट पर टैक्स बढ़ने के बाद ITC का बड़ा दांव! अवैध कारोबार रोकने के लिए बदल रही पूरी रणनीतित्योहारी सीजन में Mercedes-Benz का बड़ा दांव! 2,000 ऑर्डर पहले से बुक, रिकॉर्ड बिक्री की उम्मीदBPCL और HPCL में किसकी हालत ज्यादा खराब? घाटे, कर्ज और ब्रोकरेज की राय से समझिए पूरा हिसाबSona Comstar का बड़ा प्लान! अगले 10 साल में 10 गुना कारोबार बढ़ाने की तैयारी, Robotics और AI पर बड़ा दांवजगन्नाथ मंदिर की 60 हजार एकड़ जमीन वापस लेगी ओडिशा सरकारकिसानों की कमाई बढ़ाने के लिए खेती से बाहर भी रोजगार जरूरीपश्चिम एशिया संकट पर जयशंकर का बड़ा संदेश, बातचीत से ही निकलेगा समाधान

अब घूमो-फिरो लेकिन जिम्मेदारी के साथ

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 5:25 PM IST

चंडीगढ़ पर्यटन विभाग ने शहर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में उत्तरदाई पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बैठक, विशेष पहल, सम्मेलन और प्रदर्शनी (एमआईसीई) पर्यटन से आगे बढ़ने का निर्णय लिया हैं।


चडीगढ़ पर्यटन विभाग ने इओन-इओन फांउडेशन के साथ मिलकर पर्यटन उद्योग की सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरण से जुड़ी जिम्मेदारियों के बारे में जागरुकता फैलाने का बीड़ा उठाया है। यानि की अब पर्यटन का मतलब फिर बेपरवाह मौज मस्ती ही नहीं होगा बल्कि यह आपको जिम्मेदार इंसान भी बनाएगा।


पर्यटन के आधुनिक रुप उत्तरदाई पर्यटन का प्रयास पर्यटन द्वारा सामाजिक ,आर्थिक और पर्यावरण के नकारात्मक प्रभावों को कम करना हैं। उत्तरदाई पर्यटन सांस्कृतिक रुप से संवेदनशील है। यह पर्यटकों में जाति, रुप और रंग की समानता रखने में विश्वास रखता है। चंडीगढ़ में उत्तरदाई पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केन्द्रशासित क्षेत्रों का पर्यटन विभाग जल्द ही एक एक्शन प्लान की शुरुआत करेगा।


विभाग के निदेशक विवेक अत्रे का कहना है कि चंडीगढ़ में जल्द ही उत्तरदाई पर्यटन के व्यावाहरिक दर्शन होंगे। पर्यटन पुलिस शहर के मुख्य पर्यटन क्षेत्रों में तैनात कर दी जाएगी। केन्द्र शसित प्रदेशों में पर्यटन पुलिस की तैनाती निश्चित तौर पर उत्तरदाई पर्यटन का एक अच्छा उदाहरण हैं। इसके अलावा पर्यटन विभाग उत्तरदाई पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर सेमिनार और सम्मेलनों को भी आयोजित करेगा।


इन सेमिनारों का मुख्य उद्देश्य ऐसे कार्यात्मक समूहों का निर्माण करना होगा। उत्तरदाई पर्यटन को शहर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में बढ़ावा दे सकें। इन सभी बातों के अलावा चंडीगढ़ में अब परीक्षा का बुखार उतर चुका हैं। लोगों में अपनी गर्मी की छुट्टियों को बिताने के लिए मनपंसद पर्यटन क्षेत्रों में घूमने जाने की होड़ शुरु हो चुकी है। पर्यटन से जुड़े उद्यमों ने आने वाली गर्मी में लोगो की मांग को पूरा करने के लिए कमर कस ली है।


चंडीगढ़ क्षेत्र के बिक्री प्रभारी सोनित सोनी ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि उन्होंने ने स्वंय मार्च के महीनें में लगभग पर्यटन से संबधित 100 समस्याएं आई है। अगले दो महीनों में इनकी संख्या दोगुनी होने की आशंका भी व्यक्त की जा रही है। सोनी ने यह भी बताया कि आने वाले गर्मी के मौसम में चंडीगढ़ पर्यटन लगभग 1 करोड़ रुपये का कारोबार कर सकता है।


कोरल वैकेसन के रमन जैन का कहना है कि हिमाचल के किन्नौर क्षेत्र में रोमांचक खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बनाए गए पर्यटन केन्द्रों के शुरु होने से एडवेचरर्स पर्यटन का भी बढ़ावा दिया जा सकेगा। कोरल वैकेसन ने बाजार में अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए इस बार चंडीगढ़ क्षेत्र से कम से कम 500 बच्चों को विशेष पैकेज देने की योजना भी बनाई हैं। इसी तरह एशिया पैसेफिक क्षेत्र की बड़ी क्रूज कंपनी  स्टार कू्रज ने सिंगापुर और हांगकांग के सैर-सपाटे के लिए विशेष पैकेज देने की योजना बनाई है।

Advertisement
First Published - March 31, 2008 | 10:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement