facebookmetapixel
Advertisement
Dividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफकमर्शियल LPG सिलेंडर ₹200 से ज्यादा सस्ता, दिल्ली-कोलकाता में घटे दाम; होटल-रेस्तरां को बड़ी राहत

क्रिकेट मैच के बावजूद मोहाली के होटल वीरान

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 9:41 AM IST

भारत और इंगलैंड के बीच मोहाली में 19 दिसंबर से खेला जा रहा आरबीएस श्रृंखला का दूसरा टेस्ट मैच भी चंडीगढ़ और मोहाली में आतिथ्य क्षेत्र के चेहरे पर चमक नहीं ला पा रहा है।


स्थानीय होटल कर्मियों के अनुसार मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों के बाद चंडीगढ़ और मोहाली के होटल उद्योग पर भी मार पड़ी थी और भारी संख्या में पश्चिमी भारत के यात्रियों ने बुकिंग रद्द करा दी थी।

ऐसा माना जा रहा था कि इस टेस्ट मैच की वजह से इन शहरों में होटल उद्योग कारोबार में रंगत फिर से लौटेगी, पर अब तक ऐसा हो नहीं पाया है।

चंडीगढ़ में दो पांच सितारा होटल हैं- दी ताज और होटल माउंट व्यू और टेस्ट मैच के दौरान दोनों ही होटलों में सभी कमरे भरे हुए हैं। पर इनके अलावा दूसरे होटलों के पास खुश होने के लायक कोई खबर नहीं है।

चंडीगढ़ में ताज होटल में क्रिकेट टीमों को ठहराया गया है और इस वजह से यहां भारी संख्या में सुरक्षा अधिकारी भी ठहरे हुए हैं।

ताज होटल के अधिकारियों ने बताया कि 23 दिसंबर तक होटल में कोई जगह खाली नहीं है। वहीं दूसरी ओर होटल माउंट व्यू के अधिकारियों ने बताया कि 23 दिसंबर तक उनके होटल में भी कोई जगह खाली नहीं है क्योंकि भारत के साथ साथ विदेशों से आए मीडिया कर्मियों को भी यहां ठहराया गया है।

इधर इन दोनों होटलों को छोड़कर शहर के दूसरे होटलों के अधिकारियों ने बताया कि उनका कारोबार पुराने दिनों की तरह नहीं चल रहा है। 

मोहाली होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष पी बी गुप्ता ने स्वीकार किया कि इस साल मोहाली में उतने पर्यटक नहीं आए जितने पिछले सालों में आया करते थे।

उन्होंने बताया कि आमतौर पर मोहाली में जब भी क्रिकेट मैचों का आयोजन होता है तो चंडीगढ़ के होटलों में 70 फीसदी से अधिक कमरे भरे रहते हैं।

पर इस बार पिछली बार की तुलना में आधा कारोबार भी देखने को नहीं मिला है और पर्यटक भी कोई पूछताछ नहीं कर रहे हैं। इसी तरह चंडीगढ़ होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन सिंह ने कहा कि टेस्ट मैचों के आयोजन से भी चंडीगढ़ के होटल उद्योग पर कोई असर नहीं पडा है।

उनके लिए यह कोई खुशी का मौका नहीं है। उन्होंने कहा, ‘चंडीगढ़ के होटलों में सामान्य कारोबार ही चल रहा है, पर अगर यह पूछें कि क्रिकेट मैचों के आयोजन से भी इनके कारोबार को कोई फायदा पहुंचा हो तो ऐसा नहीं है।’

Advertisement
First Published - December 16, 2008 | 8:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement