facebookmetapixel
Advertisement
FPIs की वापसी की उम्मीद कम, महंगे वैल्यूएशन और वैश्विक अवसरों से भारत पर दबावRBI के भरोसे से बैंकिंग शेयरों में तेजी; सेंसेक्स 791 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,022 पर बंद Editorial: विदेशी मुद्रा जुटाने की आरबीआई रणनीति पर नए सवालनिजी इंफ्रा निवेश की वापसी को संस्थागत रूप से तैयार हो भारतमार्केट इंफ्रास्ट्रक्चर संस्थानों के नियमों पर भी हो संसदीय निगरानीPF खाताधारकों के लिए चेतावनी! 5 साल से पहले पैसा निकाला तो हो सकता है नुकसानJio IPO के बाद क्या? AI पर Ambani का नया दांव, Airtel के लिए नई चुनौती!उज्जैन भूमि खरीद विवाद: मोहन यादव पर जमीन खरीद को लेकर कांग्रेस का हमला, BJP ने आरोपों को बताया झूठानोएल टाटा छोड़ेंगे ट्रेंट के चेयरमैन का पद, बोले- ‘यह मेरी आखिरी AGM’MFs से एक साल में जुड़े 3.94 करोड़ निवेशक; FY26 में फोलियो बढ़कर 27.39 करोड़; इक्विटी स्कीमें बनीं पहली पसंद

देश भर में खुलेंगे कई नए शिक्षण संस्थान

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 10:05 AM IST

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज कहा कि केंद्र सरकार आईआईटी संस्थानों के अलावा अगले पांच वर्षों के दौरान देश भर में ज्ञान की विभिन्न विधाओं में


30 केंद्रीय उत्कृष्टता संस्थान, 10 राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, 20 भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, दो भारतीय विज्ञान संस्थान दो वास्तुशिल्प एवं नियोजन संस्थान और 1,000 पॉलिटेक्नीक संस्थान खोलने वाली है।

प्रधानमंत्री ने कहा है कि शिक्षा के क्षेत्र में उनकी सरकार ने कई कदम उठाएं हैं जिसमें इसी वर्ष देश में छह नए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) चालू करने के साथ साथ नई तकनीकी शिक्षण संस्थाओं को खोलने का नया दौर शुरू हो चुका है।प्रधानमंत्री चेन्नई में आयोजित आईआईटी सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने दिल्ली से ही वीडियो कान्फ्रेंसिंग केजरिए संबोधन में कहा ‘मुझे फक्र है कि हमने शिक्षण सत्र 2008-09 में ही छह नए आईआईटी शुरू कर दिए हैं। हमने देश में नई संस्थाएं खड़ी करने और शिक्षा में उत्कृष्टता को बढावा देने के लिए दूसरे दौर की शुरूआत की है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आईआईटी जैसे संस्थानों ने देश के विकास में अमूल्य योगदान दिया है।

Advertisement
First Published - December 19, 2008 | 9:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement