facebookmetapixel
GST कटौती से 4 मीटर से छोटी एसयूवी की मांग में तेजी, स्कोडा इंडिया ने जताई निरंतर वृद्धि की उम्मीदभारत में Apple का बड़ा दांव: वित्त वर्ष 2026 में 28 अरब डॉलर के उत्पादन का लक्ष्य, निर्यात से मिलेगी बढ़तQ2 Results: अपोलो हॉस्पिटल्स का लाभ 26 % बढ़ा, जानें कैसे रहें अन्य कंपनियों के रिजल्टभारती एयरटेल में हिस्सेदारी बेचेगी सिंगटेल की सहायक कंंपनी, ₹10,300 करोड़ के शेयर बेचेगीBihar Election Phase-1 Voting: बिहार में मतदाताओं ने दिखाया उत्साह, हुआ 64.66% मतदानवित्त मंत्री ने दिए संकेत: बड़े बैंकों के निर्माण के लिए सरकारी बैंकों के विलय के दूसरे चरण पर शुरू हुई चर्चाSBI MF का आईपीओ जल्द, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा वैल्यूएशन की उम्मीदआज की दुनिया में ट्रंप का जी2 सपना महज कागजी, वैश्विक प्रभाव से रहितEditorial: बिलासपुर रेल दुर्घटना ने फिर उठाए सुरक्षा पर सवालPhysicsWallah को कोर्स की कीमतें बढ़वाने वाले निवेशक नहीं चाहिए, आईपीओ 11 नवंबर को खुलेगा

बागपत में कुएं से बाहर निकाला गया तेंदुआ, शिवालिक रेंज में छोड़ा जाएगा

Last Updated- December 13, 2022 | 3:35 PM IST

बागपत में कुएं से बाहर निकाला गया तेंदुआ, शिवालिक रेंज में छोड़ा जाएगा
PTI /  December 13, 2022

बागपत (उप्र), 13 दिसंबर (भाषा) बागपत जनपद में बिनोली थाना क्षेत्र के रंछाड गांव में पिछले 38 घंटे से अधिक समय तक कुएं में फंसे तेंदुए को मंगलवार सुबह सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

जिला वन अधिकारी (डीएफओ) हेमंत सेठ ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि गैर लाभकारी संस्था ‘वाइल्ड लाइफ एसओएस’ मथुरा, मेरठ और वन विभाग, बागपत के दल ने यह सफल बचाव अभियान चलाया। अब इस तेंदुए को शिवालिक रेंज में छोड़ दिया जाएगा।

वन अधिकारी के अनुसार, तेंदुए (मादा) की उम्र करीब साढ़े चार साल है।

डीएफओ ने बताया कि सोमवार सुबह करीब नौ बजे बिनोली थाना क्षेत्र के रंछाड गांव के लोगों ने गांव के एक सुखे कुएं में तेंदुआ दिखने की जानकारी वन विभाग को दी थी। किसान रणवीर सिंह के खेत में यह कुआं खुला हुआ है। संभव है कि रात के अंधेरे में तेंदुआ अचानक कुएं में गिर गया हो।

मंगलवार सुबह बचाव दल ने ट्रेंकुलाइजर गन के माध्यम से दूसरे प्रयास में तेंदुए को बेहोश कर दिया। इसके बाद बाद में कुएं में उतरे दल ने तेंदुए को बाहर निकाला।

वन विभाग का दल तेंदुए को पिंजरे में लेकर यहां से सहारनपुर के लिए रवाना हो गया, जहां इस तेंदुए को शिवालिक रेंज में छोड़ा जाएगा।

भाषा सं जफर गोला

First Published - December 13, 2022 | 10:05 AM IST

संबंधित पोस्ट