facebookmetapixel
Advertisement
Medicine Price Update: रेबीज रोधी दवा महंगी, डायबिटीज-HIV समेत 39 दवाओं की नई कीमतें तयभारत ने जहाज पर हमले को बताया चिंताजनक, 11 भारतीय नाविकों में से एक लापताराम मंदिर मामले में संघ ने जताई पीड़ा, कहा- दोबारा न हो ऐसी चूक; विपक्ष ने घेराहोर्मुज स्ट्रेट फिर हुआ बंद, क्या भारत पर पड़ेगा असर? जानिए पूरी तस्वीरITR Filing 2026: खेती की जमीन बेची तो टैक्स लगेगा या नहीं? जानें नियम और बचावEditorial: कम शुल्क से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा, भारत को चाहिए स्थायी आयात सुधारहोर्मुज संकट से आगे: भारत अपनी ऊर्जा सुरक्षा कैसे कर रहा है मजबूत?‘सतलुज’ विवाद से पंजाब की चुनावी राजनीति में क्या आएगा बड़ा बदलाव?एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट का जीएमपी मजबूत, निवेशक कर रहे वैल्यू  की तलाशPage Industries पर ब्रोकरेज बुलिश, प्रीमियम प्रोडक्ट्स और बढ़ती मांग से ग्रोथ तेज; टारगेट प्राइस ₹48,000 तक

हिमाचल में औद्योगिक निवेश घटा

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 4:45 PM IST

वैश्विक आर्थिक मंदी का असर हिमाचल के औद्योगिक निवेश पर भी दिखने लगा है। राज्य में पिछले कुछ महीनों के दौरान निवेश में भारी गिरावट आई है।


राज्य उद्योग विभाग के अधिकारियों से मिली सूचना के मुताबिक बीते साल अक्टूबर से लेकर दिसंबर तक राज्य की एकमुश्त मंजूरी समिति ने महज 409 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी। जबकि इससे पहले अगस्त और सितंबर, 2008 के दौरान 3,095 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी गई थी।

वर्ष 2008 के पहले 9 महीनों के दौरान 7,546 करोड़ रुपये का निवेश आया। यह आकड़ा छह साल पहले घोषित किए गए औद्योगिक पैकेज के बाद से सर्वाधिक है।

हालांकि 2008 की अंतिम तिमाही के दौरान निवेश की राशि में तेजी से गिरावट देखने को मिली। केन्द्र सरकार ने पर्वतीय राज्यों के लिए 2003 में राहत पैकेज की घोषणा की थी और अब तक राज्य सरकार 30,000 करोड़ रुपये का निवेश जुटाने में कामयाब रही है।

इसमें से ज्यादातर निवेश बद्दी, बोरातीवाला और नालागढ़ औद्योगिक पट्टी में आया है। बद्दी-बोरातीवाला और नालागढ़ औद्योगिक संघ के महासचिव अरुण रावत ने बताया कि ‘आर्थिक मंदी और उत्पाद शुल्क छूट खत्म होने की तारीख नजदीक आने के कारण निवेश घटा है।’

राज्य के उद्योग विभाग में औद्योगिक सलाहकार राजेंद्र चौहान ने भी कुछ ऐसी ही बात कही। राज्य सरकार कोशिश कर रही है कि केन्द्रीय राहत पैकेज को 2010 से बढ़ाकर 2013 तक कर दिया जाए। हालांकि पड़ोसी राज्य पंजाब और हरियाणा इस मांग का विरोध कर रहे हैं।

Advertisement
First Published - January 4, 2009 | 8:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement