facebookmetapixel
Advertisement
महंगाई को नियंत्रित करने के लिए बफर स्टॉक, जरूरत पड़ने पर नीतियों में भी किया जा रहा बदलाव: सरकार8th Pay Commission: डेटा जमा करने की तारीख खत्म, पर कब तक आएगी सैलरी बढ़ाने वाली रिपोर्ट?कोटक महिंद्रा AMC का नया इंडेक्स फंड लॉन्च, 17 अगस्त तक खुला रहेगा NFOExplainer: क्या शेयर बाजार, म्युचुअल फंड में निवेश करने वालों को भी रिटायरमेंट के लिए पेंशन स्कीम की जरूरत है?रेलवे से लेकर टैक्स, बैंकिंग तक… 1 अगस्त से हुए बदलावों का कैसे होगा असर?NRI Banking: विदेश में रहते हुए भी इस्तेमाल कर सकते हैं भारतीय मोबाइल नंबर? जानिए बैंकिंग के जरूरी नियम31 जुलाई से पहले भरा था ITR पर हो गई गलती? एक्सपर्ट से समझें कैसे कर सकते हैं सुधारRBI MPC: EMI बढ़ेगी या मिलेगी राहत? RBI की मीटिंग से क्या हैं उम्मीदेंITC Share Price: Q1 नतीजों के बाद शेयर में आई रफ्तार, 4% उछला स्टॉक; ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट प्राइसजुलाई में ज्यादा बारिश का असर, खरीफ रकबा में कमी घटकर 3% से भी कम

इसी साल से आईआईटी मंडी

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 7:04 PM IST

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान में प्रवेश पाने की इच्छा रखने वाले छात्रों के लिए एक अच्छी खबर है कि हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बनने वाली आईआईटी अपने पहले सत्र को इस साल से शुरु करने जा रही है।
मंडी से 11 किलोमीटर दूर कमांद में बनने वाली आईआईटी में पहले सत्र के लिए 120 सीटों की व्यवस्था की गई है। इन सीटों में 40 मेकेनिकल इंजीनियरिंग, 40 सॉफ्टवेयर इंजीनियरंग और 40 इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के लिए आरक्षित है।
वैसे आईआईटी मंडी का प्रशासनिक कार्य अभी आईआईटी रुड़की के जिम्मे है। लेकिन आईआईटी मंडी में सत्र को इस साल से ही शुरु करने के लिए शिक्षकों और अन्य प्रशासनिक नियुक्तियों की प्रक्रिया जोर-शोर पर चल रही है।
आईआईटी मंडी का प्रशासनिक कार्य देख रहे आईआईटी रुड़की के निदेशक एस सी सक्सेना ने बताया, ‘हमारी योजना इस साल से ही आईआईटी मंडी के शैक्षिक सत्र शुरु करने की है। प्रवेश की चयन प्रक्रिया दूसरी आईआईटी संस्थानों के समान ही होगी।’
हिमाचल प्रदेश के उच्च शिक्षा निदेशक ओ पी शर्मा का कहना है कि ‘ मंडी जिले में आईआईटी के निर्माण में सरकार 760 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है। इसके लिए 530 एकड़ जमीन पर आईआईटी की आधारशिला भी पिछले माह  विदेश राज्य मंत्री आंनद शर्मा पहले ही रख चुके है। शर्मा ने बताया कि इसी साल से सत्र शुरू होने की पूरी उम्मीद है।

Advertisement
First Published - March 5, 2009 | 5:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement