facebookmetapixel
Advertisement
कच्चे तेल की कीमतों में हल्की गिरावट, लेकिन टेंशन नहीं हुआ कम; एक्सपर्ट ने बताई वजहGold silver price today: सोना ₹170 टूटा, चांदी ₹1,010 रुपये फिसलीGoogle Pixel 11 Series Launched: 120x Zoom, Tensor G6 और Gemini AI से लैस; भारत में कितनी है कीमत?Paytm शेयर में 20% गिरावट के बाद अब SEBI का नोटिस, CEO-CFO से मांगा जवाब; जानें क्या है मामलाStock Market Update: सेंसेक्स 200 अंक टूटा, निफ्टी 24,350 के पास; Tata Group के ज्यादातर शेयरों में गिरावटStocks To Watch Today: UltraTech में ₹1,909 करोड़ का ब्लॉक डील! Jio Financial समेत इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजरफर्जी कॉपीराइट दावों पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मेटा से मांगा जवाबएयर इंडिया पायलट का मारिजुआना टेस्ट पॉजिटिव, पहली बार लाइसेंस रद्द नहीं होगात्योहारों से पहले रोजगार के मौके बढ़ेंगे, कंपनियां 15-20% ज्यादा अस्थायी कर्मचारी रखेंगीएआई से बदल रहा काम का तरीका, जीसीसी के 46% कर्मचारियों को नई स्किल्स की जरूरत

हरभजन, चड्ढा ‘आप’ के राज्य सभा उम्मीदवार

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 8:39 PM IST

आम आदमी पार्टी (आप) ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह, पार्टी के विधायक राघव चड्ढा, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली के संकाय सदस्य संदीप पाठक, शिक्षाविद् अशोक कुमार मित्तल और व्यवसायी संजीव अरोड़ा को पंजाब से राज्यसभा के लिए पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। पार्टी के सभी पांच उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए पंजाब विधानसभा परिसर पहुंचे। पंजाब से राज्यसभा के पांच सदस्यों सुखदेव सिंह ढींडसा (शिरोमणि अकाली दल), प्रताप सिंह बाजवा (कांग्रेस), श्वेत मलिक (भाजपा), नरेश गुजराल (शिरोमणि अकाली दल) और शमशेर सिंह डुल्लो (कांग्रेस) का कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त हो रहा है। हरभजन सिंह पूर्व भारतीय स्पिनर हैं, जबकि मित्तल फगवाड़ा स्थित ‘लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी’ (एलपीयू) के संस्थापक हैं। चड्ढा पंजाब में ‘आप’ के राजनीतिक मामलों के सह-प्रभारी हैं और दिल्ली के राजिंदर नगर से विधायक भी हैं, जबकि पाठक आईआईटी दिल्ली में सहायक प्रोफेसर हैं और अरोड़ा लुधियाना के कपड़ा व्यवसायी हैं।
सभी पांच उम्मीदवारों का संसद के उच्च सदन के लिए चुना जाना तय है, क्योंकि ‘आप’ ने हाल ही में हुए राज्य विधानसभा चुनाव में 117 में से 92 सीटें जीती थीं। नामांकन दाखिल करने के बाद हरभजन सिंह ने कहा कि वह खेलों को बढ़ावा देने के लिए काम करेंगे। राज्यसभा की छह राज्यों में 13 सीटों के लिए 31 मार्च को मतदान होना है।    

Advertisement
First Published - March 21, 2022 | 11:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement