facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिका-ईरान समझौते का दिख रहा असर, होर्मुज स्ट्रेट से भारत के लिए रवाना हुए उर्वरकों से लदे 4 जहाजब्रह्मोस मिसाइल का नया अवतार: वजन में हल्की और स्टेल्थ तकनीक से लैस, दुश्मनों के छूटेंगे पसीनेMeta की बड़ी डील: फिनटेक कंपनी CRED में लगाए 90 करोड़ डॉलर, कुणाल शाह बने व्हाट्सऐप के ग्लोबल हेडइन्फो एज का बड़ा दांव: 50 से अधिक AI और डीप-टेक स्टार्टअप्स में किया ₹1,000 करोड़ से ज्यादा का निवेशब्रिटिश पीएम कीर स्टॉर्मर का भावुक इस्तीफा, क्या अधर में लटक जाएगा भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता?US ट्रेड डील पर पीयूष गोयल ने कहा: समय सीमा की चिंता अमेरिका की है, मुझे इसकी कोई फिक्र नहींआर्थिक मोर्चे पर झटका: मई में 7 महीने के निचले स्तर 0.5% पर आई भारत के 8 मुख्य सेक्टर्स की ग्रोथरिकॉर्ड उछाल: भारत में शुद्ध FDI 4 गुना बढ़कर $6.58 अरब के पार, विदेशी निवेशकों का बढ़ा भरोसाUS-Iran Peace Deal: उपराष्ट्रपति जेडी वेंस बोले- ईरान से बातचीत ने युद्ध खत्म करने की मजबूत नींव रखीअमेरिकी अर्थव्यवस्था के ‘धुरंधर’ और फेड के पूर्व प्रमुख एलन ग्रीनस्पैन का निधन, 100 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

निजीकरण की राह पर चले सरकारी होटल

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 9:01 PM IST

दो महीनों की लंबी जद्दो-जहद के बाद आखिरकार उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय क्षेत्र की प्रतिष्ठित संस्था आईएफसीआई को पर्यटन विभाग के जरिए संचालित हो रहे होटलों, मोटलों और अन्य कारोबार को निजी क्षेत्र में सौंपे जाने के लिए सलाहकार नियुक्त किए जाने का फैसला किया है।


उत्तर प्रदेश सरकार ने इसी साल जुलाई मे राज्य के पर्यटन विभाग के मार्फत संचालित हो रहे 50 होटलों और मोटलों को निजी सार्वजनिक सहभागिता (पीपीपी) के आधार पर चलाने का फैसला किया था और इसके मूल्यांकन का काम शुरु किया था।

राज्य सरकार ने पीपीपी के आधार पर इन होटलों और मोटलों को चलाने के लिए सलाहकार संस्था नियुक्त किए जाने का फैसला किया। सभी 77 पर्यटक गृहों, होटल और मोटल को निजी क्षेत्र में देने के फैसले के बाद जारी वैश्विक निविदा में पांच फर्मों ने भाग लिया जिसमें से दो की बोली को तकनीकी आधार पर निरस्त कर दिया गया।

प्रदेश के मुख्य सचिव अतुल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में बनी एक समिति ने आईएफसीआई की दर को सबसे कम और कंपनी को तकनीकी रुप से सबसे सक्षम पाया। अब आईएफसीआई निजी क्षेत्र के सहभागियों की तलाश कर उनके प्रस्ताव होटलों और मोटलों को चलाने के लिए देगी। राज्य सरकार ने यह साफ कर दिया है कि किसी भी कर्मचारी की छंटनी नही होगी और वह हाल के वेतन से कम नही पाएंगे।

Advertisement
First Published - September 14, 2008 | 10:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement