facebookmetapixel
Advertisement
AI डेटा सेंटर की दौड़ में भारत के सामने बिजली की बड़ी चुनौती, एक रैक को चाहिए 40 से 130 किलोवाटटाटा के शेयरों में आज कौन चमका, कौन फिसला? Jefferies ने इन 4 स्टॉक्स को बताया अपना पसंदीदामहंगाई के मोर्चे पर राहत! जुलाई में WPI घटकर 9.78%, खाने-पीने की चीजों और ईंधन के भाव पड़े नरमडोमिनोज पिज्जा-पोपायेज की दमदार ग्रोथ से जुबिलेंट फूडवर्क्स के शेयर में 6% उछाल, क्या ₹625 तक जाएगा भाव?दमदार नतीजों के बूते उछला LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया, 8% दौड़ा शेयर, क्या करें निवेशक?टेक्नोक्रॉफ्ट वेंचर्स IPO की 34% प्रीमियम पर लि​स्टिंग, निवेशकों को पहले ही दिन अच्छा मुनाफाएन चंद्रशेखरन के कार्यकाल में टाटा संस की जमकर हुई कमाई! मिला ₹2.71 लाख करोड़ का डिविडेंड10 मिनट में सामान पहुंचने के दौर में भी किराना दुकानें क्यों नहीं हारेंगी? रिपोर्ट में सामने आई बड़ी वजहटाटा मोटर्स पीवी का शेयर 5% टूटा, कमजोर नतीजों के बाद क्या करें निवेशक?लीप इंडिया आईपीओ की ठीक-ठाक शुरुआत, 159 रुपये का शेयर 166 रुपये पर हुआ लिस्ट

महाराष्ट्र सरकार का निर्देश – टी-शर्ट, जींस न पहनें सरकारी कर्मी

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 8:17 PM IST

महाराष्ट्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को ड्रेस कोड की नियमावली दी है। सरकार के सामने यह बात आई थी कि कार्यालय में कर्मचारी-अधिकारी मुख्य रुप से अनुबंध वाली कर्मचारी वैसे वस्‍त्र नहीं पहनते, जो सरकारी कर्मचारियों को कार्यालय कामकाज के दौरान पहनने चाहिए। इसका असर उनके काम पर पड़ता है। इससे आम आदमी के बीच उनकी छवि खराब होती है।
इस बात को ध्‍यान में रखते हुए राज्‍य सरकार ने कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड की सूची दी है।  इसके अनुसार उनकी पोशाक उचित और साफ-सुथरी होनी चाहिए। कर्मचारियों को टी-शर्ट और जींस नहीं पहनने के लिए कहा गया है।
महिला कर्मचारी साड़ी, सलवार, चूड़ीदार कुर्ता, ट्राउजर पैंट या शर्ट पहन सकती हैं और पुरुष कर्मचारी शर्ट, पैंट, पतलून। गहरे रंग के कपड़े न पहनने के लिए कहा गया है। शुक्रवार के दिन खादी के कपड़े होने चाहिए। निर्देश में यह भी कहा गया है कि कार्यालय के समय सभी अधिकारी और कर्मचारी अपना पहचान-पत्र सामने रखे तथा कार्यालय में स्लीपर का उपयोग न किया जाए।

Advertisement
First Published - December 14, 2020 | 12:10 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement