facebookmetapixel
Advertisement
पीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दम

Goa nightclub fire: गोवा में नाइटक्लब में भीषण आग; 25 की मौत, 6 घायल

Advertisement

गोवा के अरपोरा नाइटक्लब में आग लगने से 25 लोग मरे और 6 घायल हुए, हादसे की जांच जारी।

Last Updated- December 07, 2025 | 10:31 AM IST
Goa nightclub fire
गोवा के उत्तर इलाके में शनिवार देर रात नाइटक्लब में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद लगी आग से एक व्यक्ति को बचाया जा रहा है। (PTI फोटो)

Goa nightclub fire:  गोवा के उत्तर इलाके में अरपोरा स्थित नाइटक्लब ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ में रविवार देर रात लगी आग में कम से कम 25 लोग मौत के घाट उतर गए और 6 अन्य घायल हुए हैं। शुरुआती जानकारी में पुलिस ने 23 मृतकों की पुष्टि की थी, लेकिन बाद में दो और मौतों की पुष्टि हुई।

पुलिस के अनुसार मृतकों में 4 पर्यटक और 14 स्टाफ सदस्य शामिल हैं, जबकि बाकी 7 की पहचान अभी होनी बाकी है। घायलों का इलाज गोवा मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल, बम्बोलीम में चल रहा है।

आग लगने की वजह

अभी तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस और फायर विभाग जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, नाइटक्लब ने फायर सेफ्टी नियमों का पालन नहीं किया था।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि क्लब प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिन्होंने नियमों की अनदेखी कर क्लब को संचालित करने की अनुमति दी। उन्होंने बताया कि यह हादसा पर्यटन सीजन के दौरान हुआ और इसकी गंभीर जांच की जाएगी।

हादसे का घटनाक्रम

आग रविवार की देर रात लगी, जब नाइटक्लब में कम से कम 100 लोग डांस फ्लोर पर मौजूद थे। कुछ लोग बचने के प्रयास में नीचे बने किचन में चले गए और वहीं फंस गए। कई लोग बाहर निकलने में सफल रहे। आग जल्दी फैल गई क्योंकि क्लब में अस्थायी पाम के पत्तों से बनाई गई संरचना थी, जो आसानी से जल गई।

फायर और इमरजेंसी विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जगह तक पहुंचना मुश्किल था, जिससे आग को काबू में करना चुनौतीपूर्ण रहा। अधिकांश मौतें दम घुटने के कारण हुई, क्योंकि कई लोग ग्राउंड फ्लोर पर फंस गए थे।

विवाद और अनुमति का मामला

अरपोरा-नगोआ पंचायत के सरपंच रोशन रेडकर ने बताया कि क्लब का संचालन सौरव लुथरा कर रहे थे और उनके और उनके पार्टनर के बीच विवाद था। क्लब की अनुमति नहीं थी और पंचायत ने डिमोलिशन नोटिस भी जारी किया था, जिसे बाद में रोका गया।

कैलंगुटे के विधायक माइकल लोबो ने कहा कि अब स्थानीय पंचायत सभी नाइटक्लब की आग सुरक्षा जांच करेगी। जिन क्लबों के पास जरूरी अनुमति नहीं होगी, उनके लाइसेंस रद्द कर दिए जाएंगे।

पीएम की प्रतिक्रिया और राहत राशि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा के मुख्यमंत्री से बात कर श्रद्धांजलि दी और घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की। मृतकों के परिजनों को प्रत्येक ₹2 लाख और घायलों को ₹50,000 की मदद पीएम राहत कोष से दी जाएगी।

यह हादसा गोवा में पर्यटन सीजन के दौरान एक बड़ी त्रासदी के रूप में सामने आया है और अब अधिकारियों ने आग सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का भरोसा दिया है।

Advertisement
First Published - December 7, 2025 | 10:31 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement