facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिका-ईरान समझौते का दिख रहा असर, होर्मुज स्ट्रेट से भारत के लिए रवाना हुए उर्वरकों से लदे 4 जहाजब्रह्मोस मिसाइल का नया अवतार: वजन में हल्की और स्टेल्थ तकनीक से लैस, दुश्मनों के छूटेंगे पसीनेMeta की बड़ी डील: फिनटेक कंपनी CRED में लगाए 90 करोड़ डॉलर, कुणाल शाह बने व्हाट्सऐप के ग्लोबल हेडइन्फो एज का बड़ा दांव: 50 से अधिक AI और डीप-टेक स्टार्टअप्स में किया ₹1,000 करोड़ से ज्यादा का निवेशब्रिटिश पीएम कीर स्टॉर्मर का भावुक इस्तीफा, क्या अधर में लटक जाएगा भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता?US ट्रेड डील पर पीयूष गोयल ने कहा: समय सीमा की चिंता अमेरिका की है, मुझे इसकी कोई फिक्र नहींआर्थिक मोर्चे पर झटका: मई में 7 महीने के निचले स्तर 0.5% पर आई भारत के 8 मुख्य सेक्टर्स की ग्रोथरिकॉर्ड उछाल: भारत में शुद्ध FDI 4 गुना बढ़कर $6.58 अरब के पार, विदेशी निवेशकों का बढ़ा भरोसाUS-Iran Peace Deal: उपराष्ट्रपति जेडी वेंस बोले- ईरान से बातचीत ने युद्ध खत्म करने की मजबूत नींव रखीअमेरिकी अर्थव्यवस्था के ‘धुरंधर’ और फेड के पूर्व प्रमुख एलन ग्रीनस्पैन का निधन, 100 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

नार्वे के बाद देहरादून में बनेगा भू-तकनीकी केंद्र

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 9:43 PM IST

विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) देहरादून में अत्याधुनिक राष्ट्रीय भू-प्रौद्योगिकी केंद्र (एनजीएफ) की स्थापना कर रहा है। 15 करोड़ रुपये लागत वाले इस केंद्र की स्थापना से भारत में ढांचागत परियोजना के काम में तेजी आएगी।

नार्वे के बाद यह दुनिया की दूसरी ऐसी इकाई होगी जहां देश-विदेश की कंपनियां खुदाई, पनबिजली परियोजना, सुरंग, पुल, एक्सप्रेसवे और हाईवे परियोजनाओं से जुड़े परीक्षण कर सकेंगी।

नया केंद्र सरकारी और निजी क्षेत्र, दोनों के लिए खुला है। विशेषज्ञों का कहना है कि नए केंद्र से पनबिजली परियोजना के क्षेत्र में सबसे अधिक फायदा मिलेगा। पूरे हिमालय क्षेत्र में इस समय बड़ी संख्या में पनबिजली परियोजनाओं का विकास किया जा रहा है।

यह भी उल्लेखनीय है कि हिमालय भूकंप संभावित क्षेत्र है। अगले साल भारत की यात्रा पर आ रहे नार्वे के प्रधानमंत्री जेंस स्टोलटेनबर्ग एक केंद्र का उद्धाटन करेंगे। भारत के सर्वेयर जनरल पी नाग ने बताया कि ‘हमें यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि भू-प्रौद्योगिकी शोध, सूचना और सलाहकार सेवा से जुड़े नए विश्वस्तरीय संस्थान की स्थापना देहरादून में की जाएगी।’

नाग ने बताया कि शुरुआत में एक साल तक सर्वे ऑफ इंडिया केंद्र का संचालन करेगा। इस केंद्र की स्थापना राष्ट्रीय भूप्रौद्योगिकी संस्थान (एनजीआई) की सहायता से की जा रही है। एनजीआई के पास एक सरकारी विशेषज्ञ के तौर पर भूस्खलन से जुड़े सुरक्षा मसलों की भी जिम्मेदारी है।

नाग ने बताया कि एक साल के बाद नया केंद्र आत्मनिर्भर और पूरी तरह से स्वायत्त हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संयंत्र का उद्देश्य देश के ढांचागत निर्माण के क्षेत्र में बेहतर तकनीकी, सुरक्षा और वाजिब कीमत के लक्ष्य को हासिल करना है। एनजीएफ नए संस्थान को जमीन के इस्तेमाल, आधारभूत इंजीनियरिंग, रिफोर्समेंट तकनीक, स्लोप स्टेबिलिटी, भू-ऊर्जा और अन्य मसलों पर तकनीकी दक्षता हासिल करने में मदद करेगा।

नए केंद्र को देहरादून के ऐतिहासिक ‘पुंछ हाउस’ में बनाया जाएगा।



 

Advertisement
First Published - September 18, 2008 | 9:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement