facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफ

मंदी से बेअसर रहेगी गैमन की भोपाल परियोजना

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 10:05 AM IST

गैमन इंडिया भोपाल में बहुप्रतीक्षित सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट (सीबीडी) की स्थापना करेगी। कंपनी ने कहा है कि 338 करोड़ रुपये की इस परियोजना पर वैश्विक मंदी, विपरीत बाजार दशाओं और नकदी संकट का कोई असर नहीं पड़ेगा।


हालांकि कंपनी को अभी परियोजना की कुल लागत का 40 प्रतिशत हिस्सा राज्य सरकार के पास जमा करना है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि ‘हमने राज्य सरकार के पास 200 करोड़ रुपये जमा कर दिए हैं और बाकी धनराशि जल्द ही जमा कर दी जाएगी।’

विधानसभा चुनावों में जीत के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने परियोजना स्थल का दौरा कर परियोजना को जल्द से जल्द चालू करने के लिए कहा है।

खबर है कि मौजूदा मंदी के कारण परियोजना में थोड़ी देरी हो सकती है। दूसरी ओर कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि विपरीत बाजार दशाओं या नकदी संकट का परियोजना पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

कंपनी ने दक्षिणी तात्या टोपो नगर में 15 एकड़ क्षेत्रफल में सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट का विकास करने के लिए इस साल मध्य प्रदेश सरकार के साथ एक समझौते पर दस्तखत किए थे।

राज्य सरकार ने आईडीएफसी के भारतीय ढांचागत संरचना पहल केंद्र और फीडबैक वेंचर्स को डेवलपर्स के चयन के लिए सलाहकार के तौर पर नियुक्त किया था।

परियोजना का विकास पीपीपी मॉडल के आधार पर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार से उन्हें पूरा सहयोग मिल रहा है।

Advertisement
First Published - December 19, 2008 | 9:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement