facebookmetapixel
Advertisement
विदेशी निवेशकों की खरीदारी से बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 889 अंक उछला, निफ्टी में 265 अंकों की बढ़तपश्चिम एशिया में हवाई हमलों से कच्चा तेल 7% उछला, ब्रेंट क्रूड 90 डॉलर के करीब पहुंचाRBI के दखल और शेयर बाजार की तेजी से रुपया मजबूत, 13 जुलाई के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर बंदSEBI के नए टोटल एक्सपेंस रेश्यो नियम लागू, फिर भी AMC ने बचाया मार्जिन, मुनाफा भी बढ़ाटाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की Q1 में दमदार शुरुआत, ब्रांडेड कारोबार और ग्रोथ पोर्टफोलियो से बिक्री में दोहरे अंक की बढ़तIRDAI ने प्रो टेक जनरल इंश्योरेंस को लाइसेंस दिया, पतंजलि-डीएस ग्रुप के मैग्मा जनरल इंश्योरेंस अधिग्रहण को भी मंजूरीसाइबर हमलों के बढ़ते खतरे से बैंक सतर्क, 5 साल में साइबर बीमा कवर दोगुना कर 10 करोड़ डॉलर तक पहुंचायायूपी में उद्योगों को बड़ी राहत, ₹1 के शुल्क पर शुरू होगा निर्माण; नया भवन विनियम जल्द होगा लागूSBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, चालू वित्त वर्ष का पहला परपेचुअल बॉन्ड इश्यूडिग्री के बाद भी नौकरी की चुनौती, कंपनियों को नहीं मिल रहे तैयार उम्मीदवार

टर्मिनल बाजार के लिए पांच कंपनियां आगे

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 10:07 PM IST

चंडीगढ़ में एक आधुनिक टर्मिनल बाजार की स्थापना के लिए देश की विभिन्न पांच कंपनियों ने अपनी रुचि दिखाई है।

नई दिल्ली स्थित प्रीमियम फार्म फ्रेश प्रोडयूस लिमिटेड (भारत होटल्स की एक सहायक कंपनी), एलएमजी इंटरनेशनल (नई दिल्ली), चंडीगढ़ स्थित सूर्या फार्मास्युटिकल्स और मुंबई स्थित यूनिटी इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड उन पांच कंपनियों में शामिल है जो आधुनिक टर्मिनल बाजार की स्थापना में दिलचस्पी दिखा रही  हैं। यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल 15 अक्टूबर तक सफल बोली लगाने वाले की घोषणा कर दी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि चंडीगढ़ राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने सेक्टर 39 में कृषि क्षेत्र के नजदीक 42 एकड़ जमीन पर एक आधुनिक टर्मिनल बाजार स्थापित करने के लिए हाल ही में एक वैश्विक निविदा आमंत्रित की थी।

इस परियोजना को बनाओ, चलाओ और वापस करो की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इस परियोजना की अनुमानित लागत 53.67 करोड़ रुपये है। इसके अलावा बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 49 फीसदी इक्विटी की भागेदारी भारत सरकार की होगी।

बोली प्रक्रिया में सफलता प्राप्त करने वाली कंपनी को एसएएमबी द्वारा परियोजना को पूरा करने के लिए ठेके  से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बोली प्रक्रिया के समापन के बाद राज्य कृषि विपणन बोर्ड और सफल कंपनी के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

Advertisement
First Published - September 25, 2008 | 8:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement