facebookmetapixel
Advertisement
जुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफकमर्शियल LPG सिलेंडर ₹200 से ज्यादा सस्ता, दिल्ली-कोलकाता में घटे दाम; होटल-रेस्तरां को बड़ी राहतब्लूमबर्ग ग्लोबल एग्रीगेट इंडेक्स में भारत के सरकारी बॉन्ड की एंट्री फिर टली, निवेशकों की बढ़ी चिंतागिफ्ट सिटी में ग्लोबल शेयरों की ट्रेडिंग हुई दोगुनी, पहली तिमाही में ₹1.93 अरब डॉलर पहुंचा ट्रेड

हरियाणा में सफलतापूर्वक ई-टेंडरिंग शुरू

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 8:04 AM IST

हरियाणा लोक निर्माण विभाग (इमारतें और सड़क) ने बोली लगाने वालों के बीच पारदर्शीता और प्रतिस्पर्धा को सुनिश्चित करने के लिए ई-टेंडरिंग को सफलतापूर्वक कार्यान्वित कर दिया है।
विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि मानक पर खड़े उतरने और काम की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए विभाग हर संभव कोशिश करेगी और इसी के मद्देनजर विभाग ने ई-टेंडरिंग शुरू की है।
उन्होंने बताया कि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी निर्माण कार्यों का निरंतर जांच-पड़ताल करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि नियंत्रण प्रणाली और जांच में सुधार लाने के लिए संभागीय स्तर पर कार्यकारी अभियंता को मुख्य अधिकारी बनाया गया है और उप-कार्यकारी अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता उनकी सहायता करेंगे।
संभागीय स्तर पर बनाई गई अभियंताओं के इस टीम पर निष्पादन की जिम्मेदारी होगी। यह टीम गुणवत्ता मानदंडों के आधार पर ही काम करेगी। इसके अलावा, साइट कर्मचारी आवश्यक गुणवत्ता नियंत्रण परीक्षणों के लिए लागत सामग्री और तैयार उत्पादों की निगरानी करेंगे और एक उचित रिकार्ड भी रखेंगे।
प्रवक्ता ने बताया कि बड़े कार्यों के लिए ठेकेदारों द्वारा एक प्रयोगशाला की स्थापना की गई है जहां गुणवत्ता नियंत्रण की जांच पड़ताल की जाती है। जबकि छोटे कार्यों के लिए संभागीय स्तर पर छोटे प्रयोगशाला की स्थापना की गई है जिसका इस्तेमाल भी गुणवत्ता नियंत्रण जांच के लिए की जा रही है।
प्रवक्ता ने बताया हिसार स्थित अनुसंधान प्रयोगशाला को उन्नत कर हरियाणा राज्य बिल्डिंग एवं रोड्स एकेडमी ऑफ रिसर्च एंड ट्रेनिंग में तबदील कर दिया गया है।
सरकारी नियंत्रण वाली यह संस्थान एक स्वतंत्र गुणवत्ता नियंत्रण सलाहकार के रूप में लोक निर्माण विभाग को सेवाएं मुहैया कराती है। राज्य सरकार और विभाग द्वारा आवंटित किए गए कई प्रकार की जांच कार्यों की रिपोर्टें भी मुहैया कराती है।

Advertisement
First Published - December 9, 2008 | 5:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement